Connect with us

कोरबा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम की घोषणा

Published

on

  • मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष, अजय चंद्रा व रामेश्वर सोनी महामंत्री
  • पवन सिन्हा बने मीडिया प्रभारी
  • शिव शंकर जायसवाल व रवि शंकर पटेल सह मीडिया प्रभारी
  • प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने की घोषणा
  • संगठन विस्तार के साथ मीडिया तंत्र को भी दी गई नई मजबूती
    कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को और गति देने तथा पिछड़ा वर्ग समाज की भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर द्वारा जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
    उक्त घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा के बाद की गई है।
    घोषित नई टीम में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अजय चंद्रा और रामेश्वर सोनी को जिला महामंत्री बनाया गया है, जो संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
    संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पवन सिन्हा को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी ऐसे कार्यकर्ताओं को सौंपी है जो लंबे समय से संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
    भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उनसे अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा संगठन का एक मजबूत स्तंभ है और यह मोर्चा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती आएगी।
    नई जिम्मेदारी मिलने पर मुकेश जायसवाल, अजय चंद्रा, रामेश्वर सोनी, पवन सिन्हा, शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा की नीतियों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

Continue Reading

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल एवं शिवाय हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 को

Published

on

रक्त जांच, मधुमेह जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण
आयोजन एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में प्रात: 10.00 बजे से

कोरबा। छत्तीसगढ़ का सर्वोत्कृष्ट 07 स्टार रैकिंग सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों के लिए भी कोरबा जिले में अलग पहचान रखता है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को प्रात: 10.00 से नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के सभागार में वृहद स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन विद्यालय प्रबंधन, शिवाय हास्पिटल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी पीडिजी पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाने का प्रयास विद्यालय एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के माध्यम से करना हमारा प्रयास रहता है। इस रचनात्मक कार्य में कोरबा के लब्धप्रतिष्ठित मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल शिवाय हास्पिटल प्रबंधन ने खरहरकुड़ा (मड़वारानी) स्थित एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में स्वास्थ्य शिविर में अपनी टीम भेजने की अनुमति प्रदान की और 25 अक्टूबर को प्रात: 10.00 बजे से स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर लगाने का फैसला किया गया।
क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील

पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस वृहद स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और क्षेत्र को स्वस्थ क्षेत्र बनाने में अपना योगदान दें। लॉयन अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर को क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद मिलता है और शिविर के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य धन के प्रति जागरूक भी होने लगे हैं। क्षेत्र में शिविर के माध्यम से नशामुक्ति अभियान के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।

Continue Reading

कोरबा

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद – नूतन सिंह ठाकुर

Published

on

कोरबा। राजगामार पुलिस थाना अंतर्गत 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और नृशंक हत्या के मामले ने पूरे कोरबा को झाकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले की त्वरित गिरफ्तारी संतोष जनक है लेकिन इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया है। अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आरोपी की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। मासूम बच्ची के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभापति नूतन सिंह के साथ अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह , सहसचिव रवि भगत की टीम पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।
नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि समाज में ऐसे दरिदों को जीवित रहने का अधिकार नहीं है, हत्यारे को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने के लिए निःशुल्क कानूनी मदद करेंगे।

कोरबा शहर में बढ़ रहे अपराध हो बड़ा कारण नशे के कारोबार में वृद्धि है, नूतन सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि नशे के खिलाफ पुलिस वृहद स्तर पर अभियान चलाएं तथा युवाओं को नशा परोसने वाले लोगों कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण एवं हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना से मन व्यथित है। इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
सांसद श्रीमती महंत ने इस संबंध में कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी से दूरभाष पर चर्चा कर मामले की जानकारी ली तथा प्रकरण में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सांसद ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर हम नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटना सामने आई है। बच्चों की सुरक्षा समाज और प्रशासन, दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इनके प्रति संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से की जाए तथा प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए और कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

नशा व सूखे नशे पर हो कठोर कार्यवाही

कोरबा साँसद ने कोरबा क्षेत्र के मुड़ापार में युवक की हुई हत्या के मामले में गहरी चिंता जताते हुए एसपी से कहा है कि क्षेत्र में नशा व खासकर सूखा नशे में लिप्त लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जरूरत है !

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677