Connect with us

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

Published

on

कोरबा/दीपका। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज नगर पालिका परिषद दीपका में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर एवं अटल परिसर में 11 हजार दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, अजय कुमार दुबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, मनोज शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान, राजू प्रजापति, शिवचरण राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारका शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा सहित समस्त पार्षदगण एवं एल्डरमैन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकजुटता और सेवा भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनभागीदारी के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

विकास के नाम पर ग्रामीणों के भविष्य पर बुलडोजर, SECL और प्रशासन की हठधर्मिता से हरदीबाजार में आक्रोश व तनाव का माहौल

Published

on

अस्पताल व हॉस्टल भवन को ढहाए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदें टूटीं, भारी पुलिस बल की मौजूदगी से गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल

मुआवजा विसंगति रोजगार और पुनर्वास स्थल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष, भविष्य को लेकर अनिश्चितता

देश हित में कोयला जरूरी, लेकिन किसानों के सीने पर चढ़कर विकास मंजूर नहीं — ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण

कोरबा/हरदीबाजार। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड SECL दीपका क्षेत्र द्वारा प्रशासन पुलिस बल और CISF की मौजूदगी में सुबह 5:00 बजे हरदीबाजार स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) एवं हॉस्टल भवन को जबरन ढहाए जाने की कार्रवाई से क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव व्याप्त है। प्रशासनिक तंत्र के बल पर की गई इस कार्रवाई से अपनी वाजिब मांगों के निराकरण का इंतजार कर रहे स्थानीय किसानों और ग्रामीणों की उम्मीदें पूरी तरह टूट गई हैं ।

ग्रामीणों का आरोप है कि SECL और प्रशासन की प्राथमिकता केवल खदान विस्तार और कोयला उत्खनन तक सीमित है, जबकि प्रभावितों के मौलिक अधिकारों और समस्याओं की निरंतर अनदेखी की जा रही है ।

ग्रामीणों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे एवं समस्याएं

  1. मुआवजा और रोजगार में विसंगति:- भू-स्वामियों को तय नीति के अनुसार मुआवजा और रोजगार उपलब्ध कराने में भारी अनियमितता बरती जा रही है। पात्र युवाओं को वैकल्पिक रोजगार न देकर भटकने पर मजबूर किया जा रहा है ।
  2. पुनर्वास (बसाहट) स्थल की दयनीय स्थिति:- SECL द्वारा बसाहट के लिए प्रस्तावित स्थलों पर निर्माण व विकास कार्य अत्यंत निराशाजनक और अधूरे पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों के पुनर्वास पर संकट खड़ा हो गया है ।
  3. जल संकट और प्रदूषण की गंभीर समस्या:- दीपका खदान की दूरी हरदीबाजार से महज 25 मीटर रह गई है। खदान विस्तार से भू-जल स्तर तेजी से गिर रहा है। ठंड का मौसम खत्म होने से पहले ही कुएं बोरवेल और हैंडपंप सूख जाते हैं। लोगों को 2-3 दिनों तक नहाने और भोजन पकाने तक के लिए पानी नसीब नहीं होता। SECL द्वारा जलापूर्ति के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये के टेंडर निकालकर केवल खानापूर्ति की जा रही है ।
  4. हैवी ब्लास्टिंग व सुरक्षा का खतरा:- खदान के अत्यधिक निकट होने के कारण हैवी ब्लास्टिंग से मकानों को क्षति पहुंच रही है और पर्यावरण व स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं ।
  5. प्रशासनिक अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल

ग्रामीणों ने व्यथित होकर कहा कि जब-जब दीपका प्रबंधन को जरूरत होती है, जिला प्रशासन पुलिस बल लगाकर बलपूर्वक काम करवा लेता है। पूर्व में नापी और सर्वे के दौरान भी गांव को छावनी में तब्दील कर कर्फ्यू जैसा माहौल बना दिया गया था, लेकिन जब किसानों के मुआवजे रोजगार बसाहट और जल संकट के स्थायी समाधान की बात आती है, तो प्रशासन अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ लेता है । ग्रामीण और प्रभावित किसान अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर एसडीएम कार्यालय से लेकर SECL बिलासपुर मुख्यालय (CMD) तक के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं, परंतु कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।

पंचायत प्रतिनिधियों का स्पष्ट रुख

हरदीबाजार ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि देश हित में कोयला और ऊर्जा आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है तथा इसके लिए भूमि का अधिग्रहण भी जरूरी है, लेकिन स्थानीय किसानों और ग्रामीणों के सीने पर चढ़कर और उनके भविष्य को रौंदकर किया जाने वाला विकास किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है ।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक मुआवजा विसंगति का समाधान, पात्र भू-स्वामियों को रोजगार, व्यवस्थित बसाहट और पेयजल का स्थायी प्रबंध नहीं किया जाता, तब तक SECL और प्रशासन की इस एकतरफा व दमनकारी नीति का विरोध जारी रहेगा ।

Continue Reading

कोरबा

ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा’ का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे

Published

on

कोरबा। श्री श्याम अखाड़ा परिवार द्वारा कोरबा शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बुंदेली (झगरहा-भुलसीडीह के पास) में 12वें भव्य ‘श्याम अखाड़ा’ का आयोजन कल शनिवार को शाम 7:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान श्याम प्रेमी एवं अधिवक्ता राजकुमार मोदी तथा सीए गोपाल अग्रवाल द्वारा साझा की गई। उन्होंने आयोजन के प्रमुख आकर्षण एवं व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से प्रसिद्ध भजन गायक शीतल पांडे, यूपी (रावतसगंज/सोनीपत) से संजीव शर्मा, जबलपुर से प्रीति सरगम एवं श्याम प्रेमी गोपाल अग्रवाल भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे। अभिषेक गर्ग द्वारा बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। पंडाल में 40 फीट चौड़ा फूलों से सजा भव्य दरबार बनाया जाएगा।

इत्र वर्षा होगी व अखंड ज्योत जलेंगे
खाटूश्यामजी व कोलकाता से मंगाए गए इत्र की अनवरत वर्षा होगी तथा शुद्ध घी की अखंड ज्योत प्रज्वलित रहेगी। इसी तरह बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे तथा माता की चुनरी उत्सव का आयोजन होगा।

विशाल डोम तैयार, श्याम रसोई से बंटेगा महाप्रसाद
आयोजन स्थल पर 25,000 वर्ग फीट का डोम तैयार किया गया है, जिसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की क्षमता है। वहीं आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई तैयार की गई है जहां रात्रि 8:00 बजे से अनवरत भोजन प्रसाद (श्याम रसोई) की व्यवस्था रहेगी। श्री श्याम अखाड़ा परिवार के सदस्यों ने बताया कि श्री श्याम अखाड़ा परिवार में कोई अध्यक्ष या सचिव का पद नहीं होता, सभी सदस्य केवल सेवक/श्याम प्रेमी के रूप में कार्य करते हैं। इस कार्यक्रम में कोरबा के अलावा अंबिकापुर, सूरजपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, सारंगढ़ एवं रायपुर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
श्री श्याम अखाड़ा परिवार, कोरबा के राजकुमार मोदी, गोपाल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सचिन सिंघल, लक्ष्मण जायसवाल, अंकित टेकरीवाल, अमन बंसल, बृजमोहन शर्मा एवं समस्त श्याम प्रेमी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उक्त अवसर पर उपस्थित होकर बाबा श्याम के आशीर्वाद लेने की अपील की है।

आयोजन स्थल के पास सालासर बालाजी मंदिर निर्माण
श्री श्याम अखाड़ा परिवार ने जानकारी दी है कि ग्राम बुंदेली में बाबा श्याम अखाड़ा स्थल के पास ही राजस्थान के सुप्रसिद्ध ‘सालासर बालाजी मंदिर’ की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 4,000 स्क्वायर फीट में बन रहे इस मंदिर के छत एवं गुंबद का ढलाई कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें मंडप के ऊपर 21 फीट ऊंचा विशेष गुंबद तैयार किया गया है। शीघ्र ही सालासर धाम से अखंड ज्योत, ओंकारेश्वर से शिवलिंग तथा जयपुर से भव्य मूर्तियां लाकर मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर जलाएं गये ‘आशीर्वाद का दीया’

Published

on

कोरबा। जिले के पोड़ीउ परोड़ा ब्लॉक के वनांचल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर “आशीर्वाद का दीया” जलाएं गए।
स्कूल परिसर में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आयोजित किए गए “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रति योगदान तथा उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारें में बताया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामवासियों ने शाला परिसर में 75 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से जोड़कर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्था में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण, निबंध प्रतियोगिता सहित विविध आयोजन किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाएं – मेलन कँवर, दिव्या कुजूर, रुक्मणि पुरैना, रमाकांत कुसरो, उमाकांत टोंडें, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, अनुराधा राठौर, खीकराम यादव, रूपसाय, कमलेश्वर सहित छात्र- छात्राएं,पालकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677