Connect with us

छत्तीसगढ़

हार के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों का गुस्सा:बोले – RSS से सीखिए जनसंपर्क, पत्नियों को चुनाव लड़ाने से मिली हार; पदाधिकारियों के इस्तीफे की मांग

Published

on

रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बीते एक साल में चौथी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी की जीत हुई है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है।

टिकट वितरण से पहले ही नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सोशल मीडिया में खुलकर सामने आ रहा है। कार्यकर्ता RSS की तारीफ से लेकर पार्टी के नेताओं से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ ने तो टिकट वितरण में पैसे के लेनदेन और गुटबाजी के आरोप भी लगाए हैं।

पार्टी के कई सीनियर नेताओं पर भी हार की जिम्मेदारी लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। युवाओं के साथ साथ महिला कार्यकर्ताओं ने भी संगठन में अपनी उपेक्षा को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

यूथ कांग्रेस के नेता ने लिखा संघ की खूबी पहचानिए

यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि – “भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ. संघ से आप लाख असहमतियां रखिए, खूब लानत-मलानत कीजिए लेकिन जो संघ की खूबी है उसे भी पहचानिए और सीखिए।

उनकी सबसे बडी खासियत है संघ का संगठन और उसका जनसंपर्क और यही भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण है।”

नेताओं की पत्नियों को टिकट देना हार की वजह

कांग्रेस कार्यकर्ता कल्पना सागर ने लगातार 3 पोस्ट किए हैं, उन्होंने लिखा – “महापौर नेता पत्नी, वार्ड नेता पत्नी, सभापति खुद बनने की महत्वकांक्षा के साथ रायपुर निकाय चुनाव लड़ा गया, परिणाम सबके सामने है।”

“जिस पार्टी में महिला कार्यकर्ता सशक्त नहीं होती, उस पार्टी के विलुप्त होने में समय नहीं लगता” “रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

शहर अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ता अमिताभ राजा घोष ने अपनी पोस्ट में रायपुर शहर अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है, उन्होंने लिखा कि – “नैतिकता के नाते हार की जिम्मेदारी लेते हुए शहर अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए”

‘इस्तीफा जिम्मेदार लोग देते हैं। गैर जिम्मेदार बेशरम और पतित लोग सफाई देते हैं।

साव ने कहा – कांग्रेस में हलचल मची है

बीजेपी ने इस हार को लेकर हुए कहा कि अब जनता कांग्रेस नेताओं की अंदरूनी लड़ाई का मजा ले रही है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पार्टी में मची हलचल से साफ है कि कांग्रेस खुद अपनी हार की वजह है।

भूपेश बोले – पार्टी फोरम में बात रखेंगे

राज्य में चुनावी हार के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के असंतोष दिखाई दे रहा है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना अलग बात है, लेकिन पार्टी के निर्णयों और मुद्दों पर चर्चा के लिए सही मंच पार्टी फोरम ही है। बड़ी हार हुई है, और मैं अपनी बात संगठन के भीतर ही रखूंगा।

क्या कांग्रेस संभाल पाएगी खुद को?

नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद अब पार्टी को इस असंतोष को शांत करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। आने वाले दिनों में समीक्षा बैठक और नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो सकती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677