Connect with us

छत्तीसगढ़

सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह

Published

on

आयोग में दी गयी भावभीनी विदाई

रायपुर। समय के पाबंद, सहज, व्यवहारकुशल और दक्ष व्यक्तित्व के धनी हैं श्री सिंह- सचिव कैसर अब्दुल हक़विदाई समारोह में ठाकुर राम सिंह के कार्यकाल की सबने की खुले मन से तारीफ़ मोमेंटो और फूलों का ग़ुलदस्ता देकर यादों को संजोने की कोशिश की छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह सेवामुक्त हो गये हैं। आज इसी के मद्देनजऱ राज्य निर्वाचन आयोग में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। आयोग के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आहूत इस समारोह को संबोधित करते हुए सचिव कैसर अब्दुल हक़ ने कहा कि बतौर आयोग के सचिव के अल्प कार्यकाल में भी उन्हें श्री सिंह से बहुत कुछ सीखने मिला। कार्य के प्रति समर्पण, जि़म्मेदारी लेकर काम पूरा करना और समय की पाबंदी श्री सिंह के व्यक्तित्व की ऐसी ख़ासियत है जो उनके शांत, सौम्य व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारी इन गुरों को अपना लेंगे तो उन्हें सफलता पाने में कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। श्री सिंह अपने प्रशासनिक कार्यकाल में हमेशा सही और कड़े फ़ैसले लेते रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग में भी हमेशा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अपने अनुभव से आसानी से संपादित करते रहे हैं। उन्होंने अंत में कहा कि सेवामुक्त होकर श्री सिंह स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु रहें यही प्रार्थना है। उप सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा कि ना केवल राज्य निर्वाचन आयोग बल्कि दो जि़ला बिलासपुर और रायपुर में जब श्री सिंह कलेक्टर के तौर पर पदस्थ रहे तब उनके साथ काम करने का मौका मिला और हमेशा से उनके साथ काम करना सहज रहा क्योंकि वे डटकर और पूरी मेहनत झोंक कर काम करते रहे। वे हमेशा से सरल और सुलझे हुये रहे और अपने अधीनस्थों को भी पूरी जि़म्मेदारी से काम करने का अवसर देते रहे। इस मौक़े पर उप सचिव श्रीमती अंकिता गर्ग ने खुले कंठ से श्री सिंह की तारीफ़ की। उनका अपने अधीनस्थों के प्रशासनिक और व्यक्तिगत जीवन में आने वाली दिक्कतों में हर संभव सही सलाह और सपोर्ट करने की ख़ासियत को सबके साथ साझा किया। विदाई बेला में अवर सचिव द्वय आलोक श्रीवास्तव, प्रणय वर्मा, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्री सिंह के कार्यकाल के दौरान उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन अनुभवों को काफ़ी सुखद और यादगार बताया। आज श्री सिंह को विदाई के अवसर पर उनका आयुक्त के तौर पर कार्यकाल को मोमेंटो में सहेज कर सप्रेम भेंट किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके प्रति आभार जताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

समाज के प्रेरणा स्रोतों को सम्मानित किया गया

Published

on

जांजगीर। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर द्वारा अकलतरा में ‘गुरुकुल सम्मान समारोह एवं आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था।

मुख्य अतिथि विजय केडिया ने कहा कि बच्चों की अच्छी परवरिश एक कला है और इसमें संस्कार, भावनात्मक जुड़ाव और अभिभावकों का धैर्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि सुशील जैन ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास, पर्याप्त नींद, पोषण और खेलकूद को जरूरी बताया तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. देव वशिष्ट ने कहा कि बच्चे उपदेश नहीं, बल्कि अभिभावकों का व्यवहार देखते हुए सीखते हैं। उन्होंने बच्चों को सुनने, उनके साथ समय बिताने, प्यार और स्पष्ट नियमों के साथ अनुशासन सिखाने, छोटे निर्णय लेने और घर के कार्यों में शामिल करने से जिम्मेदारी और आत्मविश्वास बढ़ने की बात कही।

स्कूल प्रबंधन—अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, निदेशक मंडल एवं प्राचार्य—ने मिलकर ‘आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ के 5 मुख्य टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम में ये प्रस्तुतियां बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावकों को परवरिश, अनुशासन और तकनीकी सुरक्षा पर व्यवहारिक टिप्स दिए। समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को ‘अकलतरा गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

इनका इसलिए किया गया सम्मान

{ रीना केडिया: अधिवक्ता, महिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष { डॉ. श्रेया दीक्षित: चिकित्सा व मानव सेवा { जयंत सिंह खत्री: अध्यक्ष शिक्षक संघ, निशुल्क शिक्षा में योगदान, एनसीईआरटी सदस्य { धनंजय यादव: पावर लिफ्टिंग स्वर्ण पदक विजेता, स्ट्रांग मैन ऑफ छत्तीसगढ़ { सुशील जैन: समाज सेवा { परसराम गोयल: 21 किमी मैराथन तृतीय स्थान, खेलकूद में योगदान { प्रतीक्षा सिंह: शिक्षिका, राज्यपाल उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर। जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत कुमार शर्मा (47 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण को थाना अजाक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश कर दिया है।

घटना 28 दिसंबर की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित रवि कुमार गुप्ता अपने साथियों के साथ सीमांकन के बाद भूमि पर सीमेंट का खंभा गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी हेमंत कुमार शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थी को जातिसूचक अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, जिससे चोट आई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना अजाक में अपराध दर्ज किया गया। मामले में आरोपी पर धारा 296, 351(2), 191(2), 191 बीएनएस तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(5क), 3(1)(द)(ध) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया, जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में ट्रक बारातियों पर चढ़ा:हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर किया गया

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के घिवरा गांव में मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने डीजे पर नाच रहे बारातियों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पेंड्रावन से बारात बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के घर पहुंची थी। बारात घर के द्वार पर परघनी की तैयारी चल रही थी और बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे।

इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रहे ट्रक ने अचानक सड़क पर खड़े बारातियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराया। ट्रक की चपेट में आने से टेंट के पास खड़ी चार महिलाएं घायल हो गईं।

जांघ पर वाहन का चक्का चढ़ा

घायलों में भूरी बाई (65), राधिका देवांगन और रेधुका देवांगन (55) शामिल हैं, जिनका इलाज बिर्रा में चल रहा है। वहीं, उसा बाई देवांगन (53) के पैर के जांघ पर वाहन का चक्का चढ़ जाने से उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ट्रक जब्त किया

कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे झपकी आने के कारण नींद आ गई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending