छत्तीसगढ़
कांग्रेस का एक और मास्टर स्ट्रोक: गैस सिलेंडर खरीदी पर 500 की सब्सिडी, महिला समूहों का कर्जा माफ
Published
2 years agoon
By
Divya Akashखैरागढ़ में प्रियंका की आमसभा: की आठ बड़ी घोषणाएं
खैरागढ़ /बिलासपुर (एजेंसी)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर में आयोजित चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मां महामाया, अरमा मैया के जयकारों से की। उन्होंने यहां खैरागढ़ में की गई घोषणाओं को एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने कहा कि अगर परिवार में दो बेटे हैं और पिताजी दोनों को कुछ पैसे दे देते हैं काम के लिए। जिसकी अच्छी नीयत है वो अच्छा काम करेगा और जिसकी नीयत खराब होती है वो पैसे डुबा देगा। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह आप नेताओं से उनकी नीयत पूछिए।
दादी और पिता की शहादत के बाद भी हमारी देशभक्ति कम नहीं
बिलासपुर में इंदिरा गांधी हत्याकांड को याद करते हुए उन्होंने कहा- दादी को गोलियों से भून दिया गया, 7 साल बाद पिता का छलनी शरीर घर आया, फिर भी हमारी देशभक्ति कम नहीं हुई। मैं इसलिए ये बात कर रही हूं, जब हम अपनी बीती पीढ़ी की बात करते हैं, तो हमारे विरोधी परिवारवाद की बात उठाते हैं, लेकिन ये परिवारवाद नहीं देशभक्ति है।
भूपेश सरकार ने केंद्र की खराब नीतियों से आपको बचाया
प्रियंका गांधी ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र की खराब नीतियों से आपको बचाया। यहां की सरकार ने आपको राहत दी, अगर ऐसा न होता तो आप मुश्किलों से घिरे होते। जब आप वोट देने जाएं, तो ये जरूर सोचें कि देशभक्ति उनके मन में है कि नहीं जो घोषणाएं करते हैं, उसे पूरा करते हैं या नहीं।
खैरागढ़ में आम सभा को किया संबोधित
इससे पहले खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणाएं की है। छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं के सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे। प्रियंका ने जालबांधा में आयोजित सभा में ये बातें कही।
प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणाएं
1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आएंगे। 2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली। 3. महिला स्व-सहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ होंगे । 4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों बनाए जाएंगे। 5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड होंगे। 6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज होगा। 7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, ब्याज का कर्ज माफ किया जाएगा। 8. राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
प्रियंका के भाषण की प्रमुख बातें
खैरागढ़ को जिला बनाकर वादा पूरा किया
खैरागढ़ को जिला बनाकर अपना वादा पूरा किया। आपके सामने भूपेश जी ने उपचुनाव में वादा किया था कि जिला बनेगा। नतीजा आने के 3 दिन बाद ही जिला बनाने की घोषणा कर दी। हमारी सोच शुरू से है, जो महात्मा गांधी की सोच थी। जब तक ग्रामीण विकास पूरा नहीं होगा, जब तक ग्रामीण अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा। ये कांग्रेस पार्टी की सोच है।
कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली
हमने सत्याग्रह किया, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये नेताओं से आजादी की लड़ाई नहीं थी, ये जनता के लिए आजादी की लड़ाई थी। कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली। जिसमें आपको वोट डालने का अधिकार मिला। ये सोच है कांग्रेस पार्टी की। वो महापुरुष जो इस देश के लिए शहीद हुए वो चाहते थे कि सभी को सत्ता अपने हाथ में मिले। जिससे वो अपने जीवन में बदलाव ला सकें। ये कांग्रेस पार्टी की नींव है और यही विचारधारा है। जो देश की संपत्ति है, देश की जनता से छीनी जा रही है, उसे प्रदेश की सरकार ने वापस किया है।
10 हजार गौठान बनाकर रोजगार दिया
कांग्रेस की सोच गरीबों और कमजोरों को आगे बढ़ाना है। हमने 10 हजार गौठान बनाकर रोजगार दिया। गौठान में गोबर से कई प्रोडक्ट तैयार हो रहे हैं। गायों की देखभाल के साथ हमने लोगों को रोजगार भी दिया। भाजपा के लोगों को इसमें भी भ्रष्टाचार दिखता है।
जाति जनगणना की बात पर भाजपा नेताओं की जुबान नहीं खुलती
जब कांग्रेस जाति जनगणना की बात करती है तो भाजपा के नेता चुप हो जाते हैं। जब लोगों की गिनती ही नहीं होगी तो गांव का विकास कैसे करेंगे। बिहार में गिनती हुई तो ओबीसी, एससी, एसटी के आंकड़ों का पता चला। सारे पार्टी कह रही है गिनती करो। लेकिन बीजेपी के नेता ये नहीं चाहते। ?
10 सालों तक महिला आरक्षण लागू नहीं करेगी भाजपा
भाजपा ने वाहवाही के लिए महिला आरक्षण तो पास करा ली। लेकिन दस सालों तक ये लागू नहीं होगा। चुनाव में सोच समझकर वोट डालिए, कांग्रेस का साथ देंगे तो अगले पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में फिर विकास की बयार बहेगी।
केंद्र सरकार आपकी संपत्ति उद्योगपतियों को दे रही
सब्सिडी का मतलब जो आपकी संपत्ति है, आपके पैसे हैं, आपको वापस कर रहे हैं और केंद्र की सरकार आपसे छीनकर उद्योगपतियों को दे रही है। उनको कौडिय़ों के दामों में बेची जा रही है। आप सोच-समझकर अपना वोट नहीं देंगे तो आगे जाकर 5 साल में छत्तीसगढ़ में भी यही नौबत आएगी।
गुजरात का मॉडल झूठा?, सिर्फ दूर से चमकता है
आपको देखकर कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से अच्छा है। गुजरात का मॉडल तो झूठा था और दूर से चमकता था। देश में भी यही किया, संपत्ति को बेच दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 1 नवंबर से प्रति एकड़ बीस क्विंटल धान खरीदी होगी। सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमारे ऐलान से बीजेपी वालों को दर्द हो रहा है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साढ़े 17 लाख लोगों को आवास देंगे, महुआ, ईमली और आमचूर के समर्थन मूल्य में दस फीसदी वृद्धि करेंगे, लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज देंगे। बिलासपुर संभाग की 25 सीटों पर पड़ेगा असर प्रियंका गांधी का यह दौरा बिलासपुर संभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस संभाग में प्रदेश की सबसे अधिक 25 सीटें आती हैं। इसी संभाग से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया। 24 सीटों में से 13 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। बीजेपी को बिलासपुर संभाग में महज 7 सीटें ही मिली थीं। जबकि 2 सीटें बीएसपी और 2 सीट जेसीसीजे के खाते में गई थी। बिलाईगढ़ सीट के शामिल होने के बाद बिलासपुर संभाग में 25 सीटें हो गई हैं।

You may like
कोरबा
15-Member Media Delegation from Sikkim Visits Gevra Coal Mine
Published
20 hours agoon
February 10, 2026By
Divya AkashWitnesses green, safe and modern coal mining practices up close
Korba. Under the joint aegis of the Press Information Bureau (PIB), Sikkim and Chhattisgarh, Ministry of Information & Broadcasting, Government of India, a 15-member media delegation from Sikkim visited the Gevra Coal Mine on 10 February 2026. The visit was organized with the objective of providing first-hand exposure to the role of SECL in ensuring national energy security, its environmental initiatives, and its sustainable mining practices.
During the visit, the media delegation observed state-of-the-art Heavy Earth Moving Machinery (HEMM) operations at Gevra, Asia’s largest coal mine. The delegation was briefed on blast-free coal extraction using surface miners, an environment-friendly, safe and efficient mining practice that reflects SECL’s commitment to sustainable operations.

The media representatives also witnessed the environment-friendly coal dispatch system through First Mile Connectivity (FMC), which ensures reduced dust emissions, enhanced transparency and improved operational efficiency. In addition, the delegation appreciated the dense plantation developed using the Miyawaki method at Gevra, highlighting SECL’s focused efforts towards ecological restoration and green mining.
Sharing their experiences, the journalists stated that it was the first time they had observed coal mining operations so closely. They commended SECL’s balanced approach towards ensuring the nation’s energy security while simultaneously prioritizing environmental protection and community welfare.
Following the Gevra mine visit, the delegation interacted with SECL management at the SECL Headquarters, Bilaspur. The interaction was held with Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Technical–Operations), Shri Biranchi Das, Director (HR), and Shri Ramesh Chandra Mahapatra, Director (Technical–Planning/Projects). Detailed discussions were held on SECL’s future roadmap, sustainable development goals, and corporate social responsibility initiatives.

कोरबा
सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण
Published
20 hours agoon
February 10, 2026By
Divya Akashहरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को नज़दीक से देखा
कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम एवं छत्तीसगढ़, के संयुक्त तत्वधान में सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 10 फरवरी 2026 को एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा का दौरा किया। यह दौरा देश की ऊर्जा सुरक्षा में एसईसीएल भूमिका, पर्यावरणीय प्रयासों और सतत खनन पहलों को प्रत्यक्ष रूप से समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा में अत्याधुनिक एचईएमएम संचालन का अवलोकन किया। मीडिया दल को सरफेस माइनर के माध्यम से ब्लास्ट-फ्री कोयला उत्खनन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जो पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ-साथ सुरक्षित और प्रभावी खनन का उदाहरण है।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी के माध्यम से की जा रही पर्यावरण-अनुकूल कोयला डिस्पैच प्रणाली को भी देखा, जिससे धूल-उत्सर्जन में कमी, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही गेवरा में विकसित मियावाकी पद्धति से किए गए सघन पौधारोपण को भी मीडिया सदस्यों ने सराहा।
पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने कोयला खनन कार्यों को इतनी नज़दीक से देखा। उन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण के प्रति एसईसीएल के संतुलित दृष्टिकोण की सराहना की।
गेवरा दौरे के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में एसईसीएल प्रबंधन से एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तक.) संचालन, बिरंची दास, निदेशक (एचआर), रमेश चन्द्र महापात्र, निदेशक (तक.) योजना/परियोजना- के साथ संवाद किया, जहाँ संगठन की भावी योजनाओं, सतत विकास लक्ष्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कोरबा
सरस्वती सायकिल योजना: सीतामणी स्कूल में नवमी की छात्राएं सायकिल पा कर खुश हुईं
Published
20 hours agoon
February 10, 2026By
Divya Akashहर वर्ग का ध्यान रखती है भाजपा सरकार-वैभव शर्मा
कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामणी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती सायकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की छात्राओं को सायकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रखती है। सरस्वती सायकिल योजना से छात्राओं को विद्यालय आने में काफी सहुलियत होती है और समय की भी बचत होती है। सरस्वती सायकिल योजना से छात्राओं की रूचि उच्च कक्षाओं में पढ़ने के लिए होती है। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं को भी गिनाया और कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ को भी विकसित बनाने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित विद्यालय के व्यख्याता एवं एसएमडीसी के सदस्यगण श्रीमती मामौनी भौमिक, श्रीमती सुनीता निर्मलकर, तुषार साहू, मनीराम साहू, प्रभात मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा का विद्यालय परिवार ने भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत वैभव शर्मा ने सभी का आभार जताया।
परिसर में किया गया पौधरोपण

कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मुख्य अतिथि वैभव शर्मा सहित सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


15-Member Media Delegation from Sikkim Visits Gevra Coal Mine
सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण
सरस्वती सायकिल योजना: सीतामणी स्कूल में नवमी की छात्राएं सायकिल पा कर खुश हुईं
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई