Connect with us

कोरबा

बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित

Published

on

बालकोनगर, 25 नवंबर 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एवं जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसोचैम ने सम्मानित किया है। अपने संचार पहल के माध्यम से प्रभावी संवाद स्थापित करने और कंपनी के कार्यों, उपलब्धियों एवं विकास यात्रा को लोगों तक पहुंचाने के लिए बालको को यह सम्मान दिया गया।

औद्योगिक क्षेत्र में बालको का संचार केवल कंपनी से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने पर केंद्रित है। कंपनी ने एक ऐसा संचार ढांचा विकसित किया है, जिसमें कर्मचारियों के साथ संवाद, समुदाय तक पहुंच, विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा करना और जुड़ाव शामिल है। इसके माध्यम से कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि लोगों तक सही, सरल, प्रासंगिक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचे।

यह पुरस्कार कोलकाता में आयोजित एसोचैम मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव एवं बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 के दौरान कोलकत्ता में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त, डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के एमएसएमई, वस्त्र एवं कृषि विपणन विभाग के राज्य मंत्री अशोक डिंडा उपस्थित रहे।

कंपनी अपने विभिन्न संचार माध्यमों की मदद से लगभग 8,000 कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स के साथ जुड़ा हुआ है। जबकि समुदाय में 2.5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई है। कंपनी की एडवोकेसी के माध्यम से औद्योगिक विकास, सस्टेनेबिलिटी और क्षेत्रीय प्रगति जैसे विषयों पर लेखों, विशेषज्ञ विचारों और मीडिया संवाद के जरिए जागरूकता बढ़ाई गई है। इनके माध्यम से बालको ने विभिन्न हितधारकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं और कंपनी की गतिविधियों, औद्योगिक प्रगति तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Continue Reading

कोरबा

घर बैठे टोकन, केंद्र में आसान खरीदी… विष्णु भैया सरकार की व्यवस्था से किसान संतुष्ट

Published

on

3,100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल

कृषक उमेद राम सोनीकर ने शासन की किसान हितैषी व्यवस्था के प्रति जताया आभार

कोरबा 25 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए सुगमता और पारदर्शिता की नई मिसाल बन रही है। 3,100 रुपये प्रति क्विंटल से धान खरीदी, घर बैठे ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं ने किसानों की राह आसान की है। अब किसान बिना अनावश्यक भागदौड़ के अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं और शासन की किसान हितैषी व्यवस्थाओं का लाभ सीधे प्राप्त कर रहे हैं।
इसी सुविधाजनक व्यवस्था का लाभ कोरबा जिले के ग्राम छुरी के बंचर निवासी कृषक उमेद राम सोनीकर को भी मिला है। लगभग सवा दो एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले श्री सोनीकर ने इस खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में अपनी उपज का सफलतापूर्वक विक्रय किया है। उन्होंने घर बैठे ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि पर छुरी धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर 24 क्विंटल धान का विक्रय किया।
श्री सोनीकर बताते हैं कि पिछले वर्ष भी उन्होंने उपार्जन केंद्र में लगभग 44 क्विंटल धान का विक्रय किया था। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से प्रक्रिया और अधिक आसान हो गई है। अब टोकन के लिए बार-बार समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और घर बैठे ही टोकन प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। केंद्र में किसानों के बैठने के लिए उचित स्थान, पेयजल और शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसान सहजता से अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।
श्री सोनीकर ने आगे बताया कि विष्णु सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों से उन्हें काफी राहत मिल रही है। विशेष रूप से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा से कम धान विक्रय करने वाले किसानों को भी पूर्ण आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय सराहनीय है। इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है और खेती-किसानी के प्रति उनका भरोसा मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा, सम्मान और आर्थिक मजबूती के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन टोकन, सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कृषक श्री सोनीकर ने इन सभी सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Continue Reading

कोरबा

BALCO’s Innovative Corporate Communication Practises were Recognised by ASSOCHAM

Published

on

Balconagar, November 25, 2026: Bharat Aluminium Company Limited, a unit of Vedanta Aluminium Metal Limited, has been conferred with the Excellence in Corporate Communications and Public Relations Award by ASSOCHAM, recognising the company’s efforts to build meaningful stakeholder engagement through a communication ecosystem that spans employees, business partners, communities, policymakers and industry audiences.

The recognition acknowledges BALCO’s approach to communication in a complex manufacturing environment, where engagement extends far beyond traditional corporate audiences. Over the years, the company has built an integrated framework that combines employee communications, grassroots outreach, thought leadership and stakeholder advocacy, ensuring that information travels seamlessly across diverse audiences while remaining relevant, accessible and credible.

The award was presented by H.E. Dr Andrew Fleming, British Deputy High Commissioner, Kolkata, in the presence of Shri Ashoke Dinda, Hon’ble Minister of State for MSME & Textiles and Agricultural Marketing, Government of West Bengal, at the ASSOCHAM Manufacturing Conclave & Business Excellence Awards 2026 held in Kolkata.

What sets the approach apart is its emphasis on both scale and last-mile reach. BALCO’s communication initiatives collectively engage more than 8,000 employees and business partners, while its community-focused platforms connect with over 2.5 lakh viewers across the region. The company’s advocacy efforts have further strengthened conversations around industrial growth, sustainability and regional development through long-form features. Together, these initiatives have helped foster informed stakeholder communities while strengthening understanding of BALCO’s contribution to economic and social development.

Continue Reading

कोरबा

विकसित भारत जी राम जी के तहत ग्रामीण अधोसंरचना के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

कार्यों की स्वीकृति सिक्योर पोर्टल के माध्यम से जारी करने के दिए निर्देश

बालिका शौचालय निर्माण 15 जनवरी तक तथा सैंड फिल्टर बोरवेल रिचार्ज के कार्य 5 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में तेजी लाने मैदानी अमला नियमित रूप से करे फील्ड विजिट

श्रममूलक कार्यों को दें बढ़ावा, खनिज न्यास मद के लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करें

समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

डीएमएफ का टोल-फ्री नंबर 1800-233-1750 जारी

कोरबा, 25 नवंबर 2026। ​ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विकसित भारत जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा खनिज न्यास मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, पुराने कार्यों को पूर्ण करने तथा नए कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा वीबी जी राम जी के तहत सभी कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति अनिवार्य रूप से सिक्योर पोर्टल के माध्यम से ही जारी की जाए।

​कलेक्टर श्री दुदावत ने विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत बालिका शौचालय, सैंड फिल्टर बोरवेल रिचार्ज, मुक्तिधाम, पंचायत भवन एवं खाद्यान्न भंडार केंद्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रामीण अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी जनपद पंचायतों के सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर कार्यों के प्राक्कलन तैयार कर जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों को सात दिवस के भीतर सिक्योर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कर प्रशासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। सभी बालिका शौचालय निर्माण कार्य आगामी सात दिनों में प्रारंभ करते हुए 15 जनवरी तक पूर्ण किए जाएं। शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। बालिका शौचालय निर्माण में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों, एकरूपता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने के बाद ही संबंधित बिल प्रस्तुत किए जाएं।
​उन्होंने करतला एवं कटघोरा सहित विभिन्न विकासखंडों में बालिका शौचालय के अप्रारंभ कार्यों को तत्काल शुरू कराने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सैंड फिल्टर बोरवेल रिचार्ज के सभी कार्य 5 दिसंबर तक पूर्ण करने को कहा। मुक्तिधाम निर्माण के अप्रारंभ कार्यों को आगामी 15 दिनों में प्रारंभ कराने तथा पंचायत भवन एवं खाद्यान्न भंडार केंद्रों के निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नवीन पंचायत भवनों के प्रस्तावों को सिक्योर पोर्टल पर दर्ज कराने तथा स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कार्यों के समय पर मूल्यांकन के लिए आरईएस को निर्देशित किया गया।
​कलेक्टर ने 01 दिसंबर से श्रममूलक कार्यों की संख्या बढ़ाने तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ जल संरक्षण एवं स्थायी अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में लंबित 314 कार्यों को एक सप्ताह के भीतर सिक्योर पोर्टल पर दर्ज कर स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 05 आदर्श खेल मैदान विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
​प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद पंचायतों के सीईओ, एसडीओ एवं मैदानी अमला नियमित रूप से गांवों का भ्रमण करें तथा हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का मौके पर निराकरण करें। उन्होंने विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए पोड़ी उपरोड़ा के 2,604 अपूर्ण आवासों को 30 दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जनमन योजना के आवास दिसंबर माह तक पूर्ण करने तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित आवासों को भी प्राथमिकता से पूर्ण कराने को कहा। वर्ष 2026-27 के आवासों में जॉब कार्ड मैपिंग एवं सत्यापन की प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सोशल ऑडिट के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में नियमानुसार वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
​स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने केराझरिया एवं कौनकोना सहित सभी एफएसटीपी निर्माण कार्यों को इसी माह प्रारंभिक रूप से पूर्ण कर ऑपरेशनल करने के निर्देश दिए। करतला विकासखंड के जामबहार में एफएसटीपी निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण कराते हुए उसका संचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों में पर्याप्त पानी एवं बिजली की व्यवस्था करने तथा उन्हें नियमित रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। सभी जनपद पंचायत सीईओ को सब इंजीनियर एवं तकनीकी सहायकों के माध्यम से सामुदायिक शौचालयों का शीघ्र मूल्यांकन कराने के निर्देश भी दिए।
​राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अटल आजीविका समृद्धि केंद्रों में स्वीकृत अधोसंरचना एवं मशीनों की उपलब्धता और स्थापना की समीक्षा की तथा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीपीआरपी योजना के अंतर्गत एंटाइटलमेंट प्लान 15 दिसंबर तक पूर्ण कराने, समूह सदस्यों की आधार आधारित केवाईसी 15 दिसंबर तक तथा मोबाइल नंबर सत्यापन 30 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा। महतारी सदन के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
​कलेक्टर श्री दुदावत ने खनिज न्यास मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पंचायत के माध्यम से ही कराए जाएं तथा गुणवत्ताहीन कार्यों में राशि जारी न की जाए। सभी कार्यों की नियमित गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों को नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए गए। खनिज न्यास मद से संबंधित किश्त अथवा जानकारी के लिए हितग्राही/संबंधित जन डीएमएफ के टोल-फ्री नंबर 1800-233-1750 पर संपर्क कर सकते हैं।
​कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नियमित समीक्षा एवं मैदानी निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
​समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, ट्रेजरी ऑफिसर निशांत पांडेय, ई आरईएस, उपसंचालक मिथलेश किसान, सहायक परियोजना अधिकारी, सीईओ जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677