Connect with us

छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का लालटेन मार्च:BSP-रोजगार और टाउनशिप मुद्दे पर भिलाई से रायपुर पदयात्रा निकाली, स्मार्ट मीटर बदलने फॉर्म भी बांटे

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर में कांग्रेस ने बुधवार को एक ओर भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के निजीकरण और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकाली, वहीं शाम को स्मार्ट मीटर के विरोध में लालटेन लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने लोगों को आवेदन फॉर्म बांटकर स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर लगाने की मांग का समर्थन किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह यात्रा बीएसपी से जुड़े कर्मचारियों, स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की कथित लापरवाही, अनियमितताओं और जनहित के मुद्दों की अनदेखी के विरोध में यह अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद भी किया। इसके साथ ही पदयात्रा के दौरान स्मार्ट मीटर बदलवाने से जुड़े फॉर्म भी लोगों को बांटे गए।

गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में सभा

कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के पास पहुंचे। यहां से पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय की ओर निकली।

इसके बाद कार्यकर्ता शंकर नगर स्थित राजीव भवन और गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे, जहां शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

स्मार्ट मीटर के विरोध में लालटेन लेकर प्रदर्शन

दिन में पदयात्रा और सभा के बाद शाम को कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के विरोध में लालटेन लेकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, पार्षद अर्जुमन ढेबर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लालटेन लेकर पेंशन बाड़ा स्थित यादव मोहल्ला पहुंचे।

वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलने के फॉर्म बांटे

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोगों को आवेदन फॉर्म बांटे। उन्होंने कहा कि इन फॉर्मों के माध्यम से उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर लगाने की मांग कर सकते हैं। नेताओं ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

कांग्रेस नेताओं ने इस तरह का फॉर्म बनवाया।

कांग्रेस नेताओं ने इस तरह का फॉर्म बनवाया।

कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में कई तरह की शिकायतें हैं। इसी को देखते हुए पार्टी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है और लोगों से आवेदन भरवाकर उनकी मांग संबंधित विभाग तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

पेंशनबाड़ा की सीमा ध्रुव ने कहा, पहले बैरनबाजार में रह रही थी। मुझे यहां रहते 34 साल हो गए। बिजली बिल को लेकर बहुत समस्या हो रही है। पहले हजार से कम आता था। अब तीन महीने से बिजली बिल 1500 से बढ़ते-बढ़ते अब 3 हजार से ऊपर प​हुंच गया है।

उन्होंने कहा, पेंशन से गुजर-बसर करती हूं। इसमें इतना बिजली बिल आएगा तो कैसे चलेगा। बिल में राहत चाहिए।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांगजन व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( www.awards.gov.in    ) के माध्यम से दिव्यांगजन सषक्तिकरण 2026 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित की गई है। पुरस्कार हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश पोर्टल में उपलब्ध है।

Continue Reading

कोरबा

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ आपदा प्रषिक्षण की पूर्व तैयारियों की समीक्षा 07 अगस्त को

Published

on

कोरबा। भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 07 अगस्त को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ओरिएंटेषन एण्ड कोआर्डिनेषन एवं 18 अगस्त को टेबल टाप एक्सरसाइज तथा 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जायेगी। उक्त प्रषिक्षण की पूर्व तैयारियों की समीक्षा विभाग द्वारा विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से 7 अगस्त को दोपहर 02 बजे किया जायेगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले के सर्व संबंधित अधिकारियों को उक्त विडियो कान्फ्रेस हेतु 07 अगस्त को दोपहर 02 बजे कलेक्टर कार्यालय कोरबा स्थित विडियो कान्फ्रेस कक्ष में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

588.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 588.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 632.5 मिलीमीटर, अजगरबहार 426, भैंसमा, 561, करतला 557, बरपाली 629.6, कटघोरा 594.1 दीपका 641.9, दर्री 721.2, पाली 616.8, हरदीबाजार 487.4, पोंड़ी-उपरोड़ा 619.4, और पसान तहसील में 579.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 12.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677