कोरबा
अजय ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से पाई सफलता
आधुनिक सिलाई तकनीकों, नऐ फैब्रिक कटिंग, आकर्षक डिज़ाइन सीखने में मददगार बना प्रशिक्षण
कोरबा। जिले के निवासी अजय कुमार देवांगन पारंपरिक सिलाई-कढ़ाई के कार्य में कुशल थे, लेकिन संसाधनों की कमी और आधुनिक तकनीकों का अभाव उनके व्यवसाय को आगे बढ़ने नहीं दे रहा था। उनकी आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि वे अपने कौशल को नए स्तर तक ले जा सकें। इसी बीच उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की पी.एम. विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत बेसिक टेलर दर्जी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला।
उन्होंने सात दिनों का यह प्रशिक्षण पूरा किया, जिसके बाद उन्हें चार हजार रुपये की स्टाइपेंड राशि और एक लाख रुपये तक का बिना गारंटर ऋण प्राप्त हुआ। यह सहायता उनके लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला बड़ा कदम साबित हुई। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने व्यवसाय को धीरे-धीरे व्यवस्थित करना शुरू किया और काम की गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास किया।

प्रशिक्षण में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, जिसके कारण लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा द्वारा उन्हें पंद्रह दिनों के उन्नत प्रशिक्षण के लिए चुना गया। इस प्रशिक्षण में उन्हें आधुनिक सिलाई तकनीकों, नए प्रकार के फैब्रिक कटिंग, आकर्षक डिज़ाइन तैयार करने और नवीन उपकरणों के प्रयोग की विधियां सीखने का अवसर मिला। इस अवधि में उन्हें प्रतिदिन पाँच सौ रुपये की दर से सात हजार पाँच सौ रुपये का स्टाइपेंड और एक हजार रुपये का यात्रा भत्ता प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण के बाद अजय कुमार का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। अब वे न सिर्फ पारंपरिक डिज़ाइन बल्कि आधुनिक फैशन की मांग के अनुरूप परिधान तैयार करने लगे। उनके काम की गुणवत्ता बढ़ी, सिलाई का समय कम हुआ और ग्राहकों का विश्वास भी मजबूत होने लगा। परिणामस्वरूप उनके व्यवसाय में निरंतर वृद्धि होने लगी और उनकी मासिक आय में अच्छा सुधार देखने को मिला।
सरकार की आगामी सहायता के रूप में उन्हें दो लाख रुपये तक का बिना गारंटर ऋण भी प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से वे अपने कार्यस्थल का विस्तार करने, नई मशीनें खरीदने और ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। आज अजय कुमार पारंपरिक कारीगर से एक सफल उद्यमी के रूप में उभर रहे हैं और अपने परिवार तथा समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
उनकी यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि सही अवसर, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग किसी भी व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकते हैं। अजय कुमार देवांगन की सफलता न सिर्फ उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि हुनर को अवसर मिले तो वह उजाला फैलाने में देर नहीं करता।
कोरबा
जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान
कोरबा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (आदि कर्मयोगी अभियान)’’ के अंतर्गत ’’जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान’’ 18 से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का मुख्य थीम “सबसे दूर, सबसे पहले’’ निर्धारित किया गया है। कोरबा जिले के कुल 478 ग्राम इस विशेष धरती आबा योजना के लिए चयनित किए गए हैं।

अभियान के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर द्वारा अभियान के समस्त चरणों, उद्देश्यों तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर्स, सभी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), जनपद पंचायत सीईओ, तथा आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले के 478 धरती आबा ग्रामों में 18 से 25 मई तक चलने वाले अभियान की व्यापक समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को दायित्वों का समुचित एवं समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत ग्राम स्तर पर संतृप्तिकरण शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम, ट्रांसेक्ट वॉक और जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आदि प्रसारण पोर्टल पर प्रतिदिन अभियान से संबंधित फोटोग्राफ एवं वीडियो अपलोड करने के निर्देश भी प्रदान किए गए हैं।
यह अभियान जनजातीय समुदायों तक योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने और सहभागिता आधारित विकास को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कोरबा
सुशासन तिहार 2026 -राहत, विश्वास और विकास का संगम’
’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से घुरविंद दास महंत के चेहरे पर लौटी मुस्कान’
’जनसमस्या निवारण शिविर में रखी समस्या, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान’
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिलेभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुन रहा है तथा उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना मजबूत हुई है। जरूरतमंद परिवारों को न केवल राहत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी घुरविंद दास महंत की समस्या का समाधान सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया। श्री महंत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी एवं दो बेटियां हैं। आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होने तथा लंबे समय तक काम की तलाश में बाहर रहने के कारण वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके। धीरे-धीरे उनके घर का बिजली बिल बढ़कर लगभग 90 हजार रुपए तक पहुंच गया, जिससे वे लगातार परेशान और चिंतित रहने लगे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। उन्होंने भी आशा और विश्वास के साथ ग्राम चुइया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित विभाग के समक्ष रखी।
शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी दी गई तथा योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई। विभागीय टीम द्वारा उनके निवास पहुंचकर विद्युत कनेक्शन का परीक्षण किया गया, जिसके पश्चात योजना के तहत उनके लगभग 40 हजार रुपए के बिजली बिल को माफ किया गया। साथ ही शेष राशि को आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। समस्या के समाधान से श्री महंत एवं उनके परिवार को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि उनकी समस्या का निराकरण मात्र डेढ़ घंटे के भीतर हो गया, जिससे अब वे पहले की तुलना में काफी राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी आर्थिक दबाव के आसान किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उनके जैसे अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने सुशासन तिहार की पहल को आमजन के हित में एक संवेदनशील एवं सराहनीय अभियान बताया।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:देवलापाठ में जनसमस्या निवारण शिविर कल
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 20 मई को विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत देवलापाठ में प्रातः 10 बजे से जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
