Connect with us

कोरबा

बाबूजी का जीवन सादगी के साथ लोगों की सेवा में समर्पित रहा, उनके व्यक्तित्व से हमें आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है-डॉ. महंत

Published

on


स्व. बिसाहूदास महंत की 46 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
कोरबा। छत्तीसगढ़ के जननेता स्व. बिसाहूदास महंत को उनकी 46 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के ओपन थियेटर घण्टाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्मृति उद्यान में स्थापित स्व. बिसाहू दास महंत की आदमकद प्रतिमा पर छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, सुरेश सहगल, सुरेन्द्र लांबा, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, लक्ष्मी देवांगन, पाली जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, एफ डी मानिकपुरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, अशोक जायसवाल, मनोज चौहान, तनवीर अहमद, लखन लाल सहिस, चन्द्रकुमार पाण्डेय, रामकुमार चन्द्रा, टीकाराम मनहर, सुरजदास मानिकपुरी, अनवर राजा, सीमा उपाध्याय, एस मूर्ति, दिनेश सोनी, रज्जाक अली, हाजी इकबाल दयाला, सीताराम चौहान, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, सुरति कुलदीप, बसंत चन्द्रा, रामगोपाल यादव, प्रदीप अग्रवाल, रोपा तिर्की, अरूण वर्मा, मस्तुल सिंह कंवर, राजेश यादव, लक्ष्मी महंत, शशी अग्रवाल, प्रेमलता मिश्रा, राकेश पंकज, अमित सिंह, अशोक लोध, नफीसा हुसैन, द्रोपति तिवारी, एडी जोशी, महेन्द्र निर्मलकर, त्रिवेणी मिरी, महेन्द्र थवाईत, चंद्रशेखर महाराज, पोषक दास महंत, फुल दास महंत सहित अन्य कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भौतिक रूप से हमारे बीच आज भले ही बाबूजी नहीं है किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से सदैव उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है। उनका पूरा जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण रहा। उनसे प्रेरणा लेकर हम कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को सेवा कार्य मानते हुए आमजनों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी कल्पना के कारण बहुत पहले छत्तीसगढ़ राज्य का जो बीजारोपण हुआ था, वह अब हमारे सामने अलग प्रदेश के तौर पर मौजूद है और आज छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के साथ यहां की जनता को भी खुशहाल बना रहा है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिसाहूदास महंत को लोकप्रिय जनप्रिय नेता निरूपित करते हुए उनकी कार्यशैली पर रौशनी डाली। उन्होंने बताया कि स्व. महंत ने चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उनकी कार्य क्षमता आज भी हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत बनी हुई है।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि बिसाहूदास महंत ने सादा जीवन उच्च विचार की अवधारणा को जीवंत करते हुए एक बेहतर मिसाल कायम की। हजारों लोग उनसे सिर्फ इसी वजह से प्रेरित हुए कि उनके द्वारा मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बतौर किये गये कार्यों से हमें बहुत कुछ सीख लेने की आवश्यकता है।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों में ही भारत की आत्मा निवास करती है। बिसाहूदास जी ने राजनैतिक कैरियर में ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उच्च मूल्यों के आधार पर राजनीति करते हुए अलग पहचान बनाई। श्री प्रसाद ने आगे कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादुर एवं जन सेवक थे। हाथ करघा से निर्मित कोसा वस्त्र उद्योग को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का श्रेय भी बिसाहू दास महंत जी को जाता है।
इस अवसर पर कोरबा, रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा, जॉजगीर, सक्ती, चाम्पा व कोरिया सहित प्रदेश के कई स्थानों से भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और बाबूजी को विनम्र श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे का संकल्प लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending