Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 9 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर:सौरभ ठाकुर को सरगुजा हाथी रिजर्व की जिम्मेदारी, गौतम पादीभर को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रभार

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में 9 भारतीय वन सेवा (IFS) अफसरों का तबादला किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। 2017 बैच के सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के उप संचालक पद से हटाकर हाथी रिजर्व, सरगुजा (अंबिकापुर) का उप संचालक बनाया गया है।

2018 बैच के IFS अफसर दिनेश कुमार पटेल को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से ट्रांसफर कर अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी का उप संचालक बनाया गया है।

वहीं, गणेश यूआर को अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के उप संचालक पद से हटाकर अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल, बिलासपुर का वनमंडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन अफसरों का भी ट्रांसफर

– अभिनव कुमार वर्तमान में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली थे। उन्हें ट्रांसफर कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला भेजा गया है।

– एस. नवीन कुमार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर के संचालक थे। उन्हें अब वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

– वहीं, गौतम पादीभर उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला-मरवाही वनमंडल के पद पर थे। उनका तबादला कर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर का संचालक बनाया गया है।

– श्वेता कम्बोज उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल में थीं। उन्हें ट्रांसफर कर गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर की उप संचालक बनाया गया है।

– सुमेध संजय सुरवणे उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल में थे। उन्हें ट्रांसफर कर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर का उप संचालक बनाया गया है।

– तन्मय कौशिक उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल में थे। उन्हें ट्रांसफर कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली भेजा गया है।

Continue Reading

कोरबा

हरदी बाजार क्षेत्र में बंदर का उत्पाद, वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Published

on

कोरबा। कटघोरा वन मण्डल के हरदी बाजार क्षेत्र में पिछले करीब चार – पांच दिनों से एक जंगली बंदर के लगातार उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था, स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर राह चलते लोगों, बच्चों और बड़ों को दौड़ाने के साथ उन्हें काटने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान क्षेत्र में करीब 4 लोगों को बंदर द्वारा काटे जाने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद लोगों में डर और बढ़ गया था।

बंदर के लगातार आक्रामक व्यवहार को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिस पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा जितेंद्र कुमार उपाध्याय के निर्देशानुसार उप वनमण्डलाधिकारी हितेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं पाली वन परिक्षेत्र अधिकारी भोगेश्वर बंजारे के नेतृत्व में नोवा नेचर संस्था के जितेंद्र सारथी की टीम के सदस्य बबलू, राकेश एवं कमल मौके स्थल पर पहुंचे।

रेस्क्यू के दौरान बंदर अचानक एक कमरे में प्रवेश कर गया, इसी मौके का फायदा उठाते हुए वन विभाग एवं नोवा नेचर की टीम ने पूरी सावधानी और निर्धारित रेस्क्यू प्रक्रिया का पालन करते हुए बंदर को सफलतापूर्वक जाल से पकड़ कर पिंजड़े में रखा गया फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में जाकर छोड़ दिया गया।

बंदर के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली, रेस्क्यू टीम का कहना है कि वन्यजीवों के रिहायशी क्षेत्रों में आने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने या मारने के बजाय वन विभाग को तत्काल सूचना देकर सुरक्षित रेस्क्यू कराना चाहिए।

वन्यजीवों का मानव बस्तियों में पहुंचना कई बार भोजन, पानी, आवास क्षेत्र में बदलाव अथवा अन्य कारणों से हो सकता है,ऐसे मामलों में भीड़ लगाना, बंदर को छेड़ना या उसे पकड़ने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है।

इस रेस्क्यू में ड्यूटी रेंजर नमित तिवारी, महेंद्र देवेंगन, नोवा नेचर से बबलू,राकेश मानिकपुरी, कमल चंद्रा की विशेष भूमिका रही।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने परिवार सहित चित्रा मल्टीप्लेक्स में नि:शुल्क देखी हनुमान अंश मूवी

Published

on

चित्रा मल्टीप्लेक्स के संचालक गोपाल मोदी का जताया आभार
कोरबा। नीब करौरी बाबा की बायोपिक और साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्म हनुमान अंश का जादू अब सभी वर्ग पर चल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने परिवार सहित चित्रा मल्टीप्लेक्स पहुंचकर मूवी हनुमान अंश देखी।
चित्रा मल्टीप्लेक्स के संचालक एवं भाजपा नेता गोपाल मोदी ने प्रेस क्लब के सदस्यों के बाद अखबार वितरकों के लिए नि:शुल्क शो रखा था और नि:शुल्क हनुमान अंश देखकर अखबार वितरक एवं उनका परिवार काफी प्रसन्न हुए।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि महज 02 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश ने बाक्स आफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया। फिल्म पूज्य संत नीम करौरी बाबा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भक्त महाराज जी के नाम से पूजते हैं। विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक दुखी युवक की आध्यात्मिक यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
फिल्म देकर अखबार वितरकों एवं उनके परिवारों ने कहा-हनुमान अंश मात्र फिल्म ही नहीं बल्कि आस्था, सेवा और जीवन के सत्य को समझाने वाली प्रेरणा है। हर रोज सुबह-सुबह लोगों तक खबरें पहुंचाने वाले वितरकों के चेहरे पर फिल्म देखकर सुकून और उत्साह देखा गया।
गोपाल मोदी का जताया आभार

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने सभी सदस्यों की ओर से चित्रा मल्टीप्लेक्स के संचालक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी का ह्दय से आभार जताया और कहा कि श्री मोदी भाजपा के विचारों से ऐसे गढ़े और रंगें हैं कि वे अंतिम व्यक्ति की पूछ परख रखते हैं। उन्होंने निचले तबके में आने वाले अखबार वितरकों की सुध ली और हमें नि:शुल्क हनुमान अंश देखने का अवसर प्रदान किया, यह बड़ी बात है… गोपाल मोदी जी का कोटि-कोटि धन्यवाद!

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ ने रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया का साल एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया

Published

on

कोरबा/रामपुर। 04 अक्टूबर रविवार को छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के निज निवास केरवाद्वारी पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनका साल, श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत किया।
संघ के सदस्यों ने विधायक श्री राठिया से आवश्यक चर्चा की और विधायक श्री राठिया ने समाज के निचले तबके में शामिल अखबार वितरकों की समृद्धि एवं सहायता के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। श्री राठिया के आवभगत से संघ के सदस्य काफी अभिभूत हुए और उनकी विनम्रता के कायल हुए।
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया से सौजन्य मुलाकात करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), अनिल गिरी, राय सिंह, राकेश साहू, रंजीत पटेल , कृष्णा निर्मलकर, रतन पटेल, दिलभरन सिह, अजय कुमार बरेठ सहित रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अखबार वितरक उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677