कारोबारी बसंत अग्रवाल बोले-विधायक मेरे सामने कुछ नहीं लगते:रायपुर में कहा-एक तरफ मंत्री,दूसरी तरफ मुझे खड़े कर लो, देख लीजिएगा किसे ज्यादा नमस्कार होगा
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी और जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बसंत अग्रवाल कहते हैं कि विधायक मेरे सामने कहीं (कुछ) नहीं लगते। एक तरफ मंत्री, दूसरी तरफ मुझे खड़े कर लो, देख लीजिएगा किसे ज्यादा नमस्कार होगा।
दरअसल, रायपुर में रविवार (14 सितंबर) को बसंत अग्रवाल ने बागेश्वर धाम पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान मंत्री और विधायकों को लेकर उन्होंने ये बातें कही।
बतादें कि बसंत अग्रवाल ने 2023 विधानसभा चुनाव में रायपुर पश्चिम से टिकट की दावेदारी पेश की थी। लेकिन भाजपा ने सीनियर नेता राजेश मूणत को चुनावी मैदान में उतारा था। मूणत ने जीत भी दर्ज की।
बसंत अग्रवाल के आगे विधायक कहीं नहीं लगता है। जो धर्म का काम करता है, समाज उसे सबसे आगे रखता है। समाज उसके लिए हमेशा आगे रहता है। आप एक तरफ मंत्री और दूसरे तरफ बसंत अग्रवाल को खड़े कर दीजिए। नमस्कार या राम राम कहां ज्यादा होगी और क्यों होगी, इसका कारण बसंत अग्रवाल नहीं सिर्फ धर्म है।
कोई भी कपड़ा किसी से बंधा हुआ नहीं है। कोई भी विचार किसी से बंधा हुआ नहीं है। मैं धर्म का काम करता हूं। मैं भगवा चोला पहनू यह जरूरी नहीं। बिना भगवा चोला पहने भी बसंत अग्रवाल वह कर रहा है जो लोग नहीं कर पा रहे।
रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बसंत अग्रवाल।
4 से 8 अक्टूबर तक होगा आयोजन
भाजपा कार्यकर्ता अग्रवाल ने बताया कि गुढियारी में स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के देखरेख में हनुमत कथा का आयोजन 4 से 8 अक्टूबर तक होगा। इसमें बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आएंगे। आयोजन के लिए तैयारी की जा रही है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी।
बसंत अग्रवाल की मंत्री-विधायकों को बधाई वाले पोस्ट-
कैबिनेट मंत्रियों को बधाई देते हुए भाजपा कार्यकर्ता अग्रवाल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए अग्रवाल ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
13 हजार नए सदस्य जोड़े थे
बसंत अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के महासदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ता बसंत अग्रवाल को “सदस्यता रत्न” से सम्मानित किया था। जानकारी के मुताबिक बसंत अग्रवाल ने 13 हजार नए सदस्य जोड़े थे।
बीजेपी ने कार्यकर्ता बसंत अग्रवाल को “सदस्यता रत्न” से सम्मानित किया था।
विवादों के कारण पहले बीजेपी ने किया था निष्कासित
बसंत अग्रवाल के खिलाफ बीजेपी कार्रवाई भी कर चुकी है। 7 साल पहले बेमेतरा में हुई एक सभा में बीजेपी नेता लाभचंद बाफना से बसंत अग्रवाल भिड़ गए थे। भाजपा नेता बाफना ने इसकी शिकायत बीजेपी के आला नेताओं से की थी।
पूरे मामले की जांच के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बसंत अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उस दौरान बसंत अग्रवाल पर विवाद का वीडियो जारी करने और पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा था।
बीजेपी नेता लाभचंद बाफना और बसंत अग्रवाल का बेमेतरा सभा में विवाद हुआ था।
मंत्री-विधायकों की अब तक प्रतिक्रिया नहीं
बसंत अग्रवाल के बयान को लेकर प्रदेश के किसी भी मंत्री और विधायक ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन कुछ लोग इसे कार्यकर्ताओं की आवाज और असंतोष मान रहे हैं। कुछ इसे अनुशासनहीनता और संगठनात्मक चुनौती के रूप में देख रहे हैं।
नेताओं के साथ बसंत की तस्वीरें…
सीएम विष्णुदेव साय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ बसंत अग्रवाल।
रायपुर पश्चिम से बीजेपी विधायक राजेश मूणत के साथ बसंत अग्रवाल।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ भाजपा कार्यकर्ता और कारोबारी बसंत अग्रवाल।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।