Connect with us

कोरबा

भाजपा द्वारा राहुल गांधी के बयानों का विरोध सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए- सुरेन्द्र जायसवाल

Published

on

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल का नागरिकों के नाम खुला पत्र

कोरबा 5 जुलाई । कोरबा जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने विगत दिनों संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिन्दू और हिन्दुत्व संबंधी वकतव्य को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए देश के आम नागरिकों के नाम खुला पत्र जारी किया है। इस संबंध में जायसवाल ने राहुल गांधी की भावनाओं को समझने की लोगों से अपील करते हुए आग्रह किया है कि उनके वक्तव्य पर भाजपा द्वारा किया गया प्रतिरोध वास्तव में हिन्दुत्व की मूल भावनाओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है। आप सभी इस तथ्य से भलीभांति अवगत हैं कि सभी धार्मिक ग्रंथ चाहे वे हिन्दुओं से संबंधित गीता या रामायण हों या फिर, मुस्लिमों से संबंधित कुरआन शरीफ हो, इसाईयों सं संबंधित बाईबिल, सिखों से संबंधित गुरू ग्रंथ साहिब, पारसिया से संबंधित जेंद अवेस्टा, जैनियों से संबंधित अगम सूत्र या किसी भी अन्य धर्म सम्प्रदाय के मतावलंबिधों से संबंधित कोई भी धार्मिक ग्रंथ हों, सभी में एकता और प्रेम व भाईचारे की भाषा ही बोली गई है। कोई भी धर्म ग्रंथ हिंसा का पाठ नहीं पढ़ाता। संसद की लड़ाई का जमीनी स्तर पर कोई अस्तित्व नहीं है और जिन देशों में धार्मिक उन्माद जमीनी स्तर पर पहुंचा है वहां केवल और केवल विनाश ही दिखाई देता है जिसके प्रत्यक्ष उदाहरण आप पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका की वर्तमान स्थितियों को सामने रखकर देख सकते हैं जहां आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक दृष्टि से अनेक प्रकार की गंभीर विषमताएं देखने को मिल जाएंगीं।  
संसद में हिंदुत्व की उठाई गई बातें भारतीय जनता पार्टी के अनुषंगी दलों द्वारा समाज में फैलाई जा रही भ्रांतियों से संबंधित हैं जिनमें प्रमुख रूप से बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि हैं जिनके माध्यम से हिन्दुओं में अन्य धर्मों के प्रति लगातार कटुता का भाव पैदा करने का प्रयास किया जाता है और किसी भी विषय पर संवैधानिक तौर तरीकों से हटकर हिंसा फैलाने की कोशिशें जारी रहती हैं। अभी हाल ही में पाली तहसील अंतर्गत सरई सिंगार के शासकीय प्राथमिक शाला के छोटे बच्चों की तस्वीरें देखने को मिली जिसमें वहां के विधायक द्वारा बच्चों को शाला प्रवेश के समय भगवा साफा बंधवाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक के इस तरह के आचरण से ऐसा प्रतीत होता है कि वे सभी बच्चों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तर्ज पर साधु संत बनाना चाहते हैं, ऐसे ही अनेक मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने अपना विरोध प्रकट किया है। केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के झूठ बोलने और राष्ट्रीय मुद्दो से आम नागरिकों का ध्यान भटकाने का प्रयास निरंतर जारी रहता है। जब देश के युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का मुद्दा उठाया जाता है तो सरकार के जिम्मेदार लोग चुप्पी साध लेते हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बेरोजगारी, गरीबी, लगातार बढ़ रही मंहगाई, महिलाओं के के साथ हो रहे उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं आदि के मुद्दों पर संसद में उठाए गए सवालों के जवाब, केन्द्र में सत्तारूढ़ सरकार के प्रधान मंत्री व संबंधित विभागों के मंत्रियों व अन्य जिम्मेदारों द्वारा कोई जवाब न दिया जाना और अनावश्यक बहस कर मूल मुद्दों को विलोपित करते हुए देश की जनता को लागातार गुमराह किया जा रहा है। ऐसा ही ज्वलंत उदाहरण नीट की परीक्षा में हुई घपलेबाजी है जिसके सूत्र गुजरात से जुड़े होने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन इस विषय पर केन्द्र सरकार की चुप्पी किसी से छिपी नही है। देश की जनता को समझना होगा कि अन्य धर्मावलंबियों के अलावा कांग्रेस से जुड़े सभी हिन्दू भारतीय हैं और हिन्दुत्व में उनकी अटूट आस्था है, इसमें संदेह नहीं होना चाहिए

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending