Connect with us

कोरबा

कोरबा जिले में खुलेंगे 8 नए धान खरीदी केंद्र

Published

on

संबंधित गांवों के किसानों को नजदीक में मिलेगी धान विक्रय की सुविधा

कोरबा 05 नंवबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षों में किसानों की सुविधा के लिए कोरबा जिले में 8 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति दी गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा भेजी गई सूची में केंद्रों के नाम और उनसे जुड़े गांवों का निर्धारण किया गया है।
नवापारा (सि.) केंद्र से नवापारा, पाल ढुरेना, कोठीखर्रा, सरपता, सिमगा, गड़रा, जामकछार और घोंसरा गांव के किसान जुड़ेंगे। परला केंद्र में कापनपारा, धुवापुर, चोटिया, परला, बनिया, भुजंगकछार, मड़ई, लमना, लाद, लालपुर और हड़मोरा गांव शामिल हैं। परसदा केंद्र से परसदा, बापापुती और शिवपुर के किसान लाभान्वित होंगे।
डोडकी केंद्र में टाड़पखना, डोडकी, नवापारा, नानबांका, बहनाईपुर, बड़ेबांका, मदनपुर, सगुना, भोंडकछार, भेलवाटिकरा और पटपरा गांव शामिल हैं। ढोलपुर केंद्र से जोरहाडबरी, खमरिया, ढोलपुर और पथरी; पुरेना केंद्र से पुरेना, खरहरी और जर्वे; चोड़ा केंद्र से चोढ़ा, अंडीकछार और रामपुर; जबकि मुढ़ाली केंद्र से मुढ़ाली और कटसीरा गांव के किसान जुड़े रहेंगे।
नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे आवागमन में लगने वाला समय और परिवहन खर्च कम होगा। नजदीकी केंद्र उपलब्ध होने से धान विक्रय की प्रक्रिया सुविधाजनक बनेगी और खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।

Continue Reading

कोरबा

आयुष्मान योजना में अनियमितता पर हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल का पंजीयन एक वर्ष के लिए निलंबित

Published

on

अस्पताल को नए मरीज भर्ती नहीं करने और योजना से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

कोरबा 05 नवंबर 2026। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों की नियमित निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में 30 सितंबर 2026 को कटघोरा स्थित हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल ( HOSP22P147364) का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जांच दल ने अस्पताल में कई अनियमितताएं पाईं। इनमें मरीजों के परिजनों से नगद राशि लिए जाने संबंधी बयान, भर्ती अभिलेखों में गलत मोबाइल नंबर दर्ज होना, भर्ती फाइलों में दर्ज 68 मोबाइल नंबरों का गलत अथवा उपयोग में नहीं होना, नवजात शिशुओं के उपचार से संबंधित अनियमितताएं तथा पैथोलॉजी और अल्ट्रासोनोग्राफी से जुड़े अभिलेख उपलब्ध न होना शामिल है।
इन अनियमितताओं के संबंध में अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक एवं तथ्यों के अनुरूप नहीं पाया गया। मरीजों से संबंधित अभिलेखों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच में गंभीर वित्तीय एवं प्रक्रियागत अनियमितताएं सामने आईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जुलाई 2026 में जारी दिशा-निर्देशों की कंडिका 6.4.1 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अंतर्गत हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल, कटघोरा का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीयन एक वर्ष के लिए निलंबित किया गया है। इस अवधि में अस्पताल को योजना के तहत नए मरीज भर्ती नहीं करने तथा अस्पताल एवं परिसर से योजना से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

Published

on

कोरबा 05 नवम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक कोरबा के अन्तर्गत आने वाले थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ  के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति गठित की गई है। एनडीपीएस के प्रकरणों में नष्टीकरण हेतु समस्त कार्यवाही पूर्ण कर थाना के द्वारा नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची तथा मूल प्रपत्र समिति को प्रस्तुत की गई है। जिसके अन्तर्गत नष्टीकरण योग्य 29 प्रकरणों  में जप्त मादक पदार्थ शामिल है।  समिति द्वारा नष्टीकरण योग्य मादक पदार्थों को 23 नवम्बर को प्रातः 11 बजे बाल्को पावर प्लांट के भट्ठी ( Furnace ) में विधिवत जलाकर नष्टीकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त तिथि को चयनित स्थल में गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के सदस्यों के समक्ष पंचनामा तैयार कर की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Published

on

प्रदेश के मुखिया का आत्मीय पाती पाकर भावुक हुईं सीमा सिंह, बोलीं- कभी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुखिया स्वयं मुझे पाती लिखेंगे

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना हुआ साकार, विष्णु भैया के प्रति जताया हृदय से आभार

कोरबा 05 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के आदर्श नगर निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर उन्हें एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पाती में उनके पक्के आवास का सपना पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिवार के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने पाती में उल्लेख किया कि पहले बारिश के मौसम में कच्चे मकान की छत से पानी टपकने, घरेलू सामान भीगने और मिट्टी की दीवारें कमजोर होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हर बरसात के बाद घर की मरम्मत की चिंता भी बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली सहायता से अब उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। इससे परिवार को सुरक्षित और सुकूनभरा जीवन मिला है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है। योजना से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास की सुविधा मिल रही है।
मुख्यमंत्री का यह आत्मीय पाती सीमा सिंह और उनके परिवार के लिए विशेष खुशी का अवसर बना। पाती प्राप्त कर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि प्रदेश के मुखिया स्वयं उन्हें पाती लिखकर शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आज उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ है, जिसके लिए वे शासन की आभारी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं और प्रदेश विकसित छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में वे भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677