देश
मां के जनाजे में नहीं जा सके अदनान सामी:पाकिस्तान ने वीजा देने से इनकार किया, सिंगर बोले- मां मर गई
मुंबई,एजेंसी। अदनान सामी ने पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ले ली है। इस बात से नाराज पाकिस्तान सरकार ने उन्हें अपनी मां के जनाजे में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि जब 2024 में उनकी मां का निधन हुआ, तब पाकिस्तान जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन किया, लेकिन उनकी एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर दिया गया।
2024 में हुआ था अदनान सामी की मां का निधन
7 अक्टूबर 2024 को अदनान सामी की मां का निधन हो गया था। मां के निधन पर सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं बहुत दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन के बारे में बता रहा हूं। इस समय हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जिन्होंने हर व्यक्ति के साथ प्यार और खुशी शेयर की। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस में दें…आमीन…’।

अदनान सामी ने सोशल मीडिया में मां के निधन की जानकारी दी थी।
हाल ही में सिंगर ने किया खुलासा
आप की अदालत में अदनान सामी ने कहा, कुछ महीने पहले मेरी मां का इंतकाल हुआ। हम सिर्फ दो भाई हैं। मेरे वालिद साहब का इंतकाल हुआ था 2009 में। मां का इंतकाल बहुत बड़ा सदमा था, क्योंकि उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। बस ऊपरवाले का हुकुम हुआ और उन्हें बुला लिया गया। उनके जनाजे पर मैं जाना चाह रहा था। मैं सबसे बड़ा हूं। मैंने यहां (भारत) की सरकार से पूछा कि इस तरह हुआ है, मैं जाना चाहता हूं तो आपको कोई ऑब्जेक्शन तो नहीं, तो उन्होंने कहा कि आपकी मां का इंतकाल हुआ है आपको जरूर जाना चाहिए, हमें कोई दिक्कत नहीं है।
वहां (पाकिस्तान) की जो हाई कमिशन हैं, वो भी बहुत अंडरस्टैंडिंग थीं। मैंने फिर वहां वीजा के लिए अप्लाई किया। उन्होंने रिफ्यूज कर दिया। मैंने कहा, मेरी मां मर गई है, मेरी मां का इंतकाल हुआ है। उन्होंने इनकार कर दिया। आगे अदनान सामी ने कहा, मैंने उनका पूरा जनाजा वॉट्सऐप वीडियो पर देखा है। ये कहते ही अदनान सामी भावुक हो गए।
2016 में ली थी इंडियन सिटिजनशिप
बताते चलें कि अदनान सामी ने पाकिस्तान छोड़कर इंडियन सिटिजनशिप ले ली है। भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उनसे पाकिस्तान में स्थित प्रॉपर्टी के मालिकाना हक भी छीन लिए गए थे। हालांकि, सिंगर को इसका कोई पछतावा नहीं है।
बातचीत के दौरान रजत शर्मा ने उसने पूछा था कि जब पहलगाम आतंकी हमला हुआ, तब सारे पाकिस्तानियों को वापस भेजे जाने का ऐलान हुआ, तो क्या आपको डर लगा। इस पर सिंगर ने कहा, बिल्कुल नहीं। देखिए, एक दफा अगर आप बंध गए तो बंध गए। यहां उन्होंने मुझे सिर्फ सिटिजनशिप नहीं दी, बल्कि बहुत प्यार और इज्जत दी। मेरी जिंदगी का जो सफर है, जो मैंने काम किए हैं उसके तहत उन्होंने मुझे पद्मश्री दिया। वहां की सरकार ने मुझे कभी भी अवॉर्ड नहीं दिया।

देश
‘महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करना विपक्ष की बड़ी राजनीतिक गलती है’: कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी बोले
नई दिल्ली,एजेंसी। संसद में महिला आरक्षण बिल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है। प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण बिल को परिसीमन का धोखा बताया है। पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने कहा है कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन का इनकार विपक्ष की एक बड़ी राजनीतिक गलती है और इसके लिए उन्हें भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।


देश
महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा:पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298; मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम
नई दिल्ली,एजेंसी। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। लोकसभा में मौजूद 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह ये बिल 54 वोट से गिर गया। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं, लेकिन 3 सीटें खाली होने की वजह से मौजूदा सांसद 540 है।

सरकार ने दो बिल वोटिंग के लिए पेश ही नहीं किए
पहला- परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026
दूसरा- केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026
सरकार ने इन पर वोटिंग से इनकार किया। कहा कि ये बिल एक-दूसरे से लिंक है इसलिए वोटिंग की जरूरत नहीं है।
12 साल के शासन में यह पहला मौका जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने एक घंटा स्पीच दी थी। कहा कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है।
बिल गिरने के बाद विपक्ष ने कहा- हमने हरा दिया
- राहुल गांधी ने कहा- हमने संविधान पर हुए हमले को हरा दिया है। हमने साफ कहा है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, बल्कि यह भारत की राजनीतिक संरचना को बदलने का एक तरीका है।
- प्रियंका ने कहा– यह हमारे लोकतंत्र और देश की एकता के लिए एक बड़ी जीत है। जैसा कि मैंने अंदर कहा, यह संविधान पर हमला था, और हमने इसे विफल कर दिया है, जो कि एक अच्छी बात है।
- शशि थरूर ने कहा– हमने हमेशा कहा है कि हम महिला आरक्षण का पूर्ण समर्थन करते हैं और आज भी इसके पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं। हालांकि, इसे परिसीमन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
- एमके स्टालिन ने कहा- 23 अप्रैल को हम दिल्ली का अहंकार और उस अहंकार का समर्थन करने वाले गुलामों को हराएंगे।
संसद के बाहर भाजपा महिला सांसदों के प्रदर्शन की तस्वीरें…

बिल गिरने के बाद एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

महिला सांसदों ने ‘महिला का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाए।
सरकार को पता था बिल पास नहीं होगा, मोदी ने 3, शाह ने एक अपील की
सरकार जानती थी कि उसके पक्ष में लोकसभा में नंबर नहीं है, इसीलिए सरकार बार-बार सभी सांसदों से समर्थन की मांग कर रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू समेत बीजेपी और NDA नेताओं ने विपक्ष से बिल को सपोर्ट करने की अपील की।
पीएम की 3 अपील
- 13 अप्रैल एक कार्यक्रम में: मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अपने स्थानीय सांसदों को पत्र लिखें और इस ऐतिहासिक संसद सत्र में हिस्सा लेते समय उनका हौसला बढ़ाएं।
- 16 अप्रैल लोकसभा में: ‘हमें क्रेडिट नहीं चाहिए, जैसे ही पारित हो जाए तो मैं एड देकर सबको धन्यवाद देने को तैयार हूं। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।’
- 17 अप्रैल सोशल मीडिया में: सभी सांसद वोटिंग से पहले अपनी अंतर्रात्मा की आवाज सुनें।

शाह ने कहा- महिलाएं माफ नहीं करेंगी
17 अप्रैल लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है। यहां पर तो शोर-शराबा करके बच जाओगे लेकिन माताओं-बहनों का आक्रोश बाहर पता चलेगा। चुनाव में वोट मांगने जाएंगे तो मातृशक्ति हिसाब मांगेगी।

देश
‘परिसीमन एक ‘राजनीतिक नोटबंदी’ साबित होगा’- शशि थरुर का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
नई दिल्ली,एजेंसी। लोकसभा में शुक्रवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और ‘परिसीमन’ (Delimitation) पर चल रही बहस के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया की तुलना ‘नोटबंदी’ से करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र की आत्मा के लिए खतरा बताया।

थरुर ने अपने भाषण में कहा
शशि थरूर ने कहा कि दशकों से महिला आरक्षण का वादा किया गया और इसे टाला गया। आज जब इस पर राजनीतिक सहमति बनी है, तब सरकार ने इसे परिसीमन जैसी जटिल प्रक्रिया से बांधकर महिलाओं की आकांक्षाओं को ‘बंधक’ बना लिया है। थरूर ने सरकार की जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा, “आपने परिसीमन का प्रस्ताव वैसी ही जल्दबाजी में पेश किया है जैसी नोटबंदी के समय दिखाई थी। हम सब जानते हैं कि नोटबंदी ने देश का क्या हाल किया था। परिसीमन भी एक ‘राजनीतिक नोटबंदी’ साबित होगा, इसे मत कीजिए।”


थरूर ने उत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों के बीच शक्ति संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई। उन्होंने तर्क दिया कि केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण और मानव विकास में बेहतरीन काम किया है। यदि परिसीमन जनसंख्या के आधार पर हुआ, तो जनसंख्या नियंत्रण में विफल रहने वाले राज्यों को अधिक राजनीतिक ताकत मिलेगी और अच्छा काम करने वाले राज्य हाशिए पर चले जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आर्थिक रूप से समृद्ध और विकासशील राज्यों की आवाज को दबाया गया, तो इससे देश के संघीय ढांचे पर बुरा असर पड़ेगा। उनके अनुसार, यह “बहुसंख्यकवाद की तानाशाही” (Tyranny of the democratic majority) पैदा करने जैसा होगा।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
