नगोया, एजेंसी। भारत ने एशियन गेम्स के 4×400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं।
मंगलवार को भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा भी पार किया। एशियन गेम्स हर 4 साल में होते हैं और 2006 से भारत हर बार 50 या ज्यादा मेडल जीत रहा है।
इससे पहले गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। वे 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। वे मेडल की हैट्रिक करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने।
इधर, नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता। 10 दिन पहले फ्लू की वजह से अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत ने 8 मेडल जीते। टीम के कुल मेडल 53 हो गए हैं और मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है।
नगोया, एजेंसी। एथलीट गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 13 मिनट 42.75 सेकेंड में रेस पूरी की। इससे पहले वह 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं।
मंगलवार को भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। 10 दिन पहले फ्लू के चलते अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
भारत ने 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में ब्रॉन्ज जीता। टीम ने 41.06 सेकेंड में रेस पूरी की। गुरिंदरवीर सिंह ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई, स्नेहा ने बढ़त बनाए रखी। अनिमेष को थाईलैंड के बूनसन ने पीछे छोड़ा। आखिरी लेग में हरिता ने दौड़ लगाकर भारत को पोडियम पर पहुंचाया।
भारत के खाते में 5 गोल्ड समेत 49 मेडल हो गए हैं। टीम मेडल टेबल में 11वें स्थान पर है।
नीरू के कोच ने कहा- निशाने पर ध्यान लगाओ
10 दिन पहले जब नीरू फ्लू की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थीं, तो 5 दिनों तक कुछ खा-पी नहीं पाई थीं। तब उनके कोच मनशेर सिंह ने उन्हें बीमारी भुलाकर अपना सब कुछ झोंक देने के लिए प्रेरित किया था।
जीत के बाद नीरू ने कहा, ‘मनशेर सर ने बस यही कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ और निशाने पर ध्यान लगाओ, और मैंने वही किया।’
गोल्ड जीतने के बाद नीरू का सेलिब्रेशन।
भारत को 5वां गोल्ड मिला, शूटिंग में दूसरा
यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड है। यह व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। शूटर्स ने भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।
पहला गोल्ड पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में आया। इससे पहले 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल दिला चुके हैं। शूटिंग में अब तक 14 मेडल आ चुके हैं।
एथलेटिक्स: गुलवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज, तीन इवेंट में तीन मेडल
गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने 13 मिनट 32.75 सेकेंड का समय निकाला। बहरीन के बिरहानु बाल्यू 13:30.79 के साथ गोल्ड और टोमोनोरी यामागुची 13:31.43 के साथ सिल्वर रहे। गुलवीर का इन खेलों में यह तीसरा मेडल है।
गुलवीर सिंह 5000 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स: महिला 800 मीटर, पूजा सातवें स्थान पर रहीं
विमेंस 800 मीटर रेस में चीन की वू होंगजियाओ ने महिला 800 मीटर का गोल्ड जीता। नेली कोरिर दूसरे और विक्टोरिया बॉसॉन्ग तीसरे स्थान पर रहीं। भारत की पूजा सातवें स्थान पर रहीं।
एथलेटिक्स: पोल वॉल्ट में देव मीणा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
देव मीणा ने 5.50 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड बेहतर किया। उन्होंने यह ऊंचाई दूसरे प्रयास में पार की। महिला हाई जंप में पूजा और सुप्रिया ने 1.70 मीटर पहले प्रयास में पार कर लिया।
देव मीना ने 5.50 मीटर की छलांग लगाई।
एथलेटिक्स: पोल वॉल्ट में देव और कुलदीप ने 5.20 मीटर पार किया
भारत के देव और कुलदीप ने पुरुषों के पोल वॉल्ट में दूसरी कोशिश में 5.20 मीटर की ऊंचाई पार कर ली है। दोनों ने पहली कोशिश में यह ऊंचाई पार नहीं की थी। देव और कुलदीप का संयुक्त पर्सनल बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड 5.46 मीटर है।
टेनिस : सुमित नागल 2-0 से जीते
टेनिस के मेंस सिंगल्स मुकाबले में भारत के सुमित नागल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कोरिया के होंग सियोंग-चान को 2-0 से हराया। बारिश से प्रभावित इस मैच में 6-4, 6-0 की जीत हासिल की।
2 मुक्केबाज बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचे
(बाएं से) परवीन हुड्डा, IOA अध्यक्ष पीटी उषा, BFI प्रेसिडेंट अजय सिंह और अंकुश पंघाल।
टेनिस: अनिरुद्ध चंद्रशेखर-एन श्रीराम मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में
भारत की पुरुष डबल्स की टॉप सीड अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन श्रीराम बालाजी ने नेपाल के अभिषेक बस्तौला-प्रदीप खड़का को 6-2, 6-1 से हराया।
पहले राउंड में बाई मिलने के बाद यह उनका पहला मुकाबला था। जीत के साथ भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
गोल्ड मेडल का जश्न मनाती नीरू
गोल्ड जीतने के बाद भारतीय सपोट स्टाफ के साथ नीरू ढांडा।
शूटिंग: कुवैत के खालिद अलमुधाफ को मेंस ट्रैप का गोल्ड
पुरुषों के ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में कुवैत के खालिद अलमुधाफ ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 26 का गेम्स रिकॉर्ड स्कोर बनाया।
चीनी ताइपे के यांग कुन-पाई ने 25 स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन के छी यिंग ने 20 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। शपथ 8वें नंबर पर रहे। उन्होंने 10 में से 8 निशाने टारगेट पर लगाए।
बॉक्सिंग: परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंचीं, शू ली को 5-0 से हराया
भारत की परवीन हुड्डा ने महिला 65 किग्रा के सेमीफाइनल में चीन की शू ली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सभी जजों ने परवीन के पक्ष में फैसला दिया।
अब फाइनल में परवीन का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा। परवीन का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है और अब गोल्ड के लिए मुकाबला होगा।
जीत के बाद भारत के कोचिंग स्टाफ के साथ परवीन हुड्डा।
तीरंदाजी: कीर्ति और कुमकुम राउंड ऑफ-16 में
भारत की कीर्ति और कुमकुम मोहोड़ ने महिला रिकर्व इंडिविजुअल के राउंड ऑफ-32 में जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बना ली।
कीर्ति ने वियतनाम की फुओंग थाओ होआंग को 7-3 से हराया, जबकि कुमकुम ने मंगोलिया की उरांतुंगलाग बिशिंडी को 6-0 से मात दी।
अब राउंड ऑफ-16 में कुमकुम का सामना बांग्लादेश की साइमा सलाहुद्दीन से होगा। वहीं, कीर्ति की टक्कर दक्षिण कोरिया की टॉप सीड कांग चे-यंग से होगी। उनका मुकाबला आज सुबह 10:25 बजे है।
कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है। शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं। नेशनल के लिए चयन शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मुंबई, एजेंसी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांबली ठाणे के वृद्धाश्रम ‘निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर’ में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में कांबली कहते दिखे कि यहां अच्छी सुविधाएं हैं। यहां लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है। ऐसा महसूस ही नहीं होता कि अपने घर से दूर हूं। हालांकि, कांबली वृद्धाश्रम में रहने गए हैं या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
कांबली को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें
विनोद कांबली काफी समय से बीमारी, पैसों की कमी और अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों की वजह से लगातार खबरों में रहे हैं। इससे पहले भी उनके ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें वे बिना किसी के सहारे चल भी नहीं पा रहे थे।
कांबली के करीबी दोस्त मार्कस कूटो ने बताया था कि उनकी मानसिक स्थिति काफी नाजुक है। उनकी याददाश्त इतनी कमजोर हो गई है कि वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। उन्होंने शराब छोड़ दी है, लेकिन वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें स्मोकिंग नहीं करना है। वे घर के नीचे जाकर राहगीरों या ऑटो वालों से सिगरेट मांग लेते हैं।
कांबली साल 1993 से 2000 तक भारत के लिए खेले
कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच और 104 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। टेस्ट में 4 शतक के साथ उनके 1084 रन हैं। वे भारत के लिए 1993 से 2000 तक खेले।
वे घरेलू क्रिकेट में आखिरी बार साल 2004 में नजर आए। कांबली ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9665 रन बनाए। इसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 262 रन है।
सचिन के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था
कांबली और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने मुंबई की मशहूर कांगा लीग में एकसाथ डेब्यू किया था। तेंदुलकर-कांबली ने स्कूल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। दोनों ने शारदाश्रम स्कूल की तरफ से खेलते हुए 664 रनों की साझेदारी निभाई थी।
इस साझेदारी में कांबली ने नॉटआउट 349 रन बनाए थे। यहीं से दोनों चर्चा में आए। तेंदुलकर ने 1988 में रणजी में डेब्यू किया था, जबकि कांबली को ये मौका एक साल बाद 1989 में मिला।
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों को कोच रमाकांत आचरेकर ने क्रिकेट की बारीकियां सिखाई थीं।
1996 वर्ल्ड कप में मैदान पर रोए
13 मार्च 1996 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने एक समय 98 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था और अच्छी स्थिति में थी। लेकिन सचिन तेंदुलकर के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। टीम इंडिया ने 120 रन तक पहुंचते-पहुंचते 8 विकेट गंवा दिए।
35वां ओवर शुरू होना था और भारत को 89 गेंदों में 132 रन चाहिए थे। विनोद कांबली 10 रन और अनिल कुंबले बिना खाता खोले क्रीज पर थे। तभी दर्शकों ने मैदान पर बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। स्टेडियम के एक हिस्से में आग भी लगा दी गई। हालात बिगड़ने के बाद मैच रोक दिया गया और श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया गया।
मैच खत्म होने के बाद जब भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर लौट रहे थे, तब विनोद कांबली अपने आंसू नहीं रोक सके। वह मैदान पर ही रो पड़े
मैच खत्म होने के बाद नाबाद रहे कांबली मैदान पर ही रोने लगे थे।
कांबली ने कीं दो शादियां
कांबली की निजी जिंदगी भी कुछ खास सफल नहीं रही। उन्होंने 1998 में नोएला लुईस से पहली शादी की थी। बाद में दोनों का डिवोर्स हो गया।
इसके बाद कांबली ने फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी की और अब तक साथ हैं। जून 2010 में एंड्रिया ने कांबली के बेटे जीसस क्रिस्टियानो को जन्म दिया।