Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख ने तलवार से काटा केक:कहा-कार्यकर्ताओं के कहने पर ऐसा किया, 12 बजे के बाद क्लब में शराब परोसने का भी आरोप

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार का तलवार से केक काटने का वीडियो वायलर हो रहा है। घटना रायपुर के टिटोस क्लब की है। धनंजय परिहार टिटोस क्लब के मालिक भी हैं। आरोप है कि इसी क्लब में रात 12 बजे के बाद भी पार्टी चलती रही और शराब परोसी जा रही थी।

मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लब के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद हैं। तेज म्यूजिक के बीच पार्टी चल रही है। इसी दौरान शिवसेना प्रमुख केक लेकर पहुंचते हैं और तलवार से केक काटते हैं। आसपास मौजूद लोग जश्न मनाते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

वहीं, वायरल वीडियो को लेकर शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो करीब 6 महीने पुराना है। कार्यकर्ताओं के कहने पर उन्होंने तलवार से केक काटा था। उनका कहना है कि केक काटने का उद्देश्य किसी पर हमला करना नहीं था।

6 महीने पुराना वीडियो अब वायरल

बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार का जन्मदिन था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टिटोस क्लब में उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने तलवार से केक काटा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रात 12 बजे के बाद भी चलती रही पार्टी

वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी रात के बाद भी क्लब में युवक-युवतियां पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शराब परोसे जाने की बात भी कही जा रही है। इधर, लोगों का कहना है कि शहर में बार और क्लबों के संचालन के लिए तय नियम हैं, जिनका सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार। (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार। (फाइल फोटो)

धनंजय परिहार ने दी सफाई

छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार ने चर्चा में कहा कि वायरल वीडियो करीब 6 महीने पुराना है और उनके जन्मदिन का है। उन्होंने बताया कि दोस्तों के कहने पर उन्होंने तलवार से केक काटा था। इसका उद्देश्य किसी पर हमला करना नहीं था।

देर रात शराब परोसे जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि क्लब में रात 12 बजे तक शराब परोसने का समय निर्धारित है। ग्राहकों को बाहर निकलने में कुछ समय लग जाता है, लेकिन रात 12 बजे के बाद ग्राहकों को शराब नहीं दी जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ब्लैकमेल करने के लिए लगातार पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

चैंबर की बैठक से पहले कार्यकारी अध्यक्ष का इस्तीफा:संविधान संशोधन पर पहल नहीं होने से नाराज कमल सोनी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले संगठन में विवाद सामने आया है। बिलासपुर संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी को भेजे त्यागपत्र में संविधान में संशोधन नहीं किए जाने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों को समान प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। चैंबर की कार्यकारिणी समिति की बैठक 9 अगस्त को सुबह 11 बजे बिलासपुर में होगी।

बैठक से ठीक पहले इस्तीफा सामने आने के बाद संगठन में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बिलासपुर संभाग के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी।

बिलासपुर संभाग के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी।

धारा 1 और 15 में संशोधन की मांग

कमल सोनी ने अपने त्यागपत्र में कहा कि चैंबर से जुड़ने का उनका मुख्य उद्देश्य संगठन के संविधान में मौजूद खामियों को दूर कराना था। खासकर धारा 1 और धारा 15 में संशोधन की मांग की गई थी।

कमल सोनी का कहना है कि इससे पूरे छत्तीसगढ़ में संतुलित नेतृत्व, समान प्रतिनिधित्व और व्यापारियों की प्रभावी आवाज सुनिश्चित की जा सकती है।

सोनी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल के दौरान उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार पत्राचार किया और व्यक्तिगत रूप से भी चैंबर अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित कराया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई।

बैठक से ठीक पहले इस्तीफा सामने आने के बाद संगठन में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बैठक से ठीक पहले इस्तीफा सामने आने के बाद संगठन में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

धारा 1 और 15 में संशोधन की मांग

कमल सोनी ने अपने त्यागपत्र में कहा कि चैंबर से जुड़ने का उनका मुख्य उद्देश्य संगठन के संविधान में मौजूद खामियों को दूर कराना था।

विशेष रूप से धारा 1 और धारा 15 में संशोधन की मांग की गई थी। उनका कहना है कि इससे पूरे छत्तीसगढ़ में संतुलित नेतृत्व, समान प्रतिनिधित्व और व्यापारियों की प्रभावी आवाज सुनिश्चित की जा सकती है।

सोनी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल के दौरान उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार पत्राचार किया और व्यक्तिगत रूप से भी चैंबर अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित कराया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई।

बैठक के एजेंडे से भी हटाया गया मुद्दा

कमल सोनी ने कहा कि उन्होंने 6 अगस्त को पत्र भेजकर 9 अगस्त की बिलासपुर बैठक के एजेंडे में संविधान संशोधन का विषय शामिल करने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद यह मुद्दा एजेंडे से हटा दिया गया।

उन्होंने इसे अपने पूर्व आग्रहों और आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं होने के रूप में बताया। कमल सोनी ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है और व्यापारिक हितों से जुड़े कई अवसर रायपुर और आसपास के क्षेत्रों तक सीमित हो जाते हैं।

पद के साथ दो समितियों से भी इस्तीफा

सोनी ने कहा कि जब तक संविधान संशोधन की प्रक्रिया शुरू नहीं होती या इस संबंध में कोई निर्णायक फैसला नहीं लिया जाता, तब तक पद पर बने रहना उचित नहीं है।

उन्होंने बिलासपुर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष पद के साथ कार्यकारिणी और संविधान संशोधन समिति की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बिलासपुर जोन में ट्रैक रखरखाव के लिए नई हाइड्रोलिक मशीन:जीएम तरुण प्रकाश ने किया निरीक्षण, बोले- इसके इस्तेमाल से कार्यक्षमता बढ़ेगी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में अब पटरियों के रखरखाव के लिए हाइड्रोलिक रेल टैम्पिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। रविवार को जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर के सेलून साइडिंग यार्ड में YD-22II प्रकार की इस मशीन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मशीन द्वारा ट्रैक में गिट्टी की प्रभावी टैम्पिंग और ट्रैक की ज्यामिति को बेहतर बनाए रखने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया। महाप्रबंधक ने मशीन की कार्यप्रणाली, तकनीकी विशेषताओं और ट्रैक अनुरक्षण में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

कार्यक्षमता और गुणवत्ता में सुधार होगा

इस अवसर पर प्रधान मुख्य अभियंता अवनीश कुमार पाण्डेय, मुख्य ट्रैक अभियंता अखिलेश साहू और वरिष्ठ मंडल अभियंता अरविंद विश्वकर्मा ने मशीन के संचालन और ट्रैक अनुरक्षण में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। महाप्रबंधक को बताया गया कि आधुनिक हाइड्रोलिक टैम्पिंग मशीनों के उपयोग से ट्रैक अनुरक्षण कार्यों में सटीकता, कार्यक्षमता और गुणवत्ता में सुधार होता है।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने आधुनिक तकनीक और मशीनरी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से ट्रैक अनुरक्षण कार्यों को अधिक दक्ष और गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर दिया। इस प्रदर्शन के दौरान अपर महाप्रबंधक विजय कुमार, मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, मुख्य इंजीनियर, प्लानिंग एंड डिजाइन देव राज, मुख्य इंजीनियर, ट्रैक मशीन नीरज कुमार और अपर मंडल रेल प्रबंधक, इन्फ्रा जे एस मीना भी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बारिश के बाद दिखा इंद्रधनुष:15 मिनट तक रहा आकर्षण का केंद्र, लोगों ने ली तस्वीरें

Published

on

कोरबा। कोरबा में तीन दिनों की रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद रविवार शाम को आकाश में इंद्रधनुष दिखाई दिया। शाम करीब 6 बजे यह अद्भुत प्राकृतिक नजारा सामने आया, जिसे देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लगातार बारिश और काली घटाओं के बाद इंद्रधनुष के दर्शन से शहरवासियों का मन प्रसन्न हो उठा।

रविवार सुबह से ही मौसम साफ था और दोपहर होते-होते तेज धूप भी निकल आई थी। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोग घरों में ही थे। ऐसे में धूप के साथ निकले इंद्रधनुष ने लोगों को सुकून और राहत प्रदान की।

15 मिनट तक दिखा इंद्रधनुष

प्रकृति के इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए लोग छतों और सड़कों पर जमा हो गए। इंद्रधनुष लगभग 15 मिनट तक आकाश में स्पष्ट रूप से दिखाई देता रहा। खुले बादलों के बीच सात रंगों का यह खूबसूरत चाप दूर-दूर तक नजर आ रहा था। लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद किया और सोशल मीडिया पर भी साझा किया।

क्या बोले लोग ?

एसईसी एल निवासी किशोर यादव ने बताया, “इस तरह का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है। बारिश रुकने के बाद जब धूप निकली तो अचानक आसमान में इंद्रधनुष दिखा। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसे देखने के लिए बाहर आ गए थे। हमने भी इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाए।”

वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने कहा, “हल्की बारिश, धूप और उसके बाद इंद्रधनुष का एक साथ दिखना बेहद दुर्लभ होता है। लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह था। बच्चे खुशी से चिल्ला रहे थे।”

कैसे बनता है इंद्रधनुष

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इंद्रधनुष तब बनता है जब सूरज की किरणें हवा में मौजूद पानी की बूंदों से टकराकर सात रंगों में बिखर जाती हैं। यह एक प्राकृतिक प्रकाशीय घटना है।

लगातार उमस और बारिश भरे मौसम के बाद निकले इस इंद्रधनुष ने लोगों को कुछ पल के लिए अपनी परेशानियां भुलाने का मौका दिया। सोशल मीडिया पर भी #KorbaRainbow खूब ट्रेंड कर रहा था। शहरवासी इस मनमोहक नजारे को प्रकृति का एक अनुपम उपहार बता रहे थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677