Connect with us

कोरबा

खुले में राखड़ और डस्ट-धूल से परेशान हैं नागरिक : ज्योत्सना महंत

Published

on


अस्पताल का किया अवलोकन 0 कटघोरा में जल्द शुरु हो 100 बेड
दिशा समिति की 9 को बैठक की अध्यक्षता करेंगी कोरबा सांसद

कोरबा । मेडिकल कालेज कोरबा से सम्बद्ध जिला चिकित्सालय में मिल रही शिकायतों को लेकर अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली व भर्ती मरीजों से मुलाकात कर हाल जाना व कोरबा क्षेत्र में खुले में फेंके जा रहे राखड़ और सडक़ में धूल-डस्ट को लेकर राख उत्सर्जित करने वाली कंपनियों को इस ओर ध्यान देने सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है। साथ ही कटघोरा में घोषणा हुए 100 बिस्तर के अस्पताल पर प्रसन्नता जताते हुए जल्द ही इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलना चाहिए।
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने कोरबा दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में लगातार हो रही मौतों की जानकारी मिलने पर अस्पताल का अवलोकन कर भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन से कोरवा आदिवासी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हो रही असुविधा को दूर करने को कहा। सांसद ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने शासन व जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि अस्पतालों में स्टाफ सहित एम्बुलेंस की सुविधा चौबीसों घंटे मिले, इसके लिए आवश्यक पहल करने की जरूरत है। साथ ही जिला चिकित्सालय सहित विकासखण्डों के अस्पतालों में भी जरूरतों को पूरी किए जाने की आवश्यकता है। सांसद ने कोरबा शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में राखड़ फेंकने और सडक़ों में धूल-डस्ट की मिल रही शिकायतों पर कहा कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दे और राख उत्सर्जित करने वाले कंपनियों को भी हिदायत दी जानी चाहिए। सांसद ने कटघोरा में मुख्यमंत्री द्वारा 100 बेड अस्पताल की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि कोरबा, सरगुजा, बैकुण्ठपुर जिले का सेंटर कटघोरा में 100 बेड अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सांसद ने अस्पताल निर्माण कार्य में शीघ्रता लाने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह भी किया है।
केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगी सांसद
लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 9 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

काेरबा जिले के शिव भक्‍तों ने बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर किया जलाभिषेक

Published

on

काेरबा। सावन के पहले दिन से देश भर के शिवालयो´ में श्रद्धालुओं ने दुध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया । सावन के पहले ही दिन जमनीपाली,  कुसमुण्‍डा, दीपका के शिव भक्‍तों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के सुल्‍तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर झारखण्‍ड देवघर स्थित बाबा बैजनाथ मनोकामना ज्‍योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया । 

जमनीपाली, कुसमुण्‍डा, दीपका के शिवशंकर समिति के अनेकों शिव भक्‍त पिछले 25 वर्षों से सावन महीना में लगातार देवनगरी बाब बैजनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते आ रहे हैं । समिति में मुख्‍य रूप से प्रेम कुमार अग्रवाल, श्रीमती सत्‍यभामा देवी, द्वारिका शर्मा, बैजनाथ अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, माया अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, लक्ष्‍मीनारायण साहु, हीरालाल साहु, बन्‍नु साहु, धुरपाल सिंह कंवर, रमेश अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, घनश्‍याम साहु, हृदय यादव, पुरान सिंह कंवर, आनंद साहु, रविकांत साहु, भरत साहु, दीपक साहु, टीकाराम, राजीव साहु, संतोष साहु, लोकेश साहु, चुलेश्‍वर राठौर, सुंदर सिंह, मुकेश साहु, बहरन साहु, बजरंग अग्रवाल, विजय साहु, लाखन साहु, शिव श्रीवास, योगेश साहु, शैलेन्‍द्र चंद्रा, थानेश्‍वर कंवर, कमेलश साहु, प्रेमकुमार, परमेश्‍वर साहु, लखन सिंह कंवर, बैजनाथ सिंह, छत्‍तर सिंह कंवर, हेतराम साहु, जहान सिंह, निर्मल सिंह, परमेश्‍वर सिंह, फिरन साहु, गेंदराम साहु शामिल है । 

प्रेम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, हीरालाल साहु एवं लक्ष्‍मीनारायण साहु के सार्थक पहल से पिछले 25 वर्षों से शिव भक्‍तों को देवनगरी पहुंचने और बाबा बैजनाथ, बाबा वासुकीनाथ भगवान के दर्शन तथा जलाभिषेक करने का अवसर मिलते आ रहा है। 

Continue Reading

कोरबा

नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित उच्‍च स्‍तरीय बैठक में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा। नई दिल्‍ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन की छत्‍तीसगढ़ से संबंधित एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक आयोजित हुआ । बैठक में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़ एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए । 

बैठक में छत्‍तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्‍मक बूथ स्‍तर पर आगामी राजनीतिक रणनीतियों की समीक्षा की गई । बैठक पश्‍चात प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस को संबोधित किया । 

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन के पावन महीना की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है । 

श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हिंदु धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को स‍मर्पित माना गया है । भगवान शिव के महिमा का वर्णन शास्‍त्रों में मिलता है । सावन के माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का विशेष महत्‍व माना गया है। 

श्री अग्रवाल ने सावन के पावन महीना के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उन्‍नति, प्रगति, वैभव, ऐश्‍वर्य, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना भगवान शिव से की है । 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677