बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कोरबा के सहयोग से बालको अस्पताल में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बालको कर्मचारियों, व्यवसायिक साझेदारों उनके परिजनों और आसपास के समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 220 से अधिक रक्तदाताओं के सहयोग से ज़िले के ब्लड बैंक की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।
शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया, सिकल सेल डिज़ीज़, कैंसर, सड़क दुर्घटनाओं, मातृत्व संबंधी जटिलताओं तथा हीमोफीलिया जैसे रक्तस्रावजनित रोगों के लिए आवश्यक रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करना था। साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान और नियमित रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई गई। सभी एकत्रित रक्त यूनिट्स का पूर्ण चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज, कोरबा के ब्लड बैंक में सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाएगा, जहाँ से इन्हें ज़रूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी की समुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि समुदाय को ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारे विकास कार्यों की मुख्य प्राथमिकता है। कंपनी का मानना है कि स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि ही प्रगति की नींव हैं। ऐसे प्रयास उद्योग और समाज के साझा दायित्व को मजबूत बनाते हैं। इस शिविर में लोगों की बड़ी भागीदारी बताती है कि मिलकर किए गए प्रयास आपातकालीन स्थितियों में तैयारी को बढ़ाते हैं और ज़िले के ज़रूरतमंद मरीजों की मदद में महत्वपूर्ण साबित होते हैं।
बालको की पहल की सराहना करते हुए जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, कोरबा के नोडल अधिकारी डॉ. रविकांत सिंह राठौर ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान आपातकालीन स्थितियों और दीर्घकालिक उपचार के लिए पर्याप्त रक्त भंडार बनाए रखने में अत्यंत जरूरी है। बालको के इस प्रयास ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरित किया है। आज दान की गई प्रत्येक यूनिट किसी मरीज के लिए जीवनदायी सिद्ध होगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपने निरंतर प्रयासों के तहत बालको वित्त वर्ष 2025 में 2 लाख से अधिक लोगों को विविध स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया है। प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और एचआईवी जागरूकता अभियानों द्वारा लगभग 76,000 लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाई गईं। मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) 70 से अधिक समुदायों में घर-घर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रही हैं, जिनसे 23,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। वहीं, त्रैमासिक मेगा हेल्थ कैंप और जागरूकता कार्यक्रम टीकाकरण, स्वच्छता और निवारक स्वास्थ्य पर केंद्रित हैं।
बालको मेडिकल सेंटर, 170-बेड की अत्याधुनिक कैंसर देखभाल सुविधा का प्रमुख केंद्र है जो 2018 से अब तक 60,000 से अधिक मरीजों की सेवा प्रदान कर चुका है। वहीं बालको अस्पताल, 120-बेड बहु-विशेषज्ञता वाला स्वास्थ्य केंद्र, 80 से ज्यादा मेडिकल विशेषज्ञों और 110 से अधिक सपोर्ट स्टाफ के सहयोग से प्रति वर्ष लगभग 1.8 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।