Connect with us

कोरबा

सभी नगरीय निकायों में बनेंगी समितियां:मोहल्ला समितियां बताएंगी वार्ड में कैसे विकास किया जाए, निगरानी भी करेंगी

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। शहरी विकास अब केवल दफ्तरों में बैठकर नहीं, बल्कि अब वार्ड स्तर पर मोहल्लों के लोगों के निर्णय से होगा। प्रदेश सरकार ने नगरीय प्रशासन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

राज्य के सभी 192 नगरीय निकायों में मोहल्ला समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इनके माध्यम से आम नागरिक सीधे शहरी विकास और समस्याओं के समाधान में भागीदारी कर सकेंगे। समितियां विकास कार्यों की निगरानी भी करेंगी।

शासन का मकसद है कि शहरी विकास योजनाएं अब लोगों की जरूरतों के अनुसार बनें। समिति में महिलाओं की भागीदारी 50% होगी, जो एसटी, एससी और ओबीसी से होगी। समिति के सदस्य वार्ड विकास को लेकर सलाह देंगे, जिसे निगम आयुक्त या सीएमओ मंजूरी देंगे। मोहल्ला समिति की सिफारिशों से बुनियादी समस्याएं जैसे नाली, सफाई, बिजली, पानी का निराकरण होगा और लोगों को सुविधाएं मिलेगी।

शासन की यह व्यवस्था शहरी क्षेत्र में लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करेगी। राजधानी से लेकर सुदूर नगर पंचायतों तक होगा असर: इस नीति से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव जैसे बड़े शहरों से लेकर छोटे नगर पंचायतों तक हर जगह नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे शासन और जनता के बीच की दूरी कम होगी और लोकतंत्र को वास्तविक धरातल मिलेगा।

समिति में आधी महिलाएं होंगी, वार्ड में 10 सदस्य

सरकार के निर्देशानुसार, समितियों में आधी महिलाएं होंगी। नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में 10 सदस्य, नगर पालिका प्रत्येक वार्ड में 7 सदस्य और नगर पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में 5 सदस्य संबंधित जिला कलेक्टरों की सिफारिश पर, जिला योजना समिति के अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद नामांकित किए जाएंगे। विशेष ध्यान यह दिया गया है कि इन समितियों में विविध सामाजिक वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो।

समिति गठित होने से ये फायदे होंगे

  • जनभागीदारी बढ़ेगी: आम नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
  • सशक्तिकरण: शहरी शासन में सभी वर्गों की आवाज सुनी जाएगी।
  • त्वरित हल: जमीनी जानकारी से प्रशासन तुरंत निर्णय लेगा।
  • पारदर्शिता और जवाबदेही: नगर निकायों के कार्यों पर नागरिकों की सीधी नजर रहेगी।
  • महिलाओं और वंचित वर्गों का सशक्तिकरण: आधे सदस्य वंचित वर्गों से होंगे, जिससे सामाजिक संतुलन और समावेशन बढ़ेगा।

मोहल्ला समितियों के ये कार्य होंगे

  • स्थानीय समस्याओं की पहचान करना (सड़क, सफाई, जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन)।
  • नगर निगम या नगरपालिका को सुझाव देना।
  • सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में निगरानी रखना।
  • नागरिकों की शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाना।
  • वार्ड स्तरीय विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करना।
  • सामाजिक समरसता व सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना।

हर निकायों में मोहल्ला स​मिति का गठन किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी हो चुका है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में इनकी संख्या अलग-अलग होगी। सभी में 50% महिलाओं की भागीदारी होगी। – राकेश जायसवाल, संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677