Connect with us

कोरबा

विभाजन विभीषिका एक बड़ी त्रासदी की कहानी हैः मंत्री लखनलाल देवांगन

Published

on

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया गया आयोजन

छायाचित्रों के माध्यम से विभाजन की विभीषिका और वंदेमातरम् की स्मृतियों को किया गया प्रदर्शित

कोरबा । भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृति में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जनप्रतिनिधि एवं वक्ता गोपाल मोदी, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित डॉ. राजीव सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्र गान और राष्ट्रीय गीत भी गाया गया। 

विभाजन की विभीषिका को एक बड़ी त्रासदी बताते हुए मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद इस महत्वपूर्ण दिवस को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस त्रासदी को याद रख सकें। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले विभाजन के दौरान अनेक परिवारों को अपना घर-द्वार और रिश्तेदारों को छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग ज्यादती और जुल्म के शिकार भी हुए। उन्होंने विभाजन से पीड़ित परिवारों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी देशवासी मिल-जुलकर रहें और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। साथ ही देश की एकता और अखंडता को सदैव कायम रखें।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में गोपाल मोदी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने विभाजन के दौरान घटित घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि नई पीढ़ी के लिए यह जानना जरूरी है कि देश की आजादी से पहले किस तरह लोगों को विभाजन का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़े अनुभवों को स्मरण करना हमें सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे के महत्व का बोध कराता है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि विभाजन के बाद नई सीमारेखा और नए नक्शे के आधार पर देश की सीमाएं निर्धारित हुईं। विभाजन के दौरान लाखों परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सभी नागरिकों से देश में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कोसाबाड़ी से आईटीआई चौक तक पैदल मार्च भी किया। इस दौरान लोगों को विभाजन की त्रासदी और देश की एकता-अखंडता के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में विभाजन विभीषिका से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों एवं वंदेमातरम् की स्मृतियों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभाजन के दौरान पीड़ित परिवारों के संघर्ष एवं विस्थापन की पीड़ा को दर्शाने वाले छायाचित्रों के माध्यम से इतिहास को समझा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677