Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में EOW अफसर बनकर ठगे 9.50 लाख:केस रफा-दफा करने के नाम पर रिटायर्ड इंजीनियर से मांगे थे 10 लाख, परिचित ही निकला मास्टरमाइंड

Published

on

रायपुर,एजेंसी। राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता से लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

ईओडब्ल्यू अधिकारी बनकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने दो महीने की लंबी और गोपनीय जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि ठगी की साजिश रचने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि प्रार्थी का पुराना परिचित और भरोसेमंद साथी ही निकला। प्रार्थी का नाम देवलाल सिंह टेकाम और आरोपी का नाम धर्मेंद्र चौहान पुलिस द्वारा बताया जा राह है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

क्या है पूरा मामला

लोक निर्माण विभाग (PWD) से सेवानिवृत्त देवलाल सिंह टेकाम को जनवरी में कुछ अज्ञात नंबरों से कॉल आए। फोन करने वालों ने खुद को एसीबी (ACB)/ईओडब्ल्यू का अधिकारी बताकर डराया कि उनके खिलाफ गंभीर शिकायत हुई है। डरे हुए प्रार्थी ने यह जानकारी अपने पुराने परिचित धर्मेंद्र चौहान को दी। धर्मेंद्र ने मदद करने के बजाय इसी जानकारी को ठगी का हथियार बना लिया।

राखी पुलिस ने दो महीने की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

राखी पुलिस ने दो महीने की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी धर्मेंद्र चौहान ने प्रार्थी को झांसा दिया कि वह मामला सुलझा लेगा और पुराने नंबरों को ब्लॉक करवा दिया। इसके बाद उसने अपनी एक महिला मित्र के नाम पर जारी सिम कार्ड से प्रार्थी को व्हाट्सएप मैसेज और कॉल किए। उसने फर्जी शिकायत की प्रति भेजकर प्रार्थी को इतना डराया कि वह समझौता करने को तैयार हो गए। आरोपी ने खुद को अधिकारी बताते हुए कहा कि “धर्मेंद्र चौहान के माध्यम से ही यह मामला खत्म हो सकता है।”

9.50 लाख लेकर हुआ फरार, ऐसे खुला राज

खुद को बचाने के लिए रिटायर्ड इंजीनियर ने धर्मेंद्र चौहान को किस्तों में कुल ₹9,50,000 दे दिए। आरोपी धर्मेंद्र जगदलपुर में टेंट का व्यवसाय करता है।

प्रार्थी के खेतों की देखरेख भी करता था, इसलिए उसे प्रार्थी की कमजोरियों और पुराने कार्यक्षेत्रों की पूरी जानकारी थी। जब काफी समय बाद भी मामला शांत नहीं हुआ, तब प्रार्थी को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दो महीने की जांच के बाद पकड़ा

राखी पुलिस ने रिटायर्ड इंजीनियर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 28 जनवरी को केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की तो प्रार्थी का परीचित ही इसमे पूरा मास्टर माइंड निकला।

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, तो अपना अपराध कबूल किया। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

एसीबी-ईओडब्ल्यू का नाम से फोन करने और डराने वालों के नाम पर अफसरों ने शिकायत करने की बात कही है।

एसीबी-ईओडब्ल्यू का नाम से फोन करने और डराने वालों के नाम पर अफसरों ने शिकायत करने की बात कही है।

पुलिस की नागरिकों से अपील

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपने नाम से सिम कार्ड खरीदकर उपयोग हेतु न दें, क्योंकि उसके दुरुपयोग होने पर आप स्वयं भी परेशानी में पड़ सकते हैं।

इसी तरह यदि किसी व्यक्ति को ACB/EOW में शिकायत होने के नाम पर कोई कॉल कर डराया या धमकाया जाता है, तो इसकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1064, वेबसाइट www.acbeow.cg.gov.in, ईमेल eow.cg@gov.in,acb.cg@gov.in में करें। प्राप्त सूचना पर उचित वैधानिक कार्रवाई करने की बात विभागीय अधिकारियों ने कही है।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677