Connect with us

बाँकी मोगरा

SECL भूमि में कब्जे पर चलाया बुलडोजर, अपराधी गए जेल, और खतम किया खेल….देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा : SECL अधिकृत शासकीय भूमि जो बांकी अस्पताल के सामने है जिसका खसरा क्रमांक 151 व 171 है उक्त भूमि पर लंबे समय से चल रहे अवैध कब्जे पर आखिरकार आज बुलडोजर चल गया और मैदान साफ कर दिया गया, बच गया तो सिर्फ मलबा और मलबा।

नगर पालिका परिषद के जेसीबी से हटाया गया कब्जा,, मुख्य अधिकारी समेत कर्मचारी और secl विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में की गई कार्यवाही,,,।

  • पर्दे के पीछे बैठे भूमि के गुमनाम मालिक की धरी रह गई मंसूबे

ज्ञात हो कि उक्त भूमि के कब्जाधारी ने बीते कुछ दिन पूर्व SECL के विभागीय कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत बाकी थाने में की गई थी जिसके बाद दो आरोपियों जाम बाई और लिता महंत को बांकी पुलिस कल जिला जेल दाखिल करा चुकी है जबकि उनमें से एक आरोपी को थाने से ही मुचलका में रिहा कर दिया गया।

इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे अवैध कब्जाधारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि शासकीय भूमि पर दादागिरी और कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कब्जाधारियों पर ऐसे ही कार्यवाही होती रही तो भविष्य में ऐसे करने वाले हजार बार सोचेंगे।

फिलहाल भूमि से मलबा हटाने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार है।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

सतनाम युवा मंच द्वारा केक काट कर मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान..देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान के निर्माता भारत देश के प्रथम कानून मंत्री, भारतरत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बांकी मोंगरा सतनाम युवा मंच के साथियों द्वारा मेन चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप जलाइ फिर श्रद्धांजलि देकर केक काटकर मनाई जयंती।

सतनाम युवा मंच के युवा साथी दिलीप कुर्रे एवं संजय आजाद ने बाबा साहब के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, न्याय और ज्ञान की निरंतर साधना का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हर नागरिक को उनसे प्रेरणा लेकर समानता, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द की भावना अपनानी चाहिए ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप कुर्रे (सतनाम युवा मंच), संजय आजाद (जनप्रतिनिधि), विश्वजीत मनहर भुनेश्वर कुर्रे, राहुल बंजारे, अधिवक्ता अविनाश डहरिया, संजीव पटेल, अमृता रानाडे, शकुंतला मधुकर, विमला जनार्दर, चंद्रप्रकाश आजाद, सत्यम आजाद, देव राजपुत, प्रजेश जांगड़े, प्रमोद खांडे, शाहिद अंसारी, शेखू, महेंद्र गजभिए, गप्पू, धर्मेंद्र, महेंद्र गजभिए एवं बड़े संख्या में युवा साथीयो ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने न.पा.प. के मुख्य अधिकारी को स्थाई अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने के लिए लिखा पत्र, देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :- नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत आगजनी जैसे आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड (दमकल) वाहन उपलब्ध नहीं होने के वजह से क्षेत्र में कभी बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है या आगजनी की घटना होने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां पहुंच पाती है जिसके वजह से घटनास्थल पर पूरी तरह क्षति हो जाती है।

जन सुरक्षा दृष्टि से पार्षद अश्वनी मिश्रा ने की अच्छी पहल।

• आगजनी की स्थिति में दमकल वाहन देर से पहुंचने की समस्या हर बार होती है।

हाल ही में क्षेत्र में टायरो पर भीषण आग लगने की घटना घटी थी।

क्षेत्र के सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारीगण को इस विषय पर गंभीरता से करना चाहिए मनन।

इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने पूरे क्षेत्र के सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा के मुख्य अधिकारी को पत्र लिख कहा कि हमारा क्षेत्र एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है और यहां एक भी अग्निशमन वाहन नहीं है। जिससे आगलगी की घटना होने पर जिला मुख्यालय से ही दमकल वाहन ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाते हैं पर इनके आते आते घटनास्थल पर पूरी तरह से क्षति हो जाती है।

जन सुरक्षा और भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका में स्थाई रूप से कम से कम एक फायर ब्रिगेड (दमकल) वाहन की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे क्षेत्र में होने वाली अप्रिय घटना से राहत मिल सके या बचा जा सके या आगलगी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

क्षेत्रीय व्यापारीगण – से चर्चा करने पर बताया कि बांकी मोगरा के मुख्य चौक में बड़े संख्या में व्यापारी गण एवं दुकानें स्थित है। व्यापारियों ने भी स्थाई रूप से दमकल वाहन उपलब्ध कराने की सहमति देते हुए कहा कि हमारे मुख्य चौक में बड़ी मात्रा में दुकानें स्थित है साथ ही शॉपिंग मॉल मैरिज हॉल, हॉस्पिटल जैसे स्थानों पर आग से बचनें के लिए सेल्फ डिफेंस जरूरी है क्षेत्र में होटल, मॉल, मार्केट काम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल जैसे जगहों पर अगर अचानक कभी भी इस तरह का कोई अप्रिय घटना घट सकती है। दूर जिला मुख्यालय से दमकल आते आते हमेशा देर हो जाता है तब तक तो व्यापारी को या जिनके यहां आगजनी हुई हो उनको बड़ी क्षति हो सकती है इसलिए बांकी मोगरा में भी स्थाई रूप से दमकल जरूर उपलब्ध होना चाहिए, साथ ही व्यापारिगणों ने भी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से निवेदन की है कि क्षेत्र के सुरक्षा के लिए कम से कम एक दमकल जरूर उपलब्ध कराएं।

नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा मुख्य अधिकारी को पार्षद अश्वनी मिश्रा के ज्ञापन पर और क्षेत्र के बड़ी आबादी की सुरक्षा दृष्टि से अग्निशमन वाहन स्थाई रूप से उपलब्ध कराने या विभागीय सुविधा अनुसार समाधान निकालना चाहिए ।

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने ज्ञापन की प्रतिलिपि अनेकों विभाग तक पहुंचाकर इस बड़ी समस्या का अवगत कराया।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में टायर गोदाम में भीषण आग:ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लाखों का सामान जला, कई फिट ऊपर दिखा धुंआ

Published

on

कोरबा/बाँकीमोंगरा कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना सुतर्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर तरुण पियूष दुकान के सामने स्थित गोदाम में हुई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार और लपटें दिखाई दे रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम के सामने लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली। यह चिंगारी गोदाम में रखे टायरों तक पहुँच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। आग लगने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।

आग लगते ही कई फिट ऊपर तक दिखा धुंए का गुबार

आग लगते ही कई फिट ऊपर तक दिखा धुंए का गुबार

टायरों में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल था

घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास खड़ा एक ट्रेलर वाहन भी उसकी चपेट में आ सकता था। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से ट्रेलर को सुरक्षित हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गोदाम में लाखों रुपये का सामान जल कर खाक

पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुँचकर भीड़ को नियंत्रित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारण मुख्य मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई।

ट्रांसफार्मर की स्थिति पहले से ही खराब:आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की स्थिति पहले से ही खराब थी। उनका आरोप है कि अधिक लोड के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर ट्रांसफार्मरों को बदलने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677