Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब के लिए 500 रुपए नहीं दिए तो युवक से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

सक्ती। शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगने और मना करने पर युवक के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने वाले युवक को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दुर्गेश उर्फ लतेल चौहान, 26 वर्ष, वार्ड क्रमांक 04 का रहने वाला है। प्रार्थी विष्णु साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।विष्णु ने बताया कि 6 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे वह किसान बीज भंडार दुकान के पीछे गोदाम की ओर से घर जा रहा था। रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए जबरन 500 रुपए मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी।पीड़ित जब घर की ओर भागा तो आरोपी पीछा करते हुए उसके घर के सामने पहुंच गया और वहां भी मारपीट की। शोर सुनकर उसकी पत्नी पुष्पा साहू और पड़ोसी शोभा साहू मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव किया।रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 379/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रार्थी का मेडिकल परीक्षण कराया, घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान लिए।विवेचना में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को 7 सितंबर को सुबह 11.20 बजे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Continue Reading

कोरबा

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जनहानि प्रकरणों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Published

on

संभावित फर्जीवाड़े की रोकथाम के लिए अधिकारियों एवं चिकित्सकों के कथन दर्ज किए जाएंगे

कोरबा, 08 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत जनहानि के प्रकरणों में आर्थिक अनुदान स्वीकृति की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक बनाने तथा संभावित फर्जीवाड़े की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों के कथन दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं।
निर्देश के अनुसार राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत होने वाली जनहानि की सूचना संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, पटवारी अथवा कोटवार के माध्यम से दी जाएगी। सूचना प्राप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मृत्यु प्राकृतिक आपदा के कारण हुई है अथवा नहीं।
जनहानि से संबंधित प्रकरणों में संबंधित थाने के विवेचक एवं शव परीक्षणकर्ता चिकित्सक को संबंधित राजस्व न्यायालय में बुलाकर उनके कथन दर्ज किए जाएंगे। कथन दर्ज होने के पश्चात ही प्रकरण को विधिवत अनुशंसा सहित प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आर्थिक अनुदान स्वीकृति की प्रक्रिया में आवश्यक तथ्य एवं साक्ष्य स्पष्ट रूप से उपलब्ध रहें।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राप्त जनहानि प्रकरणों में निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि जनहानि के प्रकरणों में पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही, अनुदान स्वीकृति की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा संभावित फर्जीवाड़े की गुंजाइश न रहे, इसके लिए सभी स्तरों पर आवश्यक सावधानी बरती जाए।

Continue Reading

कोरबा

नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक

Published

on

सभी शिक्षण संस्थानों में कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
कोरबा, 08 सितम्बर 2026। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए नशे की रोकथाम, जनजागरूकता तथा तंबाकू नियंत्रण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, एसडीएम कटघोरा विपिन दुबे, ओएसडी तरुण कुमार किरण,  अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के सभी शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त संस्थान बनाने हेतु 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध  कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने समाज कल्याण विभाग को विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में भारत वाहिनी की इकाइयों को सक्रिय रूप से शामिल कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।  बैठक में जिले के नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता के अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने  रेस्टोरेंट व स्ट्रीट वेंडर्स संचालको की कार्यशाला आयोजित कर स्वच्छता सम्बंधी आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशा मुक्ति अभियान में आधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने निर्देशित किया।

Continue Reading

कोरबा

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट में त्वरित सुरक्षा सुधार करने कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश

Published

on

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षित एवं सुगम यातायात के लिए विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्देश

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को पीएम राहत योजना का लाभ दिलाने व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

कोरबा 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों के पालन को और बेहतर बनाने हेतु जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों तथा सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसे में हुए मृत्यु प्रकरणों के संभावित स्थिति व कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण, संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री दुदावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसों में कमी लाने हेतु पूर्व बैठक में दिए निर्देशों के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए विभागीय प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एनएचएआई को एनएच में हादसे रोकने हेतु दिए निर्देशों का गम्भीरता से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुदावत ने कटघोरा-अंबिकापुर राजमार्ग के चिन्हाकित ब्लैक स्पॉट, तीव्र मोड़ों, घाट एवं अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, रोड शोल्डर,  क्रैश बैरियर एवं स्पीडोमीटर स्थापित कर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश एनएचएआई को दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त एवं निम्न स्तर के रोड शोल्डर की मरम्मत, आवश्यक स्थानों पर रेडियमयुक्त चेतावनी व संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, केटआई, डेलिनेटर तथा सोलर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की गति धीमी रखने हेतु अन्य प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।’ साथ ही भारी वाहनों के पीछे विजिबल रेडियम पट्टी लगाने के लिये कहा। जिससे रात्रि में वाहन के राजमार्ग में खड़े होने पर वाहन चालक को जानकारी हो सके। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमित जांच एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

रोड सेफ्टी के कार्यों में धीमी प्रगति पर ईई पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के भैंसमा स्कूल से सक्ती मोड़, बालको ऐश डेक रोड, रिस्दी ब्रिज से बजरंग चौक मार्ग, दीपका-झाबर रोड, दीपका थाना चौक सहित अन्य स्थानों पर सड़क निर्माण, जंक्शन सुधार, रंबल स्ट्रिप एवं संकेतक बोर्ड लगाने जैसे सौपे गए कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। ’उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर होगी कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक
सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एसपी श्री तिवारी ने ओवरस्पीड व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित करने, नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी विशेष अभियान संचालित कर कार्यवाही करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री दुदावत ने  सड़क दुर्घटना में होने वाले घायलों का अस्पताल में पीएम राहत में प्रकरण दर्ज कर उपचार करने के निर्देश दिए। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों में पीएम राहत योजना के सम्बंध बैठक लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन सहित ग्रामीण क्षेत्रो में बैनर पोस्टर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।  उन्होंने राहवीर योजना के संबंध में भी आमजनों में जागरूकता हेतु प्रभावी कार्य करने के लिए कहा।
बैठक में विद्यार्थियों को  सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजेता स्कूली छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिसके अंतर्गत बालिका वर्ग में तृतीय स्थान सावित्री खैरवार, द्वितीय स्थान सौम्या जायसवाल एवं प्रथम स्थान विभूति ताम्रकार, बालक वर्ग में प्रथम रितेश अनंत, द्वितीय जितेश कुमार व तृतीय स्थान खगेश यादव ने हासिल किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम कटघोरा विपिन दुबे, ओएसडी तरुण कुमार किरण,  अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जिला परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एसईसीएल, बालको एवं विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677