Connect with us

कोरबा

सेवा का महापर्व बना जन्मदिवस: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ‘हितग्राही सम्मान अभियान’ से कोरबा में सुशासन का सशक्त संदेश

Published

on

कोरबा | भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस ‘सेवा और सम्मान’ के संकल्प पर्व के रूप में मनाया गया।


ऊर्जाधानी कोरबा में आयोजित इस व्यापक अभियान ने यह संदेश दिया कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा और सुशासन के संकल्प को दोहराने का प्रेरक क्षण है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल एवं ग्राम कोरबी के सरपंच विजय सिंह धनुहार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दो मंडलों में भव्य आयोजन, हितग्राहियों का सम्मान
भिलाईबाजार मंडल


सुबह 8:30 बजे ग्राम पंचायत भलपहरी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।
हरदीबाजार मंडल


सुबह 10:00 बजे ग्राम कोरबी में ‘महतारी सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया, जिसमें 90 माताओं-बहनों का सम्मान कर मातृशक्ति के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
विधायक प्रेमचंद पटेल का उद्बोधन
विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।


उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने गरीब, किसान और मातृशक्ति के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है। अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता का अटूट विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी विश्वास को सेवा कार्यों के माध्यम से और सुदृढ़ करना है।
डॉ. विजय राठौर का प्रेरक संदेश
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर ने कहा कि ‘हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनता से भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार से संगठन और सरकार के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनता है।
डॉ. राठौर ने संगठन की मजबूती का आधार सतत संवाद और जनविश्वास को बताते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का संकल्प दिलाया।
संगठनात्मक एकजुटता का परिचय
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम ने यह भी सिद्ध किया कि कोरबा जिले में सुशासन की जड़ें मजबूत और व्यापक जनसमर्थन से जुड़ी हुई हैं।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, युवा मोर्चा जिला मंत्री पंकज ध्रुव, अमरनाथ कौशिक (महामंत्री), संजय राठौर, विनोद कंवर, छोटेलाल पटेल, रामेश्वर सोनी, यग्वेंद्र सोनी, जनकराम पटेल, राजेश पटेल, नीलकंठ, श्रवण यादव, शशि साहू, हितेश साहू, विजय सिंह धनुहार (सरपंच), ममता मौसम राठौर, शेखर चौहान, गोपाल राठौर, दिनेश वाजपेयी, मंजू ओगरे, जयंती बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा, सम्मान और सुशासन का सशक्त संदेश
पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित यह अभियान केवल जन्मदिवस समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, सम्मान और सुशासन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रदर्शन बनकर सामने आया।
कोरबा में मनाया गया यह ‘सेवा और सम्मान’ अभियान जनविश्वास, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक शक्ति का प्रेरक उदाहरण बन गया।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में एकलव्य आवासीय स्कूल में छात्रों का हंगामा:विधायक-जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर प्रिंसिपल हटाने की मांग, कार्रवाई के दिए निर्देश

Published

on

कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में सोमवार को छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। शाला प्रवेश उत्सव से लौट रहे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अहमद खान को हटाने की मांग की। छात्रों ने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

छात्रों का कहना है कि उन्हें रोजाना घटिया और अस्वच्छ भोजन दिया जाता है। आरोप है कि बरसात के पानी से खाना बनाया जाता है और भोजन में कई बार कीड़े भी निकलते हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कथित तौर पर एक्सपायरी डेट वाले दूध के पैकेट और खाद्य सामग्री भी दिखाई, जिनकी तारीखें मिटाई गई थीं।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी उठाए सवाल

छात्रों ने बताया कि कई बच्चे खाज-खुजली और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिल रहा। आरोप यह भी लगाया गया कि छात्रों को एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां दी जा रही हैं।

अभिभावकों ने भी जताई नाराजगी

अभिभावकों ने प्राचार्य के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 240 छात्रों के अभिभावकों को पैरेंट्स मीटिंग के लिए अलग-अलग दिनों में बुलाया जाता है, जिससे उन्हें बार-बार विद्यालय आना पड़ता है। साथ ही छात्रों को बाहर से जरूरत का सामान लाने पर रोक लगाने का भी आरोप लगाया गया।

शिक्षकों की मारपीट का मामला भी उठा

प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने बताया कि हाल ही में विद्यालय के दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद और मारपीट में कुछ छात्र भी घायल हो गए थे। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जा चुकी है।

विधायक ने दिए जांच के निर्देश

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक प्रेमचंद पटेल ने मौके पर मौजूद सहायक आयुक्त को पूरे मामले की जांच कर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

बाइक गुम होने के तनाव में युवक ने दी जान:कोरबा में नशे की हालत में खोई थी बाइक, कमरे में फंदे पर मिला शव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बलगीखार में सोमवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक कंवर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। कुछ दिन पहले वह दर्री क्षेत्र गया था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में उसकी बाइक कहीं गुम हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक नहीं मिली, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक, रविवार (26 जुलाई) देर रात दीपक नशे की हालत में घर लौटा। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर उसका शव पंखे से लटकता मिला।

घर में मचा कोहराम

घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस की जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस कर रही जांच

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बाइक गुम होने के बाद से दीपक काफी परेशान रहता था और बार-बार उसी बात का जिक्र करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सोते परिवार पर धारदार हथियार से हमला:बुजुर्ग महिला की हत्या, बेटा-बहू गंभीर, पूछताछ में आरोपी परिजन ने जुर्म कबूला

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडीह में शनिवार (25 जुलाई) देर रात एक परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे हेतराम (45) और बहू प्रमिला (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मामले में मृतका के एक परिजन को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

देर रात घर में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे समारिन बाई अपने बेटे और बहू के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति घर में घुसा और धारदार हथियार से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समारिन बाई के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेतराम और प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पहुंचाई पुलिस को सूचना

हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल-112 तथा पाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दोनों घायलों को शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजन ही निकला आरोपी

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के एक परिजन को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या और हमले की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस मामले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा।

शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा।

सड़क नहीं होने से खाट पर ले जाना पड़ा शव

घटना के बाद गांव की बदहाल व्यवस्था भी सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि हर्राडीह तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची है। यही कारण रहा कि शव और दोनों घायलों को करीब एक किलोमीटर तक खाट और लकड़ी के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीणों ने इस घटना के बाद गांव तक जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग दोहराई है।

कोरबा के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्राडीह में शनिवार देर रात एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे 45 वर्षीय हेतराम और बहू 40 वर्षीय प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक संदेही को गिरफ्तार किया है, जो मृतिका का परिजन बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे समारिन बाई अपने बेटे हेतराम और बहू प्रमिला के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में समारिन बाई को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हेतराम और प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तुरंत 112 और पाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल हेतराम और प्रमिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतिका के एक परिजन को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इस घटना का एक दुखद पहलू यह भी सामने आया कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। इसके बाद ही उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677