Connect with us

कोरबा

पोड़ीबहार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन: जयसिंह अग्रवाल ने कहा- हार जीत के दो पहलू, विजेता ज्यादा उत्साहित और हारने वाला हतोत्साहित न हों

Published

on

पोड़ीबहार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन: जयसिंह अग्रवाल ने कहा- हार जीत के दो पहलू, विजेता ज्यादा उत्साहित और हारने वाला हतोत्साहित न हों
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार में पार्षद प्रदीप जायसवाल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन आज रविवार को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के संयोजक वार्ड पार्षद प्रदीप राय जायसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता आयोजन का दसवां वर्ष है।
क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन फायनल मैच के दौरान सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टास कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला यादव इलेवन व लिजिन्ड्री इलेवन के बीच खेला गया। जहां लिजिन्ड्री इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 112 रन बनाए, वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए यादव इलेवन की टीम ने मात्र 9 ओवरों में एक विकेट खोकर खिताब अपने नाम कर लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि खेल में हार जीत सिक्के के दो पहलू की तरह होते हैं, जहां एक को जीत तथा दूसरे की हार होती है। हारने वाले को हार से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए, वहीं जीतने वाले को जीत से अति उत्साहित नहीं होना चाहिए। हार से सबक लेते हुए आगे की तैयारी में जूट जाना चाहिए, वहीं जीतने के बाद भी अपना परिश्रम एवं अभ्यास को जारी रखना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने मेन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल मैदान में हर एक खिलाड़ी को खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। खेल में अनुशासन खिलाड़ी को महत्वपूर्ण स्थान दिलाता है। अनुशासन से कोई भी खिलाडी अपनी छबि दर्शकों के दिल तक पहुंचा सकता हैं।
प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में नारायण सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, बी एस ठाकुर, संजय महराज, उमेन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र साहू, राज जायसवाल, संतोष महंत, एन दास सहित वार्ड वासियों का विशेष योगदान रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार एवं उपविजेता टीम को 51 सौ रूपये नगद पुरस्कार के साथ शिल्ड व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की पारिवारिक मुलाकात

Published

on

कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रवीण सिंह ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से पारिवारिक मुलाकात करने रायपुर पहुंचे और निज निवास में उनसे सौहार्द्र वातावरण में करीब 15 मिनट तक उनसे चर्चा की।
प्रवीण सिंह ने बताया कि वे पारिवारिक चर्चा के लिए डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की और सौहार्द्र वातावरण में उनसे लम्बी चर्चा हुई।
ज्ञातव्य हो कि डॉ. रमन सिंह, प्रवीण सिंह के पारिवारिक रिश्तेदार हैं और आए दिन उनसे मुलाकात करते रहते हैं। वे सामाज को संगठित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी करते रहते हैं।
भाजपा संगठन पर भी चर्चा
प्रवीण सिंह के डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कोरबा जिला भाजपा संगठन के बारे में भी जानकारी ली और संगठन को लेकर अन्य आवश्यक चर्चा भी हुई।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टर आवास में किया ध्वजारोहण

Published

on

कोरबा 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने  अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक  बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल  सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर कुणाल दुदावत

सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित

कोरबा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा परिसर स्वाधीनता के गौरव,शहीदों केे त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान कलेक्टर दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महानायकों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने व महानायकों ने देश को आजादी दिलाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी दिखाया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य हमें अपने दायित्वों व कर्तव्यों की निरंतर याद दिलाते है। इन मूल्यों की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक एवं प्रत्येक नागरिक सामाजिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।  देश   के विकास को नई ऊर्जा व नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना आवष्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यो में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
देश भक्ति गीत के माध्यम से  शहीदों  को किया गया नमन
सहायक कलेक्टर ईषंात जायसवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर कौषल तेंदुलकर, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677