Connect with us

कोरबा

पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर में जनवरी-दिसंबर 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ

Published

on

कोरबा। पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा सत्र जनवरी – दिसंबर 2026 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी वर्गों तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस सत्र में भी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा तथा प्रमाणपत्र स्तर के कई पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा अनुरोध किया गया है कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश नियमित शिक्षा से वंचित रह जाते हैं अथवा अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वे संपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पीएसएसओयू पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इच्छुक अभ्यर्थी निकटतम अध्ययन केंद्र पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र, पुराना आरटीओ कार्यालय (वर्तमान में एनसीसी बटालियन परिसर) के समीप में संपर्क कर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.नं.7067043721 से संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

वृक्षारोपण अभियान के तहत लायंस पब्लिक स्कूल के बच्चो ने किया वृक्षारोपण

Published

on

अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाये – श्रीमती खुशबू आशीष अग्रवाल

कोरबा। 24 अगस्त 2026 दिन सोमवार को मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय के बच्चो द्वारा 150 छायादार एवं फलदार पौधे लगाये गये।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती मनोरमा शर्मा, एकेडमिक हेड सुभाषचंद्र अनंत ने बच्चो´ को वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी देते हुये पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधो´ के महत्व के बारे में बताया। इस पर विद्यालय की चेयरमेन श्रीमती खूशबु आशीष अग्रवाल ने विद्यालय के बच्चो´ को कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रो´ के समान होता है। हमें अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यही हमारी ओर से धरती माता को उपहार होगा। इस पर विद्यालय के फाउण्डर चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल ने वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए सभी को बधाईयाॅ प्रेषित करते हुये कहा कि हमारा कर्तव्य सिर्फ पौधे लगाने तक ही सीमित नही है, बल्कि हमारा कर्तव्य है कि हम उस लगाये हुये पौधे की सुरक्षा, देखभाल भी करे, तभी यह अभियान सार्थक होगा। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्रगण उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर वालों ने आवाज दिया जब बाहर नहीं आया तो अंदर का नजारा देख रो पड़े घर परिवार

Published

on

कोरबा। जिले के भूलसीडीह गांव में हीरा उरांव के फार्म हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह उठ कर पाले हुए 3 बतखों को आवाज दिया, उसमें से 2 बाहर आए और एक नहीं आया, फिर क्यों बाहर नहीं आ रहा ये देखने के लिए बाड़े के अंदर झाक कर देखा तो उसमें अजगर ने एक बत्तख को अपना शिकार बना लिया था।

हीरा उरांव ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग से जुड़े वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी, सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने टीम के सदस्य राजू बर्मन एवं राकेश मानिकपुरी को मौके के लिए रवाना किया, रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने आमजन से अपील की वन्यजीव हमारे आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, यदि किसी घर, फार्म या गांव में सांप अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे नुकसान न पहुंचाएं, तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Continue Reading

कुसमुंडा

SECL कुसमुंडा में स्थानीय भू-विस्थापितों व मजदूरों के हकों पर कुठाराघात, 20 वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को दरकिनार कर KNRCL कंपनी में गुपचुप बाहरी भर्ती का आरोप

Published

on

कोरबा/कुसमुंडा। SECL कुसमुंडा क्षेत्र में गोदावरी डिफाई जेवी (Godavari Defai JV) का कार्य समाप्त होने के बाद नई ठेका कंपनी KNRCL द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता तानाशाही और स्थानीय हितों की अनदेखी का गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं सांसद प्रतिनिधि तनवीर अहमद ने SECL कुसमुंडा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को पत्र लिखकर प्रबंधन व KNRCL की सांठगांठ से की जा रही गुपचुप बाहरी भर्तियों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है ।

20 वर्षों से सेवाएं दे रहे मजदूर हुए बेरोजगार

सांसद प्रतिनिधि तनवीर अहमद ने बताया कि गोदावरी कंपनी में पिछले लगभग 20 वर्षों से लगातार अपनी निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे ऑपरेटर ड्राइवर सहित सैंकड़ों स्थानीय श्रमिक कंपनी का ठेका समाप्त होते ही अचानक बेरोजगार हो गए हैं ।

प्रबंधन के वादे और आश्वासन की उड़ीं धज्जियां

उन्होंने बताया कि पूर्व में SECL कुसमुंडा के मुख्य महाप्रबंधक एवं गोदावरी कंपनी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में यह स्पष्ट आश्वासन दिया गया था कि नई ठेका कंपनी KNRCL में सर्वप्रथम स्थानीय भू-विस्थापितों को प्राथमिकता दी जाएगी, तत्पश्चात गोदावरी कंपनी में कार्यरत सभी पुराने व अनुभवी श्रमिकों को शत-प्रतिशत काम पर वापस लिया जाएगा ।

इस आधिकारिक आश्वासन के बाद सभी गरीब मजदूर व भू-विस्थापित शांतिपूर्ण ढंग से SECL द्वारा जारी की जाने वाली रोजगार सूची का इंतजार कर रहे थे ।

पीठ पीछे बाहरी व्यक्तियों की गुपचुप भर्ती

तनवीर अहमद ने आरोप लगाया कि SECL प्रबंधन के संरक्षण में KNRCL कंपनी द्वारा स्थानीय भू-विस्थापितों और 20 वर्षों से कार्यरत अनुभवी श्रमिकों के पेट पर लात मारते हुए चुपके-चुपके बाहरी व्यक्तियों की भर्ती की जा रही है। यह न केवल स्थानीय युवाओं के साथ छल और अन्याय है, बल्कि प्रबंधन के वादे की सीधी खिलाफत है ।

आंदोलन की चेतावनी

तनवीर अहमद ने SECL एवं KNRCL प्रबंधन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए निम्नलिखित मांगें रखी हैं:-

  1. 100% समायोजन:- KNRCL कंपनी में स्थानीय भू-विस्थापितों के अतिरिक्त गोदावरी कंपनी के प्रतीक्षाचरत सभी 100% श्रमिकों की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित की जाए ।
  2. बाहरी भर्ती पर रोक:- बाहरी व्यक्तियों की गैर-कानूनी व गुपचुप भर्ती पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए ।
  3. आर-पार की लड़ाई:- यदि पात्र स्थानीय श्रमिकों को तत्काल रोजगार से वंचित किया गया तो कांग्रेस पार्टी मजदूरों और भू-विस्थापितों के साथ मिलकर SECL व KNRCL प्रबंधन के खिलाफ विशाल जन-आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी पूरी नैतिक व प्रशासनिक जिम्मेदारी SECL एवं KNRCL प्रबंधन की होगी ।

उच्च अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि

मामले की गंभीरता को देखते हुए, इस ज्ञापन की प्रतिलिपि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान (ग्रामीण) , कलेक्टर कोरबा एवं SDM कटघोरा को प्रेषित कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677