कोरबा
कोरबा ब्रेकिंग:कोरबा से भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री संजू देवी राजपूत को बनाया महापौर प्रत्याशी
Published
1 year agoon
By
Divya Akashरायपुर से मीनल चौबे और बिलासपुर से पूजा मेयर कैंडिडेट:BJP ने जारी की 10 महापौर प्रत्याशियों की लिस्ट, इनमें 5 महिला-5 पुरुषों को टिकट

रायपुर/कोरबा । कोरबा से भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री संजू देवी राजपूत को महापौर प्रत्याशी बनाया है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट मिला है।
बीजेपी ने 5 महिला और 5 पुरुषों को मेयर प्रत्याशी बनाया है।

47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोष
वहीं 47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ये नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जारी किए हैं। वहीं, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को भाजपा ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया है।
BJP ने अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। रिखीराम का नाम पहले पैनल में भी था, लेकिन जब दूसरे नाम की घोषणा हुई तो चर्चाएं तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि नाम को लेकर पार्टी के नेताओं को संघ की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी को बदला गया है।

47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
इन पालिकाओं के कैंडिडेट्स घोषित
जारी सूची के मुताबिक मुंगेली से शैलेश पाठक, पेंड्रा से रितेश फरमानिया, डोंगरगढ़ से रमन डोंगरे, बेमेतरा से विजय सिन्हा, बालोद से प्रतिमा चौधरी, सूरजपुर से देवंती साहू, जशपुर नगर से अरविंद भगत, कोंडागांव से नरपति पटेल और अरुण कौशिक कांकेर से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।




25 जनवरी को भी कैंडिडेट्स घोषित किए गए
25 जनवरी को भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की। राजनांदगांव जिले से भी भाजपा की सूची जारी हुई है। पार्टी ने छुरिया नगर पंचायत के लिए अजय पटेल और लाल बहादुर नगर पंचायत के लिए देवेंद्र साहू को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है।
देखिए जिलेवार पूरी लिस्ट-
- गरियाबंद जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी
| नगरीय निकाय | अध्यक्ष प्रत्याशी |
| राजिम नगर पंचायत | महेश यादव |
| छुरा नगर पंचायत | लुकेश्वरी निषाद |
| कोपरा नगर पंचायत | उत्तम राजवंशी |
| फिंगेश्वर नगर पंचायत | उत्तम राजवंशी |
| देवभोग नगर पंचायत | अनिता विकास उपाध्याय |
- बिलासपुर जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
| नगरीय निकाय | प्रत्याशी |
| बिल्हा | वंदना जेंड्रे |
| कोटा | सरोज दुर्गेश साहू |
| मल्हार | धनेश्वरी कैवर्त |
- रायगढ़ जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
| नगरीय निकाय | प्रत्याशी |
| धरमजयगढ़ नगर पंचायत | अनिल सरकार |
| घरघोड़ा नगर पंचायत | सुनील सिंह ठाकुर |
| किरोड़ीमल नगर पंचायत | सुनिता मोहन विश्वकर्मा |
| लैलूंगा नगर पंचायत | कपिल सिंघानिया |
- सरगुजा संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
| नगरीय निकाय | प्रत्याशी |
| राजपुर नगर पंचायत | धरम सिंह |
| कुसमी नगर पंचायत | रोशन एक्का |
| वाड्रफनगर नगर पंचायत | मान सिंह |
| जनकपुर नगर पंचायत |
……………………………
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव..बीजेपी ने जारी की लिस्ट: बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव समेत कई जिलों से अध्यक्ष और पार्षदों प्रत्याशियों का ऐलान

गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है, इसके बाद बदल दिया।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गरियाबंद नगर पालिका से प्रशांत मानिकपुरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। साथ ही गरियाबंद जिले की नगर पंचायतों के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
राजनांदगांव जिले से भी बीजेपी की लिस्ट जारी हुई है। पार्टी ने छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अजय पटेल और लाल बहादुर नगर पंचायत के लिए देवेंद्र साहू को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं डोंगरगढ़ नगर पालिका के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का भी ऐलान हुआ है।
देखिए जिलेवार पूरी लिस्ट-
- गरियाबंद जिले के नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी
| नगरीय निकाय | अध्यक्ष प्रत्याशी |
| गरियाबंद नगर पालिका | प्रशांत मानिकपुरी |
| राजिम नगर पंचायत | महेश यादव |
| छुरा नगर पंचायत | लुकेश्वरी निषाद |
| कोपरा नगर पंचायत | उत्तम राजवंशी |
| फिंगेश्वर नगर पंचायत | उत्तम राजवंशी |
| देवभोग नगर पंचायत | अनिता विकास उपाध्याय |
- बिलासपुर जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
| नगरीय निकाय | प्रत्याशी |
| बिल्हा | वंदना जेंड्रे |
| कोटा | सरोज दुर्गेश साहू |
| मल्हार | धनेश्वरी कैवर्त |
- रायगढ़ जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
| नगरीय निकाय | प्रत्याशी |
| धरमजयगढ़ नगर पंचायत | अनिल सरकार |
| घरघोड़ा नगर पंचायत | सुनील सिंह ठाकुर |
| किरोड़ीमल नगर पंचायत | सुनिता मोहन विश्वकर्मा |
| लैलूंगा नगर पंचायत | कपिल सिंघानिया |
- सरगुजा संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
| नगरीय निकाय | प्रत्याशी |
| राजपुर नगर पंचायत | धरम सिंह |
| कुसमी नगर पंचायत | रोशन एक्का |
| वाड्रफनगर नगर पंचायत | मान सिंह |
| जनकपुर नगर पंचायत |
अब जानिए अलग-अलग नगरीय निकायों के पार्षद प्रत्याशी
- बिलासपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशी


- रायगढ़ नगर निगम के पार्षद प्रत्याशी

- राजिम के वार्ड प्रत्याशी

- गरियाबंद नगर पालिका के वार्ड प्रत्याशी

- फिंगेश्वर के वार्ड पार्षद प्रत्याशी

- छुरा के वार्ड पार्षद प्रत्याशी

- देवभोग के वार्ड पार्षद प्रत्याशी

- कोपरा के वार्ड पार्षद प्रत्याशी

यहां से देखिए राजनांदगांव जिले की लिस्ट…
- डोंगरगढ़ नगर पालिका के वार्ड पार्षद प्रत्याशी

- लालबहादुर नगर के वार्ड पार्षद प्रत्याशी

- छुरिया के वार्ड पार्षद प्रत्याशी

अब जानिए सरगुजा जिले के निकायों के पार्षद प्रत्याशी
- नगर पंचायत सीतापुर वार्ड के पार्षद प्रत्याशी

- नगर पंचायत लखनपुर वार्ड के पार्षद प्रत्याशी

अब देखिए रायगढ़ जिले के नगरीय निकायों की लिस्ट
- नगर पंचायत घरघोड़ा से अध्यक्ष प्रत्याशी- सुनील सिंह ठाकुर, देखिए वार्ड के पार्षद प्रत्याशी की लिस्ट

- नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर से अध्यक्ष प्रत्याशी- सुनिता मोहन विश्वकर्मा, देखिए वार्ड के पार्षद प्रत्याशी की लिस्ट

- नगर पंचायत लैलुंगा से अध्यक्ष प्रत्याशी- कपिल सिंघानिया, देखिए वार्ड के पार्षद प्रत्याशी की लिस्ट

- नगर पालिका खरसिया, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी की लिस्ट

- नगर पंचायत धरमजयगढ़ से अध्यक्ष प्रत्याशी- अनिल सरकार, देखिए वार्ड के पार्षद प्रत्याशी की लिस्ट

अब देखिए बिलासपुर जिले के नगरीय निकायों के लिए लिस्ट
- नगर पंचायत मल्हार, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी

- नगर पंचायत कोटा, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी

- नगर पंचायत बिल्हा, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी

- नगर पंचायत रतनपुर, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी

- नगर पंचायत बोदरी, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी

- नगर पंचायत तखतपुर, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी


You may like
कोरबा
विदाई समारोह में 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को मेहनत से जीवन में आगे बढ़ने किया प्रेरित
Published
12 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashकोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया के डीएवी पब्लिक स्कूल कोरबा में कक्षा 12 वीं के छात्रों को विदाई देने समारोह का आयोजन किया। इससे स्कूल का वातावरण, उत्साह, स्मृतियों और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। सुबह स्कूल परिसर में हवन कर मंगलकामना की गई।
विदाई समारोह में 11 वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य और प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दी। खेलों में 12 वीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉक्टर चेतना शर्मा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से छात्र-छात्राएं जीवन में आगे बढ़ें। सदैव नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास व परिश्रम के मार्ग पर चलें। छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 11 वीं की छात्रा श्रिया रात्रे ने किया।

कोरबा
कोरबा में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट:निगम सभापति ने SP से की शिकायत, जेफरी एप्सटीन से जोड़ने का आरोप
Published
15 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा नगर निगम के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एसपी सिद्धार्थ तिवारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शिकायत में बताया गया है कि वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों के यौन शोषण अपराधी जेफरी एप्सटीन का सहयोगी बताया जा रहा है। ‘राव साहब’ नामक फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री मोदी की एडिट की हुई तस्वीर पोस्ट कर उन्हें एप्सटीन फाइल से जोड़ने की कोशिश की गई है।
इसी तरह, ‘मलिक साहब’ नामक फेसबुक आईडी से भी एडिटेड फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है। एक अन्य फेसबुक आईडी ‘समाजवादी विचारधारा’ से बिना किसी प्रमाण के प्रधानमंत्री मोदी पर मानसी सोनी नामक महिला का शारीरिक शोषण करने और उसे गायब करने जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है।

सभापति ठाकुर ने बताया साजिश
सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने शिकायत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सम्मानित नेता हैं। बिना सबूत इस तरह के आरोप लगाने से जनता में असम्मान और नाराजगी का माहौल बन रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि इन पोस्ट्स के जरिए कोरबा शहर और राज्य का सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक वातावरण बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की मांग
ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर एडिट कर झूठी खबरों में इस्तेमाल करना और अभद्र पोस्ट फैलाना भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने फेसबुक इंडिया के सीईओ अजित मोहन को प्राथमिक रूप से जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
शिकायत के दौरान सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू और उत्तम आदिले भी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने जांच का दिया आश्वासन
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

कोरबा
कोरबा में सरकारी जमीन पर कब्जा:रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था, नगर निगम ने जारी किया नोटिस
Published
18 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 स्थित हेलीपैड नर्सरी (ग्रीन जोन) में शासकीय जमीन पर रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था। एक कमरेनुमा प्लॉट काटकर दीवारें खड़ी की जा रही थीं। नगर निगम की नजर पड़ते ही निर्माण कार्य पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा नियम खिलाफ है। हेलीपैड नर्सरी ग्रीन जोन में अवैध कब्जे को लेकर रवि शंकर जोन कार्यालय ने 7 तारीख को नोटिस जारी किया है। स्थल पर अभी भी निर्माण सामग्री और खड़ी दीवारें मौजूद हैं। आशंका है कि कब्जाधारी कभी भी यहां पूर्ण रूप से कब्जा कर सकता है।
माजिक भवन के पास हो रहा कब्जा

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कब्जा किया जा रहा है, उसके पास ही एक सामाजिक भवन भी बना हुआ है, जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया था। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य संभवतः रात के समय किया गया, ताकि किसी को भनक न लगे।
वार्ड पार्षद कर चुके हैं कई बार शिकायत
हेलीपैड नर्सरी में अवैध कब्जे को लेकर वार्ड पार्षद पहले भी कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। कुछ साल पहले नगर निगम ने ग्रीन जोन में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से कब्जे की कोशिशें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के बीच स्थित यह हेलीपैड नर्सरी लोगों के लिए ऑक्सीजन जोन की तरह है। यहां सुबह-शाम लोग टहलने आते हैं। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे यहां कब्जे का खेल बढ़ता जा रहा है, जिससे हरे-भरे क्षेत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
सड़क किनारे पेड़ों पर लगे पोस्टर-बैनर
हेलीपैड नर्सरी के सड़क किनारे कई पेड़ों पर ऐसे बैनर-पोस्टर लगे हैं, जिनमें जमीन को प्रस्तावित बताया गया है। इस मामले में नगर निगम के संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।



वार्षिक उत्सव: बच्चों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां
समाज के प्रेरणा स्रोतों को सम्मानित किया गया
जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई