Connect with us

छत्तीसगढ़

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव— अमर सुल्तानिया

Published

on

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया

जांजगीर – चाम्पा। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चाम्पा (हटरी) में आयोजित वार्षिकोत्सव गरिमामय वातावरण और उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जांजगीर-चाम्पा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने की व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, पार्षद विनिता किशोर मोदी, डॉ. अजय थवाणी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्साह का संचार कर दिया।

मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालय केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के बीज बोते हैं। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा संस्कारों से जुड़ती है, तभी समाज और राष्ट्र का भविष्य मजबूत बनता है। बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने आचार्यगणों के समर्पण को नमन किया और कहा कि इन्हीं प्रयासों के कारण आज अभिभावकों का भरोसा शिक्षा संस्थानों पर बना हुआ है।

मुख्य अतिथि के पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव होते हैं। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा वर्षों से किए जा रहे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनों ने तालियों के साथ सराहा। बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन को देखकर यह विश्वास और गहरा हुआ कि आने वाला समय सक्षम हाथों में है।

इस अवसर पर  हनुमान प्रसाद देवांगन, व्यवस्थापक डॉ. शांति कुमार सोनी, प्राचार्य अष्विनी कश्यप, प्रधानाचार्य रविशंकर गबेल, सुनील पाण्डेय, विजय देवांगन, शिवचंद देवांगन, राजेन्द्र ठाकुर, रविन्द्र सराफ, गोपीचंद बरेठ, कमल देवांगन एवं धन कुमार देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के आचार्य वृंद एवं प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सफल आयोजन के लिए सहयोग देने वालों को धन्यवाद दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677