कोरबा
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होः कलेक्टर
विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने, आधार अपडेट के लिए अभियान चलाने के निर्देश
सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
सेवा सेतु के आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की, लंबित प्रकरणों का निराकरण के दिये निर्देश
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय सीमा की बैठक में पीएमओ,मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानव अधिकार, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण करने और सम्बंधित आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों को सूचीबद्ध करते हुए सम्बंधित विभागों को प्रेषित करने और इसका समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम गठित कर गुणवत्ता क्वालिटी अस्योरेंस निर्धारित करने, एसडीएम को तहसील के आवेदन की समीक्षा कर निराकरण और मांग संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए शिविर में आवेदन प्राप्त करे और सम्भव होने पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि वे शिविर में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित भी करे। कलेक्टर ने बैठक में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान रखते हुए नगर निगम आयुक्त, सीएमओ, पीएचई को ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कही भी पेयजल संकट की समस्या न आये। हैंडपंप खराब होने पर तत्काल सुधार कराई जाए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, मानव अधिकार आयोग सहित अन्य कार्यालय के लंबित प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त राजस्व सम्बंधित आवेदन और जाति प्रमाणपत्र बनाने के आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को 7 दिवस के भीतर पात्रता रखने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की स्कूलवार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए अपार आईडी और विद्यार्थियों का बायो मैट्रिक अपडेट समय सीमा में कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सेवा सेतु से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने पीएम आवास योजना (शहरी) अंतर्गत दादरखुर्द में एक सप्ताह के भीतर विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश विद्युत विभाग के ईई को दिए।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में लक्षित क्षेत्रों में अभियान चलाकर टीबी का जाँच करने और इस कार्य में एनजीओ का सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सिकलसेल जांच और प्रमाणपत्र के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को कुपोषण मुक्ति के लिए अभियान चलाने, महतारी वंदन के हितग्राहियों का ईकेवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जल संरक्षण के लिए जलसंसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि वे गाँव-गाँव सर्वे कर ले और नदी-नाले को चिन्हित करे। इसका एक रिपोर्ट बनाये। पानी की आवश्यकता वाले स्थानों पर स्ट्रक्चर निर्माण कर साल भर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सर्वे करें।

कलेक्टर ने ई डिस्ट्रिक्ट सेवा 2.0 अंतर्गत सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करना है। जो सेवाएं ऑनलाइन है उसका ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना है।
कलेक्टर ने बैठक में जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ को स्व निधि के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता के साथ कार्यवाही करते हुए 10 दिवस में पूर्ण करने और हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने स्कूल के आसपास से ठेला हटाने, शहरी तालाबो का सीमांकन कराने, रेत घाट में कार्यवाही, भू अर्जन, भू आबंटन के लंबित प्रकरणों की एसडीएम को समीक्षा करने, पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति लाने, सभी अधिकारियों को अपने प्रभार वाले पंचायतों में भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजाति गरिमा उत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन करने और योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत शहरी- नगरीय क्षेत्रों में अनिवार्य 4 श्रेणी पृथक्करण के तहत गीला, सूखा कचरा को निर्धारित रंग के डिब्बो में संग्रहित करने और उसका उचित उपचार करने, आम नागरिक पार्षद के सहयोग से मॉडल वार्ड बनाने के निर्देश दिए।
कोरबा
जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान
कोरबा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (आदि कर्मयोगी अभियान)’’ के अंतर्गत ’’जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान’’ 18 से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का मुख्य थीम “सबसे दूर, सबसे पहले’’ निर्धारित किया गया है। कोरबा जिले के कुल 478 ग्राम इस विशेष धरती आबा योजना के लिए चयनित किए गए हैं।

अभियान के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर द्वारा अभियान के समस्त चरणों, उद्देश्यों तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर्स, सभी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), जनपद पंचायत सीईओ, तथा आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले के 478 धरती आबा ग्रामों में 18 से 25 मई तक चलने वाले अभियान की व्यापक समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को दायित्वों का समुचित एवं समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत ग्राम स्तर पर संतृप्तिकरण शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम, ट्रांसेक्ट वॉक और जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आदि प्रसारण पोर्टल पर प्रतिदिन अभियान से संबंधित फोटोग्राफ एवं वीडियो अपलोड करने के निर्देश भी प्रदान किए गए हैं।
यह अभियान जनजातीय समुदायों तक योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने और सहभागिता आधारित विकास को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कोरबा
सुशासन तिहार 2026 -राहत, विश्वास और विकास का संगम’
’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से घुरविंद दास महंत के चेहरे पर लौटी मुस्कान’
’जनसमस्या निवारण शिविर में रखी समस्या, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान’
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिलेभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुन रहा है तथा उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना मजबूत हुई है। जरूरतमंद परिवारों को न केवल राहत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी घुरविंद दास महंत की समस्या का समाधान सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया। श्री महंत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी एवं दो बेटियां हैं। आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होने तथा लंबे समय तक काम की तलाश में बाहर रहने के कारण वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके। धीरे-धीरे उनके घर का बिजली बिल बढ़कर लगभग 90 हजार रुपए तक पहुंच गया, जिससे वे लगातार परेशान और चिंतित रहने लगे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। उन्होंने भी आशा और विश्वास के साथ ग्राम चुइया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित विभाग के समक्ष रखी।
शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी दी गई तथा योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई। विभागीय टीम द्वारा उनके निवास पहुंचकर विद्युत कनेक्शन का परीक्षण किया गया, जिसके पश्चात योजना के तहत उनके लगभग 40 हजार रुपए के बिजली बिल को माफ किया गया। साथ ही शेष राशि को आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। समस्या के समाधान से श्री महंत एवं उनके परिवार को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि उनकी समस्या का निराकरण मात्र डेढ़ घंटे के भीतर हो गया, जिससे अब वे पहले की तुलना में काफी राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी आर्थिक दबाव के आसान किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उनके जैसे अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने सुशासन तिहार की पहल को आमजन के हित में एक संवेदनशील एवं सराहनीय अभियान बताया।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:देवलापाठ में जनसमस्या निवारण शिविर कल
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 20 मई को विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत देवलापाठ में प्रातः 10 बजे से जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
