Connect with us

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मान

Published

on

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मिले सुपोषण किट, खिलौना रथ से प्राप्त खिलौनों का भी हुआ वितरण
6 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होंगी विविध गतिविधियां

कोरबा, 25 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आज “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद नरेंद्र देवांगन, गोपाल मोदी, प्रीति स्वर्ण कार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मितानिन, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए “पोषण शक्ति सम्मान” भी प्रदान किया गया।

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सुपोषण किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

खिलौना दान अभियान से मिली बच्चों की खुशियों को नई मंजिल

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित खिलौना संग्रह रथ के माध्यम से नागरिकों द्वारा दान किए गए उपयोगी खिलौनों का वितरण भी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को किया गया। नागरिकों की सहभागिता से एकत्र इन खिलौनों का उपयोग बच्चों की खेल आधारित शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों एवं सर्वांगीण विकास के लिए किया जाएगा।

सुपोषण चौपाल और मातृ संवाद से बढ़ेगी जागरूकता

“आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण चौपाल, मातृ संवाद सहित विभिन्न जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनके माध्यम से माताओं एवं अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्रारंभिक शिक्षा एवं बाल विकास से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी जा रही है।

बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष न्योता भोज

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन भी किया गया। बच्चों को खीर, पूरी एवं छोले परोसे गए। जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता से आयोजित इस गतिविधि ने बच्चों के साथ आत्मीय जुड़ाव के साथ सामुदायिक भागीदारी का संदेश दिया।

6 अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में होंगे कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” सहित विभिन्न गतिविधियां 25 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, अभिभावकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जाएगा।
147 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आयोजन
आज जिले के 147 आंगनबाड़ी केंद्रो में आंगन मिलन सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांगजन सहायता शिविर में 38 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

Published

on

कोरबा 25 सितम्बर 2026। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में खंड स्तरीय दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, जनपद सदस्यगण, एसडीएम मनोज कुमार बंजारे तथा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, जिला कोरबा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 275 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थि दिव्यांग 65, श्रवण बाधित 24, बहु दिव्यांग 124 तथा दृष्टिबाधित 36 हितग्राही शामिल रहे। मौके पर 9 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 ट्राईसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 24 श्रवण यंत्र और 2 जोड़ी बैसाखी सहित कुल 38 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन, श्रवण और दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सहज और सुविधाजनक बनाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी युगल किशोर सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जैन चुस्की चाय’ के विक्रय-वितरण पर कोरबा जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

Published

on

खाद्य जांच में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर कार्रवाई

कोरबा, 25 सितंबर 2026। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा खाद्य पदार्थ ‘चाय’, ब्रांड ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण पर जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त खाद्य पदार्थ का निर्माण मेसर्स जैन ट्रेडर्स (जैन चुस्की चाय), नेहा फैंसी स्टोर के पीछे, आकृति विहार, अमलीडीह, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है। उत्पाद की निर्माण तिथि नवंबर 2025 तथा बेस्ट बिफोर अवधि अक्टूबर 2026 अंकित है।
उक्त खाद्य पदार्थ का नमूना परीक्षण के लिए रेफरल खाद्य प्रयोगशाला (राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला), कोलकाता भेजा गया था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट क्रमांक जी-14/08/2026, दिनांक 30 जुलाई 2026 के अनुसार नमूने में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित अनुमत सीमा से अधिक पाई गई। इसके आधार पर खाद्य पदार्थ को “असुरक्षित” घोषित किया गया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 36(3)(ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण को जिले के संपूर्ण क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी रिटेल एवं थोक विक्रेताओं से अपील की है कि वे उक्त खाद्य पदार्थ का अपने परिसर में भंडारण एवं विक्रय न करें। यदि यह उत्पाद उपलब्ध हो तो तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचित करें। साथ ही आम नागरिकों से भी उक्त बैच के उत्पाद का उपयोग न करने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

1109.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 25 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1109.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 992.2, कोरबा 1449.2 मिलीमीटर, भैंसमा, 1206.5, करतला 1278.9, बरपाली 957.5, कटघोरा 1069.5, दीपका 1140, दर्री 1197.7, पाली 1130.5, हरदीबाजार 921, पोंड़ी उपरोड़ा 1023.6, और पसान तहसील में 945.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 2.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677