छत्तीसगढ़
राजस्व मंत्री बोले- 1 घंटे में पटवारी को सस्पेंड करो:किसानों के काम में लापरवाही पर भड़के, बृजमोहन ने भी लगाई थी अफसर को फटकार
रायपुर, एजेंसी। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से ही बिलाड़ी के पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के आदेश दे दिए। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि एक छोटे किसान को कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगवाए गए। उसकी जमीन को रिकॉर्ड में ‘निरंक’ दिखा दिया गया।
शिकायत सुनते ही मंत्री ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पहले आरंग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी अफसर को फटकार लगा चुके हैं।
सोमवार को बीएनबी हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस शिविर में मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने अतिक्रमण, अपराध और लंबित मामलों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, सफाई, बिजली, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया।

इससे पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार को फटकार लगाई थी।
405 आवेदन पहुंचे, विभागों को सौंपे गए
समाधान शिविर में कुल 405 आवेदन पहुंचे थे। इनमें नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े 80 मांग संबंधी आवेदन और सफाई, स्ट्रीट लाइट, बिजली तथा अतिक्रमण से जुड़े 61 आवेदन शामिल रहे। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण के लिए भेजा गया।
अतिक्रमण नहीं हटा तो अफसरों पर कार्रवाई
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने तहसीलदार को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण चिन्हांकित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने चेतावनी दी कि समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर तहसीलदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसडीएम को लेकर भी कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

समाधान शिविर में कुल 405 आवेदन मिले थे।
सांसद ने अवैध शराब और कब्जों पर जताई नाराजगी
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से कहा कि तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीनों पर कब्जे की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सांसद ने पुलिस और आबकारी विभाग को अवैध शराब के कारोबार पर नियमित कार्रवाई करने भी कहा।
बढ़ते अपराधों पर पुलिस विभाग को फटकार
मंत्री टंकराम वर्मा ने नेवरा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी और अन्य वारदातों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही। मंत्री ने पुलिस विभाग को अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से कहा कि तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीनों पर कब्जे की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
नायब तहसीलदार पर भड़के थे बृजमोहन
इससे पहले आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए थे । उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ।
फटकार लगाते हुए बृजमोहन ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो…क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को…कितना पैसा दिए हो? यह बातकर सुनकर वहां शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ताली बजाने लगे।
छत्तीसगढ़
‘मंत्री-सांसद की भी नहीं सुन रहे NH के ढीठ अफसर’:अंबिकापुर महापौर बोली- 15 दिन में नहीं सुधरी सड़क तो रौद्र रूप दिखाऊंगी
सरगुजा, एजेंसी। अंबिकापुर शहर की अंदरूनी सड़कों की खस्ताहालत को लेकर मंत्री और सांसद की भी नेशनल हाईवे के अफसर नहीं सुन रहे हैं। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि अफसर ढीठ हो चुके हैं। 15 दिन में सड़कों की पेंच रिपेयरिंग का काम नहीं हुआ तो मैं रौद्र रूप दिखाऊंगी। जनता ने मुझे वोट दिया है और हमारी जिम्मेदारी है कि सड़कें ठीक हों।

दरअसल, अंबिकापुर शहर की प्रमुख सड़कें नेशनल हाईवे के तहत आती हैं। इनमें देवीगंज रोड, सदर रोड, स्कूल रोड और बिलासपुर रोड की सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों की बारिश के दौरान दुर्दशा हो गई थी। नेशनल हाईवे ने सदर रोड और देवीगंज रोड में पेंच रिपेयरिंग का कुछ काम कराया, लेकिन यह भी कुछ दिनों बाद उखड़ गई है। स्कूल रोड पर इतने गड्ढे हैं कि रोज हादसे हो रहे हैं।

बारिश के बाद निगम ने भी भरवाए थे गड्ढे।
भड़की महापौर, बोली- ढीठ अफसर नहीं सुन रहे
सड़कों की दुर्दशा को लेकर सर्वाधिक किरकिरी नगर निगम की हो रही है। ट्रिपल इंजन की सरकार से शहर में विकास की गंगा बहाने के वादे के साथ निगम की सत्ता में आसीन भाजपा महापौर को रोज लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। लगातार हो रही किरकिरी से महापौर मंजूषा भगत भी अफसरों पर बिफरी हुई हैं।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि, कई बार सांसद (चिंतामणि महाराज), मंत्री (राजेश अग्रवाल) ने नेशनल हाईवे के अफसरों से बात की, लेकिन वे इतने ढीठ हैं कि सुन ही नहीं रहे हैं। पेंच रिपेयरिंग का टेंडर हो चुका है। यदि 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो मैं उग्र रूप दिखाऊंगी।
महापौर ने कहा कि जनता ने हमें वोट दिया है। शहर की सड़कें अच्छी हों, यह हमारी जवाबदेही है। नगर की जनता हमें टैक्स देती है। एनएच की सड़क है, तो हम अपना ठीकरा उन पर नहीं फोड़ सकते।
वन टाइम इम्प्रूवमेंट का प्रस्ताव
नेशनल हाईवे-43 पर लुचकी घाट से मनेंद्रगढ़ रोड पर रेलवे स्टेशन तक वन टाइम इम्प्रूवमेंट के तहत 44.82 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है। इसके तहत अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से गांधी चौक होते हुए देवीगंज रोड, सदर रोड से खरसिया चौक तक नई सड़क बनाई जाएगी। खरसिया चौक से दरिमा मोड़ तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
वन टाइम इम्प्रूवमेंट के बाद सड़क नगर निगम को हस्तांतरित कर दी जाएगी। नेशनल हाईवे का यह काम भी शुरू नहीं हो सका है। कुछ स्थानों पर सिर्फ पेंच रिपेयरिंग का काम कराया गया है।
छत्तीसगढ़
रायपुर में मनोहरमल ज्वेलर्स से 2 करोड़ का सोना गायब:16 साल पुराना कर्मचारी जेवर लेकर भागा, CCTV में कैद हुई वारदात, केस दर्ज
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित एक सराफा कारोबारी के यहां करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने के जेवर गबन का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली है, जो सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि, कारोबारी की शिकायत पर उसके कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

16 साल से दुकान में काम कर रहा था आरोपी
कारोबारी ने पुलिस को बताया कि, सूरज साहू नाम का कर्मचारी पिछले 16 साल से उनकी दुकान में काम कर रहा था। आरोपी पर रोजाना डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी।
बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।
स्टॉक मिलान में सामने आई चोरी
13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान सोने के जेवर कम पाए गए। जांच करने पर कुल 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला। कारोबारी ने दुकान के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
CCTV में जेवर ले जाते दिखा कर्मचारी
फुटेज में शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दिया। गायब हुए सोने में अलग-अलग डिजाइन और किस्म के जेवर शामिल बताए जा रहे हैं। बाजार मूल्य के हिसाब से चोरी गए सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
कोरबा
जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान
कोरबा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (आदि कर्मयोगी अभियान)’’ के अंतर्गत ’’जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान’’ 18 से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का मुख्य थीम “सबसे दूर, सबसे पहले’’ निर्धारित किया गया है। कोरबा जिले के कुल 478 ग्राम इस विशेष धरती आबा योजना के लिए चयनित किए गए हैं।

अभियान के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर द्वारा अभियान के समस्त चरणों, उद्देश्यों तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर्स, सभी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), जनपद पंचायत सीईओ, तथा आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले के 478 धरती आबा ग्रामों में 18 से 25 मई तक चलने वाले अभियान की व्यापक समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को दायित्वों का समुचित एवं समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत ग्राम स्तर पर संतृप्तिकरण शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम, ट्रांसेक्ट वॉक और जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आदि प्रसारण पोर्टल पर प्रतिदिन अभियान से संबंधित फोटोग्राफ एवं वीडियो अपलोड करने के निर्देश भी प्रदान किए गए हैं।
यह अभियान जनजातीय समुदायों तक योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने और सहभागिता आधारित विकास को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
