जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
शिविर में 1140 मरीजों का रोग निदान कर पहुंचाया गया स्वास्थ्य लाभ
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी भी डॉ. उदय शर्मा एवं डॉ. राम कुमार के नेतृत्व में आज घण्टाघर ओपन थियेटर मैदान में एक दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर आयुष मेला/स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर आयुर्वेद पर भरोसा करने वालों के लिए लाभदायक है। शिविर में पंचकर्म पद्धति से गंभीर बीमारियों का उपचार सहित सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है। आयुर्वेद पद्धति प्राचीन पद्धति है और इस पद्धति से उपचार धीरे-धीरे होकर जड़ से समाप्त करने की दिशा में भी कारगर साबित हो सकती है। इस पद्धति से उपचार कराकर बीमारी से पीड़ित मरीज लाभ उठा सकते हैं। शासन द्वारा लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखकर समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में आयुर्वेद पद्धति से उपचार की जाती है। आम नागरिकों को ऐसे शिविर तथा उपचार का लाभ उठाना चाहिए। कलेक्टर वसंत ने स्वस्थ जीवन के लिए जीवन शैली में सुधार करने तथा खान-पान में भी उचित ध्यान देने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित शिविर की सराहना करते हुए सभी की स्वस्थ जीवन की कामना की है। इस दौरान कलेक्टर ने आयुष मेला में संचालित विभिन्न गतिविधियां जड़ी-बूटी, औषधि युक्त पौधे की प्रदर्शनी, औषधि वितरण कक्ष, पंजीयन कक्ष, क्षार सूत्र चिकित्सा केंद्र, पंचकर्म चिकित्सा केंद्र तथा होम्योपैथी चिकित्सा डेस्क का अवलोकन किया। डॉ. राजकुमार ने बताया कि आयुष मेले में कुल 1140 मरीजों का आयुष पद्धति से उपचार किया गया। जिसमें से 60 मरीजों का पंचकर्म चिकित्सा, 205 मरीजों का होम्योपैथी चिकित्सा, क्षार सूत्र पद्धति से 28 मरीज एवं प्रॉक्टोस्कोप द्वारा परीक्षण किया गया। 213 मरीजों का खून की जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव सिंह, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, आदि उपस्थित रहे। प्रातः 09 बजे से शाम 05ः30 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों को स्वास्थ्य एवं आयुष पद्धति के उपचार हेतु जागरूक किया गया। आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा आहार-विहार, यम-नियम, ऋतुचर्या, दिनचर्या, रात्रिचर्या, योग का जीवन में महत्व, जीवन शैली संबंधित बीमारियां, मधुमेह, उक्त रक्तचाप, कैंसर से बचाव में योग का महत्व को विस्तार से बताया गया एवं स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। इस दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा, डॉ, अबुल फैज, डॉ. राजकुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. पवन कुमार मिश्र, डॉ. खुशाल पोरवार, डॉ. बसंत नेगी, डॉ. अमित कुमार जाटवर, डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. रविकुमार राय, डॉ. पुष्पलता भगत, डॉ. नेहा मिंझ, डॉ. सीमा पाटले, डॉ. नेहा धृतलहरे, डॉ. कुमुदनीमाला डहरिया, डॉ. जितेश्वरी, डॉ. नीमा तिग्गा आदि ने आयुष मेला में सेवाएं दीं।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।