Connect with us

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल ज्ञान दान कार्यक्रम आयोजित

Published

on

युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण के साथ कैरियर, वित्तीय एवं डिजिटल मार्गदर्शन
300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता

कोरबा, 25 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरा सेवा योगदान” के तहत आज लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में कौशल ज्ञान दान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी कौशलों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें बेहतर भविष्य एवं रोजगार के अवसरों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को विषय विशेषज्ञों द्वारा कौशल ज्ञान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सिलाई-कढ़ाई एवं बुनाई, फूड एंड बेवरेज, गेस्ट सर्विस एसोसिएट, बिल्डिंग संबंधी कौशल, ड्रोन ऑपरेटर तथा हेल्थ केयर सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी क्षेत्रों से संबंधित उपयोगी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।

कौशल ज्ञान दान कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन, वित्तीय मार्गदर्शन एवं डिजिटल लिटरेसी से संबंधित विशेष सत्र भी आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास के पश्चात उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, वित्तीय समझ तथा वर्तमान समय में डिजिटल ज्ञान के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

जिला रोजगार अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने युवाओं के साथ अपने अनुभव एवं उपयोगी जानकारी साझा करते हुए उन्हें अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप कौशल विकसित कर रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सुनील जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांगजन सहायता शिविर में 38 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

Published

on

कोरबा 25 सितम्बर 2026। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में खंड स्तरीय दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, जनपद सदस्यगण, एसडीएम मनोज कुमार बंजारे तथा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, जिला कोरबा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 275 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थि दिव्यांग 65, श्रवण बाधित 24, बहु दिव्यांग 124 तथा दृष्टिबाधित 36 हितग्राही शामिल रहे। मौके पर 9 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 ट्राईसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 24 श्रवण यंत्र और 2 जोड़ी बैसाखी सहित कुल 38 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन, श्रवण और दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सहज और सुविधाजनक बनाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी युगल किशोर सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जैन चुस्की चाय’ के विक्रय-वितरण पर कोरबा जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

Published

on

खाद्य जांच में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर कार्रवाई

कोरबा, 25 सितंबर 2026। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा खाद्य पदार्थ ‘चाय’, ब्रांड ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण पर जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त खाद्य पदार्थ का निर्माण मेसर्स जैन ट्रेडर्स (जैन चुस्की चाय), नेहा फैंसी स्टोर के पीछे, आकृति विहार, अमलीडीह, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है। उत्पाद की निर्माण तिथि नवंबर 2025 तथा बेस्ट बिफोर अवधि अक्टूबर 2026 अंकित है।
उक्त खाद्य पदार्थ का नमूना परीक्षण के लिए रेफरल खाद्य प्रयोगशाला (राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला), कोलकाता भेजा गया था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट क्रमांक जी-14/08/2026, दिनांक 30 जुलाई 2026 के अनुसार नमूने में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित अनुमत सीमा से अधिक पाई गई। इसके आधार पर खाद्य पदार्थ को “असुरक्षित” घोषित किया गया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 36(3)(ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण को जिले के संपूर्ण क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी रिटेल एवं थोक विक्रेताओं से अपील की है कि वे उक्त खाद्य पदार्थ का अपने परिसर में भंडारण एवं विक्रय न करें। यदि यह उत्पाद उपलब्ध हो तो तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचित करें। साथ ही आम नागरिकों से भी उक्त बैच के उत्पाद का उपयोग न करने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

1109.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 25 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1109.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 992.2, कोरबा 1449.2 मिलीमीटर, भैंसमा, 1206.5, करतला 1278.9, बरपाली 957.5, कटघोरा 1069.5, दीपका 1140, दर्री 1197.7, पाली 1130.5, हरदीबाजार 921, पोंड़ी उपरोड़ा 1023.6, और पसान तहसील में 945.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 2.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677