Connect with us

कोरबा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यो की हुई गहन समीक्षा

Published

on

उचित मूल्य दुकानों में समय पर खाद्यान्न भंडारण और सुव्यवस्थित राशन वितरण के दिए निर्देश

स्वास्थ्य शिविरों के साथ घर-घर पहुंचकर आयुष्मान, वय वंदन कार्ड और आभा आईडी बनाने हेतु किया निर्देशित

पीवीटीजी बसाहटों में पीएम जनमन योजना के  लक्षित परियोजनाओं की समयबद्ध पूर्णता हेतु किया निर्देशित

पंचायतों में स्वीकृत नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे तथा आपसी समन्वय के साथ तय लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए।
कलेक्टर ने जिले में मार्च माह के खाद्यान्न भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए खाद्य अधिकारी को सभी उचित मूल्य दुकानों में समय पर पर्याप्त राशन भण्डारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने  ग्रामीण क्षेत्रों में राशन का वितरण पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराने की बात कही। जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने  राशन वितरण में अनियमितता करने वाले उचित मूल्य दुकानों की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक के दौरान उन्होंने उपार्जन समितियों में भंडारित धान के उठाव की जानकारी ली और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस संबंध में मिलर्स की बैठक आयोजित करने तथा जारी मांग पत्र के अनुरूप कम उठाव करने वाले मिलर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे शिविरों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड तथा आभा आईडी का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिकलसेल, गैर-संचारी रोगों, डायबिटीज और हाइपरटेंशन की व्यापक जांच कर शत-प्रतिशत परीक्षण सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही सभी पंचायतों में छूटे हुए हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें निर्धारित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंचायतों में स्वीकृत नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण  स्थिति की समीक्षा करते हुए पूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रगतिरत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने तथा अप्रारंभ कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को रेडी-टू-ईट उत्पादन इकाइयों में शीघ्र उत्पादन शुरू कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में सोलर पैनल स्थापना में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस हेतु विभागीय अधिकारियों को वेंडर्स की नियमित बैठक लेने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें योजना से जोड़ने तथा स्वीकृत प्रकरणों में शीघ्र सोलर पैनल स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना  अंतर्गत पीवीटीजी बसाहटों में स्वीकृत आवास, सड़कों, नए आंगनवाड़ी भवनों, पुल-पुलियों सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित क्रियान्वयन इकाइयों को निविदा प्रक्रिया एवं वर्क ऑर्डर जारी करने में तेजी लाने तथा सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड को  निर्माणाधीन शिक्षक आवास और छात्रावास भवनों के निर्माण कार्य में भी गति लाकर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने जल संचयन जन भागीदारी योजना के तहत जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने और अधिक से अधिक संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विभागों के समय सीमा के लंबित आवेदनों,  मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत एवं कलेक्टर जनदर्शन के  सभी लंबित प्रकरणों का  गम्भीरता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ,  नगरीय निकाय सीएमओ एवं  विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल एवं शिवाय हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 को

Published

on

रक्त जांच, मधुमेह जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण
आयोजन एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में प्रात: 10.00 बजे से

कोरबा। छत्तीसगढ़ का सर्वोत्कृष्ट 07 स्टार रैकिंग सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों के लिए भी कोरबा जिले में अलग पहचान रखता है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को प्रात: 10.00 से नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के सभागार में वृहद स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन विद्यालय प्रबंधन, शिवाय हास्पिटल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी पीडिजी पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाने का प्रयास विद्यालय एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के माध्यम से करना हमारा प्रयास रहता है। इस रचनात्मक कार्य में कोरबा के लब्धप्रतिष्ठित मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल शिवाय हास्पिटल प्रबंधन ने खरहरकुड़ा (मड़वारानी) स्थित एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में स्वास्थ्य शिविर में अपनी टीम भेजने की अनुमति प्रदान की और 25 अक्टूबर को प्रात: 10.00 बजे से स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर लगाने का फैसला किया गया।
क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील

पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस वृहद स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और क्षेत्र को स्वस्थ क्षेत्र बनाने में अपना योगदान दें। लॉयन अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर को क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद मिलता है और शिविर के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य धन के प्रति जागरूक भी होने लगे हैं। क्षेत्र में शिविर के माध्यम से नशामुक्ति अभियान के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।

Continue Reading

कोरबा

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद – नूतन सिंह ठाकुर

Published

on

कोरबा। राजगामार पुलिस थाना अंतर्गत 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और नृशंक हत्या के मामले ने पूरे कोरबा को झाकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले की त्वरित गिरफ्तारी संतोष जनक है लेकिन इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया है। अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आरोपी की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। मासूम बच्ची के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभापति नूतन सिंह के साथ अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह , सहसचिव रवि भगत की टीम पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।
नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि समाज में ऐसे दरिदों को जीवित रहने का अधिकार नहीं है, हत्यारे को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने के लिए निःशुल्क कानूनी मदद करेंगे।

कोरबा शहर में बढ़ रहे अपराध हो बड़ा कारण नशे के कारोबार में वृद्धि है, नूतन सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि नशे के खिलाफ पुलिस वृहद स्तर पर अभियान चलाएं तथा युवाओं को नशा परोसने वाले लोगों कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण एवं हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना से मन व्यथित है। इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
सांसद श्रीमती महंत ने इस संबंध में कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी से दूरभाष पर चर्चा कर मामले की जानकारी ली तथा प्रकरण में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सांसद ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर हम नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटना सामने आई है। बच्चों की सुरक्षा समाज और प्रशासन, दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इनके प्रति संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से की जाए तथा प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए और कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

नशा व सूखे नशे पर हो कठोर कार्यवाही

कोरबा साँसद ने कोरबा क्षेत्र के मुड़ापार में युवक की हुई हत्या के मामले में गहरी चिंता जताते हुए एसपी से कहा है कि क्षेत्र में नशा व खासकर सूखा नशे में लिप्त लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जरूरत है !

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677