Connect with us

कोरबा

स्वर्गीय बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने की श्रद्धासुमन अर्पित

Published

on

कोरबाः- छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के ओपन थियेटर घण्टाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्मृति उद्यान में स्थापित स्व. बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, मुकेश राठौर, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश परसाई, सुरेन्द्रप्रताप जासयवाल, प्रदीप अग्रवाल, अजीत दास महंत, गोरेलाल यादव, राजीव लखनपाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थु लाल यादव, सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, अर्चना उपाध्‍याय, जिला उपाध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा, अजय जायसवाल, कौशल नेटी, पुष्‍पा पात्रे, दुलेश्‍वरी सिदार, मीरा रामशरण कंवर, रामशरण सिंह, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, बसंत मिश्रा, पालुराम साहु, संजय आजाद, सतोष देवांगन, पार्षद रवि चंदेल, नारायण कुर्रे, गीता गभेल, ब्‍लॉक उपाध्‍यक्ष प्रमोद श्रीवास, हिमांशु सिंह, जय कंवर, माधो देवांगन, दीनानाथ राठिया, ए मन्‍नेवार, जनपद सदस्‍य देवी राजवाड़े, पूर्व एल्‍डरमेन सनत दास दीवान, शशि अग्रवाल, द्रोपति तिवारी, सुभद्रा सिंह, लक्ष्‍मी महंत, शांता मंडावे, हरा बाई, लता चौहान, भुनेश्‍वरी दास, ममता यादव, रघु दीवान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भौतिक रूप से हमारे बीच आज भले ही बाबूजी नहीं है किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से सदैव उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है। उनका पूरा जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण रहा। उनसे प्रेरणा लेकर हम कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को सेवा कार्य मानते हुए आमजनों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी कल्पना के कारण बहुत पहले छत्तीसगढ़ राज्य का जो बीजारोपण हुआ था, वह अब हमारे सामने अलग प्रदेश के तौर पर मौजूद है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिसाहूदास महंत को लोकप्रिय जनप्रिय नेता निरूपित करते हुए उनकी कार्यशैली पर रौशनी डाली। उन्होने बताया कि स्व. महंत ने चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उनके कार्य निर्वहन की क्षमता अब भी हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत है। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा बिसाहू दास कबीर पंथी होने के साथ – साथ गांधीवादी विचारक थे। सादा जीवन उच्च विचार की उच्चतम मूल्य मानते थे । सरलता, सहजता एवं मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे । अपनी ओजस्वी शैली और कुछ कर दिखाने के जज्बे के कारण वे संसदीय जगत के पुरोधा माने जाते थे ।

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि बिसाहूदास महंत ने सादा जीवन उच्च विचार की अवधारणा को जीवंत करते हुए एक बेहतर मिसाल कायम की। हजारों लोग उनसे सिर्फ इसी वजह से प्रेरित हुए। उनके द्वारा मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बतौर किये गये कार्यों से हमें बहुत कुछ सीख लेने की आवश्यकता है।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों में ही भारत की आत्मा निवास करती है। बिसाहूदास महंत ने राजनैतिक कैरियर में ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और पुरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उच्च मूल्यों के आधार पर राजनीति करते हुए अलग पहचान बनाई। 

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादुर एवं जन सेवक थे। हाथ करघा से निर्मित कोसा वस्त्र उद्योग को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का श्रेय भी बिसाहू दास महंत जी को जाता है।

इस अवसर पर कोरबा, रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा, जॉजगीर, सक्ती, चाम्पा व कोरिया आदि स्थानों से भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

फर्जी कॉल व डराने वाले मैसेज की सत्यता जांच लें

Published

on

कोरबा। कोरबी चौकी पुलिस ने प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के नेतृत्व में कोरबी हाट बाजार में साइबर जागृति अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए फर्जी कॉल और डराने वाले मैसेज की सत्यता जांचने की अपील की। पोस्टर के माध्यम से बाजार पहुंचे ग्रामीणों ने मोबाइल फोन समेत दूसरे डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी पाई।

एंड्राइड मोबाइल फोन के इस्तेमाल से अब बैंकिंग सेवाओं की सुविधाएं मिलने से लोग आसानी से लेन-देन कर पाते हैं। ठगबाज गिरोह लालच दिखाकर या फिर अन्य तरीके से झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी का शिकार लोगों को बनाते हैं। इससे बचने कोरबा चौकी पुलिस ने ग्राम पंचायतों के साप्ताहिक हाट बाजार में पहुंचे ग्रामीणों को जागरूक रही है। ठगबाजों के पैंतरे को बताकर सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि ठग कई बार खुद को पुलिस अधिकारी, बैंक कर्मचारी, सरकारी अधिकारी बताकर डराते हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी संदेश भेजते हैं। फर्जी APK लिंक, संदिग्ध वेबसाइट, अज्ञात लिंक को डाउनलोड व क्लिक नहीं करने और फॉरवर्ड नहीं करने जागरूक किया। ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड व बैंक की गोपनीय जानकारी अंजान नंबरों से कॉल आने पर साझा नहीं करने और किसी तरह की ठगी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने, cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट कराने की सलाह दी है। अभियान में आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर का भी योगदान रहा।

Continue Reading

कोरबा

किसान संस्कृति से जुड़े पोला पर्व पर बैलों की हुई पूजा, मिट्टी के बैल और खिलौनों की बिक्री घटी

Published

on

कोरबा/छुरीकला। भादो कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पर गुरुवार को नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में पोला का तिहार मनाया गया। किसान संस्कृति से जुड़े पर्व पर लोगों ने बैलों की पूजा की। छत्तीसगढ़ी व्यंजन-पकवान बैलों को खिलाए। बाजार में मिट्टी से बने बैल और खिलौना चुकिया की दुकानें भी सजीं। यहां खरीददारों की भीड़ दिखी।

खेती-किसानी कार्य में सहयोग के प्रति बैलों की पूजा कर आभार जताया गया। यह पर्व पशुओं की सुरक्षा व संरक्षण का संदेश भी देती है। मिट्टी के बर्तन और खिलौने बनाने वाले ओम लाल कुम्हार ने बताया पहले मिट्टी के बैल और खिलौनों की भारी बिक्री होती थी। बदलते दौर में लोग लकड़ी के बने बैल की पूजा करने लगे हैं। इससे मिट्टी के बैल और खिलौनों की मांग घटी है। नगर से सटे गांवों में पहले बैल दौड़, कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता होती थी। मगर अब यह देखने को नहीं मिलता है।

Continue Reading

कोरबा

गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस-रेड रिबन उन्मुखीकरण कार्यक्रम, दिलाई गई शपथ

Published

on

कोरबा। गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें नव प्रवेशित एनएसएस स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी दी गई। सभी नव प्रवेशित स्वयंसेविकाओं का तिलक किया गया। सभी का एनएसएस बैच, डायरी, पेन देकर स्वागत हुआ। कार्यक्रम में रंजीता और प्रगति सूर्यवंशी ने युवा गीत गाया।

प्राचार्य पापिया चतुर्वेदी ने एनएसएस और रेड रिबन क्लब पर विस्तार से जानकारी दी। अनुभव साझा किए। नव प्रवेशित स्वयंसेविकाओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने एचआईवी-एड्स जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विनोद कुमार साहू, अनिमा तिर्की, मोनिका मिंज मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में नव प्रवेशित स्वयंसेविकाएं भी शामिल हुईं। संचालन पूर्व स्वयंसेविका श्रद्धा जागड़े ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वर्षा सिंह ने किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677