Connect with us

कोरबा

नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन- श्रीमती रामबाई के घर ‘हर घर जल’ ने बदली तस्वीर

Published

on

पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी खत्म, घर बैठे मिल रहा स्वच्छ जल – जल जीवन मिशन से बदला रामबाई का जीवन

हर घर जल ने बदली दिनचर्या, श्रीमती रामबाई बोलींकृअब पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ता

कोरबा 27 सितंबर 2026। पहले पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता था, अब सुबह आंख खुलते ही घर में नल से पानी मिल जाता है। यह सुविधा हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है।’ ग्राम पंचायत माखुरपानी के आश्रित ग्राम बिश्रामपुर की हितग्राही श्रीमती रामबाई के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई देता है। जल जीवन मिशन के तहत उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचने के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसा बदलाव आया है, जिसने पानी की चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है।
  श्रीमती रामबाई अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि पहले घर में पानी की सुविधा नहीं थी। पीने के पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। नाले और ड्योढ़ी के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने में समय भी लगता था और मेहनत भी। घर के दूसरे कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना रोज की बड़ी जिम्मेदारी होती थी। खासकर बरसात के दिनों में या शाम और रात के समय अचानक पीने के पानी की जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर पानी लाना बहुत मुश्किल हो जाता था।
लाभार्थी कहती हैं, पहले पानी लेने के लिए बाहर जाना पड़ता था। बरसात में रास्ते भी ठीक नहीं रहते थे और रात में तो और ज्यादा परेशानी होती थी। नाले या ड्योढ़ी का पानी पीने की मजबूरी थी। हमेशा डर रहता था कि दूषित पानी पीने से डायरिया जैसी बीमारी न हो जाए।”
  अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं रह गई है। इससे न केवल समय और मेहनत की बचत हो रही है, बल्कि घर के रोजमर्रा के काम भी पहले की तुलना में आसानी से हो रहे हैं।
  श्रीमती रामबाई बताती हैं, “अब घर में ही नल से पानी मिल जाता है। खाना बनाने से लेकर पीने और निस्तारी तक के लिए पानी की सुविधा हो गई है। पहले पानी के लिए जितना समय और मेहनत लगती थी, अब वह नहीं लगती। सबसे अच्छी बात यह है कि अब बाहर जाकर पानी लाने की चिंता नहीं रहती।”
  स्वच्छ पानी की उपलब्धता ने उनके परिवार को दूषित जल से होने वाली बीमारियों की चिंता से भी राहत दी है। वे मानती हैं कि घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचना उनके लिए केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है।
  श्रीमती रामबाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं, “जल जीवन मिशन के कारण हमारे घर तक पानी पहुंचा है। पहले पानी के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब घर में ही साफ पानी मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं कि हमारे जैसे परिवारों की पानी की समस्या को समझकर घर-घर नल से जल पहुंचाने की सुविधा दी गई। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी और राहत की बात है।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading

कोरबा

नर्सिंग कॉलेज ने निकाली जागरूकता रैली

Published

on

कोरबा। भारत नर्सिंग कॉलेज कोसाबाड़ी ने विश्व हृदय माह के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में जन-जागरूकता रैली निकालकर आमजनों को हृदय रोगों, उच्च रक्तचाप (बीपी) और इनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, प्रतिदिन व्यायाम, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान व तंबाकू के सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। छात्रों के इस सराहनीय और सामाजिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677