कोरबा। गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हे´ स्मरण किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी एक ऐसा नाम है जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद उन्हो´ने भारत में ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वे असाधारण बुद्धि और सिद्धांतों वाले व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएं सभी उम्र के लोगों, विशेषकर स्कूली छात्रों को प्रेरित करती है। डॉ.महंत ने शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतन्त्रता की लड़ाई में शास्त्री जी ने ‘मरो नहीं मारो’ का नारा दिया, जिसने पूरे देश में स्वतन्त्रता की ज्वाला को तीव्र कर दिया।. शास्त्री जी एक ‘गाँधीवादी’ नेता थे, जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन देश और गरीबो´ की सेवा में लगा दिया।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी सभी धर्मों के लिये सम्मान का रवैय्या और उनकी अच्छी बातों को समझने की इच्छा उनके दिमाग में प्रारंभिक जीवन में घर कर गई थी। उनके व्यक्तित्व के नैतिक प्रभाव और अहिंसा की तकनीक की तुलना नही´ की जा सकती और ना ही इसकी कीमत किसी देश या पीढ़ी तक सीमित है। यह मानवता के लिये उनका अविनाशी उपहार है। श्री अग्रवाल ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत में ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहे भारतीय राजाओं की महात्मा गांधी द्वारा की गई निंदा से अत्यंत प्रभावित हुए। लाल बहादुर शास्त्री जब केवल 11 वर्ष के थे, तब से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुछ करने का मन बना लिया था। रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने कहा, महात्मा गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार का प्रतिकार के अग्रणी नेता थे। उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी, जिसमें भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आंदोलन के लिये प्रेरित किया। पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी विश्व के युगपुरुषों में से थे । उन्हें किसी एक भौगोलिक परिधि के सीमित दायरे में अथवा किसी जाति विशेष, सम्प्रदाय या परम्परा के अंतर्गत रखे जाने का विचार भी लाना असंगत होगा। युगपुरुष महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के व्यापक महत्व को समझा और अपने आप में आत्मसात किया। वे समग्र मानवता के कल्याण और सर्वोदय के लिए प्रयास करते रहे। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, ए डी जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, बद्री किरण, पुष्पा पात्रे, संगीता श्रीवास, द्रोपति तिवारी, सुखनंदन सिंह, रमेश वर्मा, माधुरी ध्रुव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, हरविंदर सिंह, संतोष यादव, गिरधारी बरेठ, अनिल सिंह, शांता मंडावे, डॉ.रामगोपाल यादव, गजानंद साहु, रवि खुंटे, बनवारी पाहुजा, झलकुंवर, ममता अग्रवाल आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत किया वृक्षारोपण
बिलासपुर/कोरबा। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी से ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ आयोजित की गई, जिसमें एसईसीएल के निदेशक मंडल से बिरंची दास निदेशक मानव संसाधन, डी सुनील कुमार निदेशक वित्त , मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) हिमांशु जैन, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
हैप्पी रन वसंत विहार कॉलोनी से प्रारंभ होकर एसईसीएल मुख्यालय, नेहरू शताब्दी नगर स्थित गांधी उद्यान में संपन्न हुई। गांधी उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन शामिल हुए। इस अवसर पर निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी, विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक मंडल, CVO एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वच्छता और जनभागीदारी के उनके संदेश को स्मरण किया।
इसके पश्चात स्वच्छता ही सेवा एवं स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत गांधी उद्यान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा प्रति वर्ष 100 घंटे अर्थात प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के लिए समय समर्पित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरुण शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) द्वारा किया गया।
बिलासपुर/कोरबा। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा एवं स्पेशल कैंपेन 6’ के अंतर्गत एसईसीएल द्वारा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” गतिविधि के तहत बिलासपुर स्थित वसंत विहार कॉलोनी के शिव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान में एसईसीएल परिवार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से शिव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर उचित तरीके से निस्तारित किया गया।
अभियान के दौरान सभी ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। एक घंटे की इस सामूहिक पहल के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत किया गया।
एसईसीएल की यह पहल ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान एवं ‘स्पेशल कैंपेन 6’ के उद्देश्यों को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ परिवेश के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है।
प्रथम दिन गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का सेवा सप्ताह आज से प्रारंभ हो गया। क्लब का सेवा सप्ताह 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक चलेगा। प्रथम दिन 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर क्लब के सदस्यों ने प्रात: 10 बजे पुराना कोरबा स्थित गांधी चौक पहुंचकर लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में यहां स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और इसके साथ ही आज से क्लब का सेवा सप्ताह प्रारंभ हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल सहित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लायन सदस्यों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को साझा किया और उनके जीवन को प्रेरणा मानकर प्रेम, सद्भाव एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब्स द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। क्लब द्वारा अलग अलग दिनों में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा भी लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शोंं को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।