Connect with us

कोरबा

विकसित भारत की तर्ज पर 2047 तक बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी

Published

on

2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरबा । गुजरात के रेगिस्तान कच्छ में डेढ़ लाख करोड़ रूपए की लागत से 34 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने, गरीब युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के विकास को केंद्रित करते हुए वर्ष 2047 तक आजादी के अमृतकाल में विकासशील भारत से विकसित भारत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दृढ़ संकल्पित हैं और वह लक्ष्य प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। विकसित भारत की तर्ज पर हम सबको 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है, इसका विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। उक्त वक्तव्य छत्तीसगढ़ के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री ओ. पी. चौधरी ने गुरूवार को कोरबा में केंद्रीय बजट 2024-25 विषय पर आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद में व्यक्त किए।
उन्होंने केंद्रीय बजट 2024-25 पर संवाद करते हुए कहा कि आज दुनिया में भारत 28-29 वर्ष की औसत आयु से सबसे युवा देश है। इस युवाशक्ति को ध्यान में रखकर विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इण्डिया की थीम को प्रोत्साहित किया है। इसके तहत भारत में देशी उत्पादकों पर टैक्स कम किया है, ताकि लोकल से ग्लोबल तक का सफर आसानी से तय किया जा सके। इसके साथ ही देश में कारखानों, औद्योगिक निर्माण इकाई स्थापित करने वाले युवा जो कि ईपीएफओ में पंजीकृत हैं उन्हें 15 हजार रूपए मासिक देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के लिए और औद्योगिकीकरण को ध्यान में रखते हुए देश के 500 उद्योगों का चिन्हांकन किया है जहां पर आगामी 05 वर्ष में 01 करोड़ युवाओं को 05 हजार रूपए मासिक इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए देश के 01 हजार आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्रोन्नत किया जाएगा। कामकाजी महिलाओं, शिशुवती माताओं के लिए अनुकुल वातावरण के छात्रावास बनाए जाएंगे। गरीब एवं कमजोर वर्ग के ग्रामीणों के लिए पिछले 10 वर्षों में 04 करोड़ आवास बनाए गए हैं और आगामी 05 वर्षों में 03 करोड़ ग्रामीणों के लिए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री शहरी आवास 2.0 के तहत शहरी क्षेत्रों में 10 लाख करोड़ का निवेश करके 01 करोड़ शहरी आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63 हजार ग्रामों के 05 करोड़ आदिवासियों को उन्नत किया जाएगा। ई-कॉमर्स निर्यात सेंटर से लोकल कलाकारों के उत्पाद, कलाकृतियों को अच्छे दाम मिल सकेंगे। देश में 500 नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश रेल मार्ग, वायु मार्ग से संपर्क है तथा देश के केंद्र में है और औद्योगिक अनुकुल वातावरण यहां उपलब्ध है। इस दृष्टि से प्रदेश में रोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को भविष्य में और भी बल मिलेगा, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा। वर्तमान समय में प्रासंगिक इलेक्ट्रिक व्हीकल में लीथियम की उपयोगिता महत्वपूर्ण है, जिसका बड़ा भण्डार कटघोरा में मिला है। देश एवं प्रदेश में आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण, विभिन्न क्षेत्रों में कृषि, आवागमन की सुविधाओं का विस्तार तेज गति से किया जा रहा है, जिसके आधार पर हम सब विकसित भारत की तर्ज पर 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे।
राज्य की स्थापना दिवस 01 नवंबर 2024 को विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट जनता को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2024-25 विषय पर आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद में चार्टर अकाउंटेंट, अधिवक्तागण, चिकित्सकगण, शिक्षक एवं आचार्य, पत्रकार, बैंकर्स सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजीवी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending