Connect with us

खेल

PM मोदी से मिलने पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट:भारत ने 39 मेडल जीते थे, मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिलेंगे। प्लेयर्स की बस प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है।

मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा- हम प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा।

PM आवास के अंदर जाती खिलाड़ियों की बस।

PM आवास के अंदर जाती खिलाड़ियों की बस।

मुक्केबाज भारत का सबसे बड़ा मेडल बैंक

भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला।

वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए।

Continue Reading

खेल

“स्व. पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

Published

on

 ए. संतोष, राजेश अग्रवाल,  सुशांत बोरवनकर, पी.एन. मजुमदार, एस. पेंढारकर (पुरुष वर्ग) तथा  प्रमिला देवांगन, रेणुका सुब्बा (महिला वर्ग) विजेता बने 

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में  दिनांक 22/11/2026 को आयोजित “स्व. पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता2026 संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक  ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अरूण बावरिया थे। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी अजीत बेनर्जी ने किया।       

प्रतियोगिता  के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-     विजेता –    ए. संतोष (दुर्ग),   उपविजेता-   रजनीश ओबेराय (दुर्ग)   तृतीय –    निखिल बानी (रायपुर)     (नोट – सुपर लीग में रजनीश ओबेराय ने ए. संतोष को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर किया। एक मैच हारकर ए. संतोष  प्रथम स्थान पर रहे तथा रजनीश ओबेराय, निखिल बानी एवं शैलेश डागा का दो मैच हारने के कारण तीनों के मध्य टाई से स्थान निर्धारित हुआ।)

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):-    विजेता –  राजेश ग्रवाल (रायपुर),  उपविजेता-   राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर)     2-0    तृतीय – राकेश यादव (रायपुर महानगर)         ,                 पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-    विजेता –   सुशांत बोरवनकर (रायपुर),  उपविजेता- हनी अरोरा (बिलासपुर)  2-0    तृतीय –    गिरिराज बागड़ी (रायपुर)  

पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):-    विजेता –   पी.एन. मजुमदार (कोरिया),  उपविजेता-  के. रविशंकर (बिलासपुर)   2-0   तृतीय –   हरीश पांडे (रायपुर)पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-    विजेता –    एस. पेंढारकर (दुर्ग), उपविजेता- के.बी. सिंह (रायपुर)    2-0  तृतीय –     डा. भरत अग्रवाल (रायपुर)

महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), उपविजेता- सुश्री मोनिका दीवान (बिलासपुर)  2-0 तृतीय –  डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)    

 महिला एकल (आयु वर्ग 50):-  विजेता – सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर),  उपविजेता-  प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर)  2-0  तृतीय –  सुश्री ईरा पंत (रायपुर)  प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा, राष्ट्रीय अंपायर कु. प्रिया चावड़ा थे।  

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सार्थक शुक्ला ने दी।

Continue Reading

खेल

“स्व पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता – मुकाबले अंतिम चरण में 

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा  दिनांक  22 नवंबर, 2026 को सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में चल रही “स्व. श्री पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026″ में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 60) के अंतिम दौर के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं ।                    

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक ने जानकारी की प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति  सूर्यकांत राठौड़ जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया तथा विशेष अतिथि समाज सेवी अनिल चावड़ा थे। मंच पर छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त सचिव एवं खेल विभूति पुरस्कार अवार्डी डा. भरत अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा  एवं मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में सभी वर्गों के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें अभी तक खेले गए मैचों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है:-

पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-रजनीश ओबेराय (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर), ए. संतोष (दुर्ग), दीपक वर्मा (रायपुर) तथा निखिल बानी (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें रजनीश ओबेराय (दुर्ग), ए. संतोष (दुर्ग), निखिल बानी (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं | पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):-  बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर), राकेश यादव (रायपुर महानगर), निखिल मुकद्दम (रायपुर), राजेश अग्रवाल (रायपुर) मोहम्मद जावेद (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमे राजेश अग्रवाल (रायपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर), राकेश यादव (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|  पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर),सुशांत बोरवंकर (रायपुर), मून मजूमदार (बिलासपुर), पराग दोषी (धमतरी) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें सुशांत बोरवनकर (रायपुर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|     पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- पी.एन. मजुमदार (कोरिया), के. रविशंकर (बिलासपुर), अरुण बावरिया (रायपुर), हरीश पाण्डेय (रायपुर), अजित बेनर्जी (रायपुर), डॉ शिरीष यदु (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें के. रविशंकर (बिलासपुर), पी.एन. मजुमदार (कोरिया), हरीश पाण्डेय (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-   

राम सावले (दुर्ग), के.बी. सिंह (रायपुर), टी.के. डे (बिलासपुर),  एस. पेंढारकर(दुर्ग), भरत अग्रवाल (रायपुर), प्रकाश सिंह (धमतरी) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें  एस. पेंढारकर(दुर्ग), के.बी. सिंह (रायपुर), भरत अग्रवाल (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे  हैं|  महिला एकल (आयु वर्ग 40):- प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), डा. स्वाति बांठिया (रायपुर), मोनिका दीवान (बिलासपुर), निखत परवीन अंसारी (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं| महिला एकल (आयु वर्ग 60):- रेणुका सुब्बा (रायपुर), प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), सुश्री ईरा पंत (रायपुर)  के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं |प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर  प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीयअंपायर अभिनव शर्मा, राष्ट्रीय अंपायर कु. प्रिया चावड़ाहैं |उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सार्थक शुक्ला ने दी।

Continue Reading

खेल

राहुल ने वह किया जो गावस्कर-सहवाग भी नहीं कर सके:सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने, तीसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

Published

on

वेलिंगटन, एजेंसी। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन बनाए हैं। वेलिंगटन में शनिवार को टीम ने पहली पारी में 118 रन की बढ़त भी बना ली है।

केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट का वह मुकाम हासिल किया, जहां तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग भी नहीं पहुंच सके। वे सभी SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए।

राहुल SENA देश में शतक लगाने वाले 8वें एशियाई बैटर

केएल राहुल चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। वे ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। किसी भी नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 8 बल्लेबाज सभी SENA देशों में शतक लगा चुके हैं।

94 साल में पहली बार टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की विदेश में फिफ्टी

भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। 94 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने विदेश में 50+ स्कोर बनाया है। वेलिंगटन टेस्ट में अब तक यशस्वी जायसवाल, राहुल, पडिक्कल, गिल और पंत ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए।

राहुल न्यूजीलैंड में मेडन इनिंग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय

केएल राहुल न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने वेलिंगटन में पहली पारी में ही 136 रन बनाए। इसके साथ ही वे न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर के 116 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा।

गंभीर और द्रविड़ की क्लब में शामिल हुए राहुल

राहुल 2 शतकीय साझेदारियों में शामिल रहे। उन्होंने जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 130 रन और देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़े। वे न्यूजीलैंड में एक ही पारी में 2 शतकीय साझेदारियों में शामिल रहने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर ऐसा कर चुके हैं।

राहुल SENA देशों में भारत के लिए शुरुआती दोनों विकेटों के लिए शतकीय साझेदारियां करने वाले चौथे खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

राहुल 2021 से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले ओपनर

केएल राहुल 2021 से अब तक टेस्ट में ओपनिंग करते हुए 7 शतक लगा चुके हैं। वे इस पीरियड में सबसे ज्यादा ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज हैं।

राहुल के हाथ से छूटा बैट

65वें ओवर में केएल राहुल शॉट खेलते समय बैलेंस खो बैठे। ग्लेन फिलिप्स ने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ डाली। केएल राहुल फ्रंट फुट पर आगे आए और गेंद को कवर की तरफ पुश किया। शॉट खेलते समय बैट से उनके नीचे वाले हाथ की पकड़ छूट गई। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई।

डफी के डेंजर एरिया में जाने पर अंपायर ने दी चेतावनी

67वें ओवर में जैकब डफी को अंपायर ने चेतावनी दी। इसकी वजह थी कि वे बार-बार पिच के डेंजर एरिया में पहुंच रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद डालने से पहले अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें चेतावनी भी दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677