कोरबा
कोरबा लोकसभा क्षेत्र : संघर्ष का दूसरा नाम भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय
Published
2 years agoon
By
Divya Akash
एक नई विकास गाथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र में लिखने की हो रही तैयारी

कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय का नाम एक संघर्षशील महिला के रूप में जाना जाता है । राजनीति के क्षेत्र में सफ़लता के शिखर पर पहुंचने वाली सरोज पाण्डेय ने फर्श से अर्श तक का सफऱ तय किया है। दुर्ग जिले से राजनीति की शुरुवात करने वाली सुश्री पांडेय आज देश की राजनीति में अपना एक अलग मुकाम बना चुकी हंै । कोरबा के विकास के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में सरोज पांडेय ने लगभग साढ़े 12 करोड़ की राशि दी है, इससे ही पता लगता है कि उनकी सोच क्या है और आने वाले समय में उनके फिर से सांसद बनने के बाद कोरबा लोकसभा क्षेत्र की विकास की गति क्या होगी? भाजपा हाईकमान ने सरोज पांडेय को कुछ सोच समझ कर उम्मीदवार बनाया है। प्रखर वक्ता और छत्तीसगढ़ की इस राजनीतिज्ञ का नाम लिम्का गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज है । उन्होंने एक ही समय में महापौर, विधायक और सांसद का चुनाव दुर्ग से जीता था। उसी के बाद उनकी पहचान अखिल भारतीय स्तर के भाजपा नेताओं के रूप में होने लगी थी । हलाकि उन्हें एक बार पराजय का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन उतार चढ़ाव वाली राजनीती में संघर्ष कर उन्होंने अपना मुकाम राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित किया । भाजपा संगठन में महामंत्री, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रमुख, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री, महाराष्ट्र राज्य की प्रभारी और वर्तमान में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हंै। राज्य की किसी महिला नेता को इतना बड़ा पद भाजपा के आलावा किसी भी अन्य पार्टी में नहीं मिला है, यह उनकी संघर्ष गाथा का परिचायक है । जो संघर्ष में तप कर कुन्दन बनता है वही अपनी क्षेत्र की जनता का ध्यान रखता है, वह जनता की दु:ख तकलीफों से वाकिफ होता है । यही सफलता का आने वाले समय में आधार बनेगा । जमीन के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद उनकी जीत की पूंजी होगी, कोरबा उनकी कर्म भूमि बन गई है और अपनी कर्म भूमि को वे निश्चित मुकाम पर ले जाने की ओर अग्रसर हैं। एक नई विकास गाथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र में लिखने की तैयारी की जा रही है ।
You may like
कोरबा
लव-जिहाद के आरोप के बीच फायरिंग,मुख्य आरोपी गिरफ्तार:कोरबा कोर्ट में मैरिज के लिए देने वाले थे आवेदन, उससे पहले हमला, अब तक पांच अरेस्ट
Published
16 minutes agoon
September 27, 2025By
Divya Akash
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यवसायी के मकान पर फायरिंग के मामले में तीसरे मुख्य आरोपी शक्ति सिंह और एक अन्य युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
इस घटना के बाद पुलिस ने पहले ही उत्तर प्रदेश निवासी शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा निवासी आशीष जांगड़े व हर्ष सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और वाहन बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह विवाद कथित लव जिहाद से जुड़ा है।
युवक ने कहा कि कोरबा कोर्ट में शादी के लिए देने वाले थे। उससे पहले फायरिंग हुई है। इसी विवाद के चलते उत्तर प्रदेश से शूटर बुलवाकर वारदात को अंजाम दिया गया। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनियां गांव का है।

यह घटना बुधवार देर रात कटघोरा थाना अंतर्गत कासनिया में सामने आई थी। सिकंदर मेमन अपने परिवार के साथ घर में थे। रात करीब 9:45 बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे बाहर निकले, तो बाइक सवार युवक ने उन्हें देखकर दूसरी बार गोली चला दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत घर के अंदर चले गए।

भागते वक्त लोगों ने आरोपी को पकड़ा
घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग रहा था, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े भी बदल लिए थे। लेकिन इलाके के लोगों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा शहर के हर्ष सिंह और आशीष जांगड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है।

युवक बोला- पहले से मिल रही थी धमकियां
तौसीफ मेमन ने बताया कि उनका हिंदू लड़की से शादी को लेकर जो मामला चल रहा है, उसे लेकर वे पहले हाईकोर्ट गए थे। कोर्ट ने उन्हें स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह करने का सुझाव दिया था। इसके बाद उन्होंने अपर कलेक्टर कार्यालय में शादी के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन 18 सितंबर को वह आवेदन खारिज कर दिया गया।
तौसीफ ने कहा हम गुरुवार को जिला अदालत (डिस्ट्रिक्ट कोर्ट) में दोबारा आवेदन देने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही हमारे घर पर फायरिंग हो गई।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्हें फोन और वॉट्सऐप के जरिए धमकियां मिल रही थीं। धमकी देने वाला खुद को विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा बता रहा था। तौसीफ ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि अब तक इस मामले में 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कोरबा
पूर्व गृहमंत्री ने कोरबा कलेक्टर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:ननकीराम बोले- कलेक्टर नहीं बदला तो 4 अक्टूबर को सीएम कार्यालय के सामने देंगे धरना
Published
1 hour agoon
September 27, 2025By
Divya Akash
कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की है। कंवर ने चेतावनी दी है कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया, तो वह 4 अक्टूबर को रायपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे।
कंवर ने कलेक्टर अजीत वसंत पर “हिटलरशाही” तरीके से प्रशासन चलाने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर कलेक्टर को हटाने की मांग की थी।
पूर्व मंत्री ने 400 महिला स्वसहायता समूहों और फर्जी मुआवजे के मामलों में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कलेक्टर का व्यवहार सही नहीं है और वह कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं।
4 अक्टूबर को सीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठेंगे पूर्व गृह मंत्री
एक वीडियो बयान में ननकीराम कंवर ने कहा, “हमने माननीय मुख्यमंत्री जी को सूचना दी थी। उस समय (तीन दिन में) धरना देना था, लेकिन नवरात्रि में व्यस्तता के कारण मैं 4 अक्टूबर को रायपुर में बैठूंगा।”
कंवर ने स्पष्ट किया है कि 4 अक्टूबर को रायपुर में उनका धरना अनिश्चितकालीन होगा। हालांकि, उन्होंने धरने की अवधि और इसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या को लेकर कोई निश्चित जानकारी नहीं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री जल्द ही कलेक्टर का स्थानांतरण कर सकते हैं।
ननकीराम कंवर की इस चेतावनी ने छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
कोरबा
कांग्रेस ने ननकी राम के धरने का किया समर्थन:पीसीसी अध्यक्ष बैज बोले- अपमानित और प्रताड़ित होकर कंवर ने यह कदम उठाया
Published
1 hour agoon
September 27, 2025By
Divya Akash
कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दोबारा प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि, वे 4 अक्टूबर को सीएम हाउस के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ननकीराम कंवर के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है। बैज ने कहा कि ननकी राम कंवर ने संगठन और सरकार से बार-बार न्याय की मांग की, लेकिन समाधान नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जांच और परीक्षण का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कंवर ने दोबारा पत्र लिखा है और 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने का ऐलान किया है। हम उनके इस निर्णय का स्वागत करते हैं।

ननकी राम कंवर ने लिखा कलेक्टर को पत्र।
अपमानित और प्रताड़ित होकर यह कदम उठाया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, कंवर भाजपा के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं। अगर उनकी बात को भी संगठन और सरकार में नजरअंदाज किया जा रहा है, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कंवर ने अपमानित और प्रताड़ित होकर यह कदम उठाया है।
बैज ने आगे कहा कि संभव है कि कंवर के इस निर्णय के बाद सरकार को नींद से जगना पड़े। उन्होंने कंवर के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने अपनी ही सरकार और भाजपा के खिलाफ हिम्मत दिखाते हुए आवाज बुलंद की है। यह प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ मजबूत लड़ाई की शुरुआत है।
क्या है विवाद ?
ननकीराम कंवर ने आरोप लगाया है कि, कलेक्टर हिटलरशाही तरीके से प्रशासन चला रहे हैं। उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों की ठगी, मालगांव और रलिया में फर्जी मुआवजे के नाम पर करोड़ों रुपए की अनियमितता जैसे मामलों में कलेक्टर की सीधी संलिप्तता है।
पहले भी पूर्व मंत्री को कलेक्टर ने भेजा था नोटिस
पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि, कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टारगेट कर रहे हैं। इसमें एक पत्रकार का मकान गिराने और पार्टी कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील किए जाने की घटनाएं शामिल हैं।
यह विवाद पहले भी चर्चा में रहा है, जब कलेक्टर अजित वसंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट के लिए नोटिस भेजा था। कलेक्टर का कहना था कि पोस्ट प्रशासन की छवि खराब करती है और सामाजिक वैमनस्य फैलाने की मंशा रखती है।


बालोद में पीएम मोदी के नाम जलाए गए ज्योति कलश:मां गंगा मईया मंदिर में भक्त ने ऑनलाइन किया भुगतान, नाम रखा गोपनीय

सुकमा में नक्सलियों की ‘ऑर्डिनेंस फैक्ट्री’ जवानों ने की ध्वस्त:नक्सली यहीं बनाते थे हथियार, विस्फोटक सामग्री भी की गई बरामद

लव-जिहाद के आरोप के बीच फायरिंग,मुख्य आरोपी गिरफ्तार:कोरबा कोर्ट में मैरिज के लिए देने वाले थे आवेदन, उससे पहले हमला, अब तक पांच अरेस्ट

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश

कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर

ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
- कोरबा2 years ago
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
- कोरबा1 year ago
कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
- कोरबा1 year ago
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
- कोरबा1 year ago
श्रीमती स्वाति दुबे का निधन
- कोरबा2 years ago
कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
- कोरबा2 years ago
दर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
- कोरबा2 years ago
वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा कोरबा लोकसभा उम्मीदवार के लिए प्रबल दावेदार
- छत्तीसगढ़2 years ago
बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट