Connect with us

कोरबा

कलेक्टर के निर्देश: एनआरसी सहित मैदानी कार्यालयों का निरीक्षण करें एसडीएम

Published

on


01 जनवरी 2024 से पहले ग्राम पंचायतों में स्वीकृत डीएमएफ के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
विशेष शिविर 07 सितंबर को पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र प्रदान करने के निर्देश

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने 31 अगस्त को संपन्न हुए ग्रामसभा के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में सभी एसडीएम से समीक्षा की और निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतवार रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि दस्तावेज के अभाव में जाति प्रमाण पत्र नहीं बना पाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जुटाएं और विद्यार्थियों का वास्तविक जाति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाएं। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे स्कूल, आश्रम, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, उचित मूल्य की दुकान, मैदानी शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण समय समय पर सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र का भी नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, गांवों में विद्युत की आपूर्ति, स्कूल, छात्रावासों तक पहुँचने के लिए पहुँच मार्ग निर्माण,हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि की सरपंचों से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने बैठक में संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण कार्य में प्रगति लाने निर्देश दिए। कलेक्टर ने नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निराकरण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभागों के रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नए अतिक्रमण न हो और किसी स्थान पर अतिक्रमण की शिकायत आती है तो शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत 01 जनवरी 2024 से पहले ग्राम पंचायतों में स्वीकृत डीएमएफ के कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मसाहती ग्राम बरबसपुर के संबंध में प्राप्त दावा आपत्ति का गुणवत्ता के साथ निराकरण के निर्देश तहसीलदार को दिए। बैठक में कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तर पर जर्जर हो चुके शासकीय कार्यालयों के संबंध में एसडीएम को जानकारी देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने 07 सितंबर को आयोजित होने वाली विशेष शिविर में पात्र सभी विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के पहाड़ी कोरवाओं, बिरहोरों हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों, तहसीलदार, नगरीय निकायों के अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, कोरबा अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending