Connect with us

कोरबा

सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में मनाया गया बाल दिवस

Published

on

कोरबा /दर्री। बाल दिवस के अवसर पर एचटीपीपी दर्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विविध प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें भैया-बहनों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।


प्राथमिक विभाग में अरुण-उदय से कक्षा द्वितीय के बच्चों में फुग्गा दौड़ में प्रथम-सलोनी, द्वितीय-विनीता, जूता दौड़ में नमन-प्रथम, सुमन-द्वितीय, मेढक दौड़ में सलोनी-प्रथम ,गायत्री -द्वितीय, भैया में शौर्य-प्रथम, वेधांश-द्वितीय, जूता दौड़ (बहन) में गायत्री-प्रथम, भूमि-द्वितीय,दौड़ में विकास-प्रथम, बिस्कुट दौड़ में शिवांगी-प्रथम और रूही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय से पंचम में मेढक दौड़ में सुमन, जूता दौड़ में वर्षा कंवर प्रथम रही।
माध्यमिक विभाग से चम्मच दौड़ (भैया) में खिलेश-प्रथम, अखिल-द्वितीय, चम्मच दौड़ (बहन)आशी-प्रथम, प्रियंका-द्वितीय, बोरा दौड़ (भैया) निहाल-प्रथम,आयुष-द्वितीय, सुई धागा दौड़ (भैया) प्रदीप- प्रथम, हिमसागर-द्वितीय, बहनों में रीना-प्रथम, चंद्रकला-द्वितीय, जूता दौड़ (भैया) प्रतीक-प्रथम, धनराज-द्वितीय, बहनों में काव्या प्रथम, अनन्या द्वितीय, तीन टांग दौड़ बहनों में ज्योति प्रियंका प्रथम, प्रेक्षा मोनिका द्वितीय, भैया में प्रदीप पृथ्वी प्रथम, विवेक शशांक द्वितीय, कुर्सी दौड़ में प्रियंका प्रथम, ज्योति द्वितीय भैया में अखिल प्रथम और हिमसागर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


हाई स्कूल से तीन टांग दौड़ में आकाश लोकेश प्रथम, सत्यप्रकाश पवन द्वितीय, बहनों में खुशी अंजू प्रथम, डिम्पल दिशा द्वितीय, चम्मच दौड़ में पवन प्रथम, सत्यप्रकाश बहनों माही प्रथम, मुस्कान द्वितीय सुई धागा दौड़ में पवन और खुशी प्रथम, सत्यप्रकाश और माही द्वितीय,बोरा दौड़ मे पवन,खुशी प्रथम, सत्यप्रकाश द्वितीय,कुर्सी दौड़ में जय प्रथम, सत्यप्रकाश द्वितीय बहनों में रिया प्रथम एवं कृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने क्रिकेट का मजा लिया।  इस अवसर पर भैया बहनों को चॉकलेट वितरित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति सुषमा बारस्कर ने बाल दिवस पर अनंत शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी आचार्यगण की सहभागिता रही।

विद्यालय में हुआ विद्यार्थियों का नि:शुल्क कान एवं नेत्र जांच
सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में ऑप्टिकल एवं ऑडियो सेंटर साडा द्वारा 2 दिवसीय नि:शुल्क कान एवं जांच शिविर लगाया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं आचार्यगणों के नेत्र एवं कान की जांच सफलतापूर्वक की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पाली के राजा का भव्य आगमन कल

Published

on

शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी
कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।

गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवक से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित

कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट

दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।

आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading

कोरबा

गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मनोज राठौर को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से मनोज राठौर को यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

मनोज राठौर की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे सूचना के अधिकार अधिनियम के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनोज राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

मनोज राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनहित और संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677