Connect with us

छत्तीसगढ़

हेड-कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी का हत्या आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस पकड़कर सूरजपुर लाई; CM साय बोले-उसकी गाड़ी में लगी है NSUI पदाधिकारी की नेम प्लेट

Published

on

सूरजपुर/रायपुर,एजेंसी। सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में फरार आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अंबिकापुर आ रहा था। इसके बाद आरोपी को सूरजपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

वहीं जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, लोगों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। इसके लिए शासन-प्रशासन और कानून है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की गाड़ी में NSUI पदाधिकारी की नेम प्लेट गली है। इससे क्या अंदाजा लगाया जाए।

बलरामपुर कोतवाली के सामने बस से पकड़ा

इससे पहले कुलदीप साहू से बलरामपुर साइबर सेल में पूछताछ और शिनाख्त की गई है। कुलदीप वारदात के बाद झारखंड भाग गया था। बताया जा रहा है कि बलरामपुर पुलिस ने उसे वहीं ट्रेस किया। इसके बाद लगातार उसकी लोकेशन मॉनिटर कर रही थी।

पुलिस ने बलरामपुर कोतवाली के सामने बस रुकवा कर गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप के साथ इस वारदात में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

SP ने दिया शवों को कंधा

दूसरी ओर तालिब शेख की पत्नी और बेटी के शवों को गृहग्राम मनेंद्रगढ़ लाया गया था। आज सुबह टीवी टावर रोड स्थित निवास से उनका जनाजा निकाला गया। एसपी ने भी जनाजे को कंधा दिया, फिर मौहारपारा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

संयुक्त पुलिस परिवार ने कुछ देर पहले ही आरोपी कुलदीप पर इनाम की घोषणा की थी। आरोपी को पकड़ने वाले को 50 हजार और एनकाउंटर पर एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया था।

पुलिस परिवार के संयोजक बोले- हवलदार की पत्नी-बेटी के हत्यारों को बख्शेंगे नहीं

संयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्जवल दीवान ने वीडियो जारी कर कहा- जब पुलिस और पुलिस का परिवार ही सुरक्षित नही है तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। सूरजपुर में हवलदार की पत्नी और बेटी के हत्यारों को किसी स्थिति में बख्शा नही जाएगा।

जानिए क्या है पूरा मामला

रविवार की रात सूरजपुर के आदतन बदमाश कुलदीप साहू ने चौपाटी में एक आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल डाल दिया था। उसकी तलाश में लगे पुलिसकर्मियों पर उसने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। इनमें हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख भी शामिल था। रात में कुलदीप साहू ने तालिब शेख के घर घुसकर उसकी पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया की हत्या कर दी।

घर से 5KM दूर खेत में मिले थे शव

पुलिस को मां-बेटी का शव पांच किलोमीटर दूर खेत में पड़े होने की सूचना सोमवार को ग्रामीणों ने दी। उनके घर में शवों को घसीटे जाने के निशान मिले हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी आरोपियों ने फोड़ दिया था। घटना की परिस्थितियों को देखते हुए हत्याकांड में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका है।

बवाल के बाद छावनी बना सूरजपुर

घटना से आक्रोशित लोगों ने कुलदीप साहू के घर और मानपुर में स्थित गोदाम में आग लगा दी। आगजनी से कुलदीप साहू के गोदाम और घर में लाखों का सामान जल गया है। आगजनी रोकने पहुंचे सूरजपुर एसडीएम जगन्नाथ वर्मा को भी लोगों ने पीट दिया। नगर बंद कराने के साथ ही थाने के सामने लोगों ने घंटों प्रदर्शन किया।

आरोपी की कार जब्त, खून ही खून फैला था कुलदीप साहू की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी। सूरजपुर एसपी एमआर आहिरे ने बताया कि कुलदीप साहू का पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाते हुए भागा था। पुलिस ने उसकी कार जब्त की है, जिसमें खून फैला हुआ मिला है।

पुलिस ने कुलदीप साहू के साथ रहने वाले कई युवकों को अलग-अलग स्थानों से उठाया है और उन्हें अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुलदीप साहू और परिजनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में डाल दिया है। लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस संरक्षण से ही बेखौफ अपराधी बना कुलदीप घटना का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू कुख्यात बदमाश है। कुलदीप के पिता अशोक साहू और चाचा संजय साहू ने वर्षों से कबाड़ के कारोबार में करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई। चोरी का पूरा सामान उनके कबाड़ दुकान में खपता है। हर माह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लेकर थानेदार तक को लाखों दिए जाते थे।

कबाड़ कारोबार में पुलिस अधिकारियों को पैसे देने और उनके साथ लगातार उठने-बैठने से कुलदीप साहू का हौसला इतना बढ़ा हुआ था कि वह जिला बदर की कार्रवाई के दौरान थाने से कुछ दूर स्थित घर में ही रहता रहा।

सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि पुलिस लगातार आरोपियों पर कार्रवाई कर रही थी। कुलदीप इस कारण जिला बदर भी हुआ था। कार्रवाई के कारण ही उसने पुलिसकर्मियों को अपना दुश्मन मान लिया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending