Connect with us

कोरबा

आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें- कलेक्टर

Published

on

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा

नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान और मतगणना कराने के दिये निर्देश

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर बनाये रखने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत मतदान और मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी व्यवस्था निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत सुनिश्चित करते हुए जिले में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदान और मतगणना कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्वाचन के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायत शाखा को सूचना प्राप्त होने पर टीम संबंधित स्थान पर अलग से जाये और नियमानुसार कार्यवाही करे। शिकायत में किसी प्रकार की शिथिलता न हो। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तहसीलदार और थाना प्रभारियों की बैठक लेने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर वसंत ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रतिदिन के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कराने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के हैंड्स ऑन पर जोर देने तथा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों एवं अन्य अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को चेकलिस्ट तैयार कर मतदान सामग्री के साथ वितरित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने, शहरी क्षेत्र में दीवार लेखन कराने, कचरा उठाने वाले वाहनों में बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डाक मतपत्र, ईडीपी में गोपनीयता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान दिवस के दिन हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी, किसी मतदान केन्द्र में मशीन में खराबी आने पर उसे बदलने हेतु रिजर्व मशीन की व्यवस्था, तथा मतदान दलों से वोटिंग के पश्चात मशीनों को प्राप्त करने एवं स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने वाहन व्यवस्था, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, मीडिया प्रमाणन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा सिंह सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

Published

on

बालकोनगर, 5 सितंबर 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारी कल्याण और टाउनशिप विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘वरदान’ अपार्टमेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में युवा कर्मचारियों को उनके नए आवास की चाबियां सौंपी गईं।

‘वरदान’ अपार्टमेंट को बालको के युवा कर्मचारियों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। ‘वरदान’ नाम शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। इसी भावना के साथ इस आवासीय परिसर को आधुनिक जीवनशैली और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। जी+9 संरचना वाले ‘वरदान’ अपार्टमेंट में कुल 172 सुसज्जित आवास हैं। प्रत्येक आवास को वन बीएचके स्टूडियो अपार्टमेंट की अवधारणा पर तैयार किया गया है, जो खास तौर पर युवा कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखता है।

इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “बालको की प्रगति में हमारे कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका कल्याण हमारी विकास यात्रा का एक अहम हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि ऐसा वातावरण बनाया जाए, जहाँ कर्मचारी कार्यस्थल के साथ-साथ अपने घर और समुदाय में भी बेहतर जीवन जी सकें। ‘वरदान’ अपार्टमेंट इसी दिशा में एक कदम है। यह हमारे युवा कर्मचारियों को सुविधाजनक और बेहतर आवास उपलब्ध कराएगा, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी। हमें विश्वास है कि यह बालकोनगर में बेहतर जीवनशैली और सुखद आवासीय वातावरण बनाने के हमारे प्रयासों को और मजबूती देगा।”

प्रत्येक आवास में मॉड्यूलर किचन, टेलीविजन, फर्निश्ड अलमारी, सोफा-कम-बेड तथा फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं से कर्मचारियों को अपने नए घर में आराम और सुविधा के साथ रहने में मदद मिलेगी। परिसर में तीन लिफ्ट, आधुनिक कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण की व्यवस्था, सुरक्षित वातावरण और लगभग 35,000 वर्गफुट का हरित एवं मनोरंजन क्षेत्र विकसित किया गया है। इसके अलावा कैफेटेरिया-कम-डाइनिंग स्पेस और बैंक्वेट हॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ये सुविधाएं कर्मचारियों को साथ एक साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराएंगी।

‘वरदान’ अपार्टमेंट में पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया है। परिसर में 50 किलोवाट सौर ऊर्जा उत्पादन की व्यवस्था की गई है। यह बालको और वेदांता समूह के स्थायित्व लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जल संरक्षण के लिए 80 किलोलीटर प्रतिदिन (80 हजार लीटर) क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन वर्षा जल संचयन संरचनाएं बनाई गई हैं। इन व्यवस्थाओं से पानी के बेहतर उपयोग और संरक्षण में मदद मिलेगी।

‘वरदान’ अपार्टमेंट केवल रहने की जगह नहीं है, बल्कि यह बालको की कर्मचारी-केंद्रित सोच का हिस्सा है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को काम के साथ-साथ बेहतर जीवन के लिए भी सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। आधुनिक सुविधाओं से तैयार यह परिसर कर्मचारियों को बेहतर जीवन, आपसी जुड़ाव और नई शुरुआत का अवसर प्रदान करता है। यह पहल बालको की कर्मचारी कल्याण और टाउनशिप में जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Continue Reading

कोरबा

इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

Published

on

कोरबा/पाली। इंडियन पब्लिक स्कूल में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए दिन को यादगार बना दिया।

शिक्षक दिवस पर विद्यालय में ‘एक दिन शिक्षक के नाम’ की अनूठी गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने कक्षा में पहुंचकर अपने सहपाठियों को पढ़ाया तथा शिक्षक की जिम्मेदारियों और अनुशासन को समझने का अनुभव प्राप्त किया। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।

समारोह का सबसे आकर्षक एवं मनोरंजक हिस्सा शिक्षकों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताएं रहीं। इस दौरान सभी शिक्षक एक दिन के लिए विद्यार्थी बनकर विभिन्न खेल गतिविधियों में शामिल हुए। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान में शिक्षकों की हंसी-मजाक और उत्साह ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर राकेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की सीख भी देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक की भूमिका निभाना और शिक्षकों द्वारा विद्यार्थी बनकर खेलों में भाग लेना एक सराहनीय पहल है।

एडमिनिस्ट्रेटर कुणाल महापात्र ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि आज का आयोजन शिक्षक-विद्यार्थी के बीच आत्मीय संबंध को और मजबूत करने वाला रहा।

प्रिंसिपल संतोष देवनाथ ने कहा कि शिक्षक का जीवन निरंतर सीखने और सिखाने की प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों ने विद्यार्थी बनकर खेलों में भाग लिया, जिससे विद्यालय परिवार में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में शुभकामना संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिक्षकों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेता शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरा आयोजन सम्मान, मनोरंजन, आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा तथा शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों के लिए यह दिन अविस्मरणीय बन गया।

Continue Reading

कोरबा

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया

Published

on

शिक्षक के लिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सर्वोपरि – सतीश प्रकाश सिंह

कोरबा । जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में 5 सितम्बर 2026 को देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में गरिमामयी स्वरूप में मनाया गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। तत्पश्चात प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति योगदान के बारें में बताया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने वर्तमान परिवेश में दुनियां के मौजूदा दौर में व्याप्त इंटरनेट, गूगल, ए आई, चैट जीपीटी की दुनियां में शिक्षक का महत्व बताते हुए एक शिक्षक को ही विद्यार्थियों के जीवन के सर्वांगीण विकास और समुचित कल्याण के लिए अग्रणी बताया। उन्होंने शिक्षक के द्वारा विद्यार्थियों को प्रतिदिन कक्षा कक्ष में दिए जाने वाले ज्ञान को शिक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक बताया। प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक योग्य शिक्षक ही विद्यार्थियों के जीवन की उन्नति कर राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह सहित सभी व्याख्याता, शिक्षक- शिक्षिकाओं को श्रीफल, पेन और उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं के मध्य विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में व्याख्याता-शिक्षकगण-दिव्या कुजूर, मेलन कँवर,पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, सोनम बालन, अनुराधा राठौर, उमाकांत टोंडे, रुपसाय बिंझवार, कमलेश्वर सिंह,छात्र- छात्राएं सोनल कुमारी, सतीश कुमार, सोनिया, नंदिनी कुमारी, साहिल कुमार, लक्ष्मी कुमारी, उमेश्वरी, मुकेश कुमार सहित पालकगण, ग्रामवासी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677