Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पेड़ से टकराई कार…2 की मौत:रायपुर से पूर्णिमा स्नान करने अमरकंटक जा रहे थे, दो घंटे तक गाड़ी में फंसी रही लाश

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान करने रायपुर से अमरकंटक जा रहे थे। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

मरने वालों की पहचान रामकुमार धीवर (45) और राजकुमार साहू निवासी रायपुर के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कारण राजकुमार समेत सामने बैठा एक और युवक अंदर फंसे रहे गए।

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना निवासी रामकुमार धीवर, दलदल सिवनी निवासी अपने दोस्त निलेश्वर धीवर (38), खरोरा मजेठा निवासी सुखसागर मानिकपुरी (39), दलदल सिवनी के अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साहू के साथ पूर्णिमा स्नान करने के लिए अमरकंटक जाने के लिए निकले थे।

आज सुबह करीब 9 बजे उनकी कार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के पास पहुंची। इसी दौरान जंगल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में रामकुमार धीवर और राजकुमार साहू को गंभीर चोटें आई। जिससे दोनों की मौत हो गई। निलेश्वर और उनके दो साथी घायल हो गए।

अंदर फंसे राजकुमार के शव को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

अंदर फंसे राजकुमार के शव को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार, अंदर फंसे रह गए लोग

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कारण राजकुमार सहित सामने बैठे एक और युवक अंदर फंसे रह गए। वहीं, पीछे बैठे लोग भी बुरी तरह से घायल थे। उन्हें लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं, अंदर फंसे राजकुमार के शव को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

पीछे बैठे लोग भी बुरी तरह से घायल थे।

पीछे बैठे लोग भी बुरी तरह से घायल थे।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

कार काफी तेज रफ्तार में थी। जिस कारण पेड़ से टकराकर कार बुरी तरह से चिपक गई। इस हादसे में कार चला रहे निलेश्वर धीवर, पीछे बैठे सुखसागर मानिकपुरी और अमित चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद उन्हें सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

रायपुर से रतनपुर पहुंचे परिजन

इस हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन दोपहर में रायपुर से रतनपुर पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में दोनों शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद परिजन शव को रायपुर लेकर रवाना हो गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

भूपेश बोले-मोदी-शाह के दौरों से बस्तर को क्या मिला:राहुल की बहस चुनौती स्वीकारें, पंचायतों को 1 करोड़ देने का वादा याद दिलाया

Published

on

दुर्ग-भिलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे और नक्सलवाद पर दिए बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। दुर्ग के जंजगिरी गांव में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह बार-बार बस्तर आ रहे हैं, लेकिन यहां के लोगों को मिला क्या।

भूपेश बघेल ने दावा किया कि उनके शासनकाल में नक्सलवाद कमजोर हुआ था। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि नक्सल मुक्त होने वाली पंचायतों को 1 करोड़ रुपए देने का वादा कहां गया। पीएम के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करने को भी कहा। भूपेश बघेल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने आरोप लगाए हैं और राहुल गांधी ने बहस की चुनौती दी है, तो उन्हें सामने आकर चर्चा करनी चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

भूपेश बोले- रमन सिंह के शासनकाल में चरम पर था नक्सलवाद

भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलवाद अपने चरम पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शासनकाल में था। कांग्रेस सरकार के दौरान इसमें कमी आई। अब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लगातार बस्तर का दौरा कर रहे हैं, लेकिन वहां के विकास और लोगों को मिल रहे लाभ पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

बस्तर की संपत्ति अडाणी को सौंपने का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि नक्सल मुक्त होने वाली हर पंचायत को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। सरकार बताए कि यह राशि कहां है और कितनी पंचायतों को इसका लाभ मिला है। नक्सलवाद के नाम पर माहौल बनाया जा रहा है, ताकि बस्तर की पूरी संपत्ति अडाणी को सौंपी जा सके।

बोले- मोदी और शाह का बिगड़ा मानसिक संतुलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में कहा था कि जंगलों से हथियारबंद नक्सली खत्म हो रहे हैं, लेकिन दिमागी नक्सली अब भी संस्थाओं और राजनीतिक दलों में मौजूद हैं। इस बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी, अमित शाह और भाजपा के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। इसमें मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

भाजपा नेताओं के नारों और बयानों पर निशाना

भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं के बयानों और नारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में लोकतंत्र हटाने का नारा लगाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस को छोड़कर सबकी दुकान बंद हो जाएगी।

बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जेपी नड्डा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री को क्राइम और अपराध का अंतर समझ नहीं आता। वे कहते हैं कि क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं। वहीं, कोई गाना गा रहा है कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

अमित शाह की चुनौती पर राहुल गांधी का जिक्र

भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से राहुल गांधी को दी गई बहस की चुनौती पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमित शाह रायपुर आकर राहुल गांधी को लोकसभा में एफआईआर के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती देते हैं, लेकिन दिसंबर के संसद सत्र में इसी मुद्दे पर चर्चा से इनकार कर दिया गया।

बघेल ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी को बहस की चुनौती दी जाती है, तो दूसरी तरफ संसद में चर्चा नहीं होने दी जाती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार करने को कहा। उनके मुताबिक, जब प्रधानमंत्री ने आरोप लगाए हैं और राहुल गांधी ने बहस की चुनौती दी है, तो उन्हें चर्चा के लिए सामने आना चाहिए।

3 करोड़ घुसपैठियों के दावे पर मांगा जवाब

भूपेश बघेल ने देश में 3 करोड़ घुसपैठियों के होने के दावे पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को 12 साल हो चुके हैं। अगर देश में 3 करोड़ विदेशी नागरिक रह रहे हैं, तो उन्हें बाहर निकालने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई। सरकार ने इतने सालों में इस दिशा में क्या कदम उठाए हैं।

बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने बस्तर के विकास, नक्सल मुक्त पंचायतों को 1 करोड़ रुपए देने के वादे और घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

Continue Reading

कोरबा

पटाखा मांगने पर नाबालिग ने की युवक की हत्या:कोरबा में टांगी-डंडे से किया हमला, आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के कटमोरगा मड़ाई गांव में पटाखा मांगने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने बोधराम बिंझवार की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पटाखा देने से मना करने पर आरोपी ने डंडे और टांगी से उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बोधराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

बोधराम गांव की राशन दुकान से पटाखे और राशन का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक नाबालिग ने उनसे फोड़ने के लिए पटाखा मांगा। बोधराम ने पटाखा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद नाबालिग ने डंडे और टांगी से बोधराम पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बांगो थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि घटना 8 नवंबर की है। शुरुआती पूछताछ में पटाखे और शराब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

चांपा में युवक के गले पर कत्ता अड़ाकर पैसे लूटे:जान से मारने की दी धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने युवक को रोककर उसके गले पर लोहे का कत्ता अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी देकर 400 रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामले में आरोपी गौरव साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उसका साथी विनय उर्फ नेपाली फरार है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राजेश मांझी बिलासपुर जिले का रहने वाला है। वह दीपावली मनाने अपने मामा के घर चांपा आया था। 9 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने बड़े मामा के बेटे लकेश्वर मांझी के साथ साइकिल से कपड़े खरीदने गया था।

कपड़े खरीदकर लौटते समय सुबह करीब 11 बजे दोनों भोजपुर चौक पहुंचे। वहां विनय उर्फ नेपाली अपने साथी गौरव साहू के साथ बाइक से आया और उन्हें रोक लिया। आरोप है कि विनय ने लकेश्वर की मां को लेकर धमकी दी और उसे समझाने की बात कही।

गले पर कत्ता अड़ाकर मांगे पैसे

इसके बाद आरोपियों ने राजेश के गले पर लोहे का कत्ता अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और पैसे मांगे। डर के कारण राजेश ने जेब में रखे 400 रुपए उन्हें दे दिए। इसी दौरान मौके पर 112 पुलिस वाहन आता देखकर दोनों आरोपी भाग निकले।

राजेश ने मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी और चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

रकम बांटकर खर्च कर चुका था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के बाद गौरव साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि दोनों ने लूट की रकम आपस में बांट ली थी और उसने अपने हिस्से के रुपए खर्च कर दिए।

पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी विनय उर्फ नेपाली की तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677