Connect with us

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

पेट्रोल पंपों में तेल वितरण को लेकर पार्षद अश्वनी मिश्रा ने उठाए सवाल, जांच की मांग,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने जिले के पेट्रोल पंपों में तेल वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने अपने पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में जिले के कई रिटेल पेट्रोल पंपों पर आम उपभोक्ताओं को ईंधन प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि कुछ स्थानों पर आम जनता को निर्धारित मात्रा में तेल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि बड़े ट्रांसपोर्टरों एवं अन्य उपभोक्ताओं को अधिक मात्रा में ईंधन वितरण किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की अनियमितताएं हो रही हैं तो यह आम उपभोक्ताओं के हितों के साथ अन्याय है और इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। पार्षद मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों में विशेष जांच अभियान चलाकर ईंधन वितरण की प्रक्रिया की जांच की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को उनके भुगतान के अनुरूप सही मात्रा में पेट्रोल और डीजल प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने यह भी मांग की कि जांच के दौरान यदि किसी पेट्रोल पंप में गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण आवश्यक है। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन, खाद्य विभाग एवं संबंधित तेल कंपनियों के अधिकारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

अब देखना होगा कि प्रशासन पार्षद की इस मांग पर क्या कदम उठाता है और आम उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए किस प्रकार की कार्रवाई करता है।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बाँकीमोंगरा में गहराया पेयजल संकट, विपक्षी पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से टेपनल के माध्यम से पानी नहीं मिलने की समस्या को लेकर विपक्षी पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार विगत 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में विपक्षी पार्षदों ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द जल संकट का समाधान करने की मांग की। सीएमओ की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन नगर पालिका के इंजीनियर शिव बर्मन को सौंपा गया।

पार्षदों ने बताया कि गर्मी शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में पेयजल संकट की आशंका जताते हुए पूर्व में भी नगर पालिका प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था, लेकिन प्रशासन द्वारा समय रहते उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण आज पूरा बाँकीमोंगरा जल संकट से जूझ रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि टेपनल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, नियमित रूप से दिन में दो बार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

इंजीनियर शिव बर्मन ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि टेपनल से जुड़ी तकनीकी समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा और जरूरतमंद क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

विपक्षी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनता के हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

इस दौरान पार्षद राकेश अग्रवाल, नवीन कुकरेजा, संदीप डहरिया, हेमंत शाहनी, राजकुमार मिश्रा, राजकुमारी बंसी दास, संतोष मिश्रा, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकीमोंगरा में एक ही रात दो लूट की वारदातें, पुलिस गश्त पर उठे सवाल,,देखे पूरी खबर

Published

on

बांकीमोंगरा :– थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बीती रात क्षेत्र में दो अलग-अलग लूट की घटनाएं सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। हाल के दिनों में स्कॉर्पियो लूट की घटना के बाद अब मोबाइल और नकदी लूट की वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 जून की दरमियानी रात दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों पीड़ितों ने थाना बांकीमोंगरा में शिकायत दर्ज कराई है।

रामायण पाठ से लौट रहे व्यक्ति से लूट

पहली घटना में होरीलाल यादव रामायण पाठ में शामिल होने के लिए पुरेना बस्ती गए थे। बताया गया कि रात लगभग 3 बजे घर लौटते समय पुल के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन तथा पर्स, जिसमें लगभग 700 रुपये नकद थे, लूटकर फरार हो गए।

गार्ड को बनाया निशाना

दूसरी घटना मड़वाधोड़ा 4 नंबर क्षेत्र की है, जहां दिनेश कुमार रात्रिकालीन गार्ड के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, रात करीब 3 बजे छह अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गार्ड का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अलावा लोहे का सरिया, सेटरिंग प्लेट सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

बढ़ती वारदातों से लोगों में आक्रोश

लगातार हो रही लूट, चोरी और छिनतई की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर्याप्त दिखाई नहीं दे रही है।

नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में अपराध की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

फिलहाल पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकी – एसईसीएल कॉलोनी में चरम पर अवैध बेजा कब्जा, रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन, प्रबंध की नजर अनदेखी समझ से परे…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोंगरा :- नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा के वॉर्ड क्रमांक 14 एसईसीएल कॉलोनी में इन दिनों अवैध कब्जा निर्माण जोरो पर है, किसी ने कॉलोनी के बिछे बची जगह में अपना मकान निर्माण करा लिया तो कही क्वाटर के सामने पक्का निर्माण कराकर अतिक्रमण किया गया है।

इसी विषय पर गंभीर होकर कॉलोनी के रहवासियों ने एसईसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में कथित बेजा कब्जे को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में संतराम साहू का नाम उल्लेखित करते हुए आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण किया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और भविष्य में इससे बड़ी बड़ी समस्याएं भी उत्पन्न होगी ।

शिकायत के बाद भी प्रबंधन की नजर अनदेखी करना समझ से परे।

• आखिर क्यों नहीं की जाती कार्यवाही, क्या पर्दे के पीछे चलता है की और खेल।

स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, इस ज्ञापन में एसईसीएल प्रबंधन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो हम आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रबंधन की होगी ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677