Connect with us

छत्तीसगढ़

पावर कंपनियों में भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी:1501 पदों के लिए 3 दिसंबर तक मौका, अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन मिले

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के बीच कड़ा मुकाबला है। 1,501 पदों पर भर्ती के लिए अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।

इनमें सबसे ज्यादा आवेदन डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों के लिए आए हैं। इसके 609 पदों के लिए करीब 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक पद के लिए औसतन 133 से ज्यादा दावेदार मैदान में हैं।

डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर आवेदन का आंकड़ा बताता है कि सरकारी नौकरी के लिए युवाओं में कितनी प्रतिस्पर्धा है। तीनों पावर कंपनियों में इस पद के 609 पद खाली हैं, जबकि इनके लिए करीब 81 हजार आवेदन मिले हैं।

इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता समेत कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए भी बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है।

38 तरह के पदों पर होनी है भर्ती

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसमिशन और जनरेशन कंपनी में कुल 1,501 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं।

कुल 38 तरह के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन पावर कंपनी की वेबसाइट cspc.co.in पर जारी किया गया है।

आवेदन की तारीख 3 दिसंबर तक बढ़ाई

भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पहले 26 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 3 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। अभ्यर्थी रात 11.55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसी समय तक आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। पावर कंपनी प्रबंधन ने अभ्यर्थियों से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

CBT से होगा चयन, DEO को देना होगा टाइपिंग टेस्ट

सभी पदों के लिए कम्प्यूटर आधारित बहुविकल्पीय परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा।

वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए भी दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी भर्ती विज्ञापन से लेने को कहा गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

डिप्टी CM के बर्थडे में तलवार लेकर पहुंचा युवक:केक काटते समय दिखी तलवार, अरुण साव ने इशारे से रोका, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Published

on

मुंगेली, एजेंसी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन समारोह में मुंगेली जिले के लोरमी में एक युवक तलवार लेकर पहुंच गया। केक काटने के दौरान युवक के हाथ में तलवार देखकर अरुण साव ने उसे इशारे से रोकने की कोशिश की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इसे सुरक्षा में लापरवाही बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लोरमी में अरुण साव के जन्मदिन पर समारोह आयोजित किया गया था। इसमें समर्थक और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक तलवार लेकर मंच के पास पहुंच गया।

केक काटने के समय युवक के हाथ में तलवार दिखाई दी। इस पर अरुण साव उसे इशारे से मना करते नजर आए। हालांकि, तलवार लेकर पहुंचने वाला युवक कौन था, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

बर्थडे सेलीब्रेशन में तलवार लेकर पहुंचे युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बर्थडे सेलीब्रेशन में तलवार लेकर पहुंचे युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने BJP नेताओं की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

घटना को लेकर कांग्रेस ने BJP नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डिप्टी CM के जन्मदिन समारोह में तलवार लेकर पहुंचने की घटना की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही हुई है। वीडियो में उपमुख्यमंत्री तलवार देखकर असहज और घबराए हुए नजर आ रहे हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे लोग उस समय क्या कर रहे थे?

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सुरक्षा और बीजेपी नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सुरक्षा और बीजेपी नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है।

धनंजय सिंह ठाकुर बोले- प्रदेश में अराजकता का माहौल

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम में सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। पूरे प्रदेश में यही हाल है। BJP नेता और उनसे जुड़े लोग तलवार, चाकू और बंदूक चला रहे हैं।

पब्लिक और ठेकेदारों से गाली-गलौज कर रहे हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। यह सब कमजोर सरकार और कमजोर गृहमंत्री के कारण हो रहा है।

कांग्रेस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मेडिकल-PG की सीट दिलाने 2.75 करोड़ की ठगी:बिलासपुर में बेटे को दाखिला दिलाने दो डॉक्टर ने दिए पैसे, दो साल बाद दर्ज कराई FIR

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर में मेडिकल पीजी (एमडी) में एडमिशन दिलाने के नाम पर दो डॉक्टरों से करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डॉक्टरों को सीट दिलाने का झांसा दिया और फर्जी अलॉटमेंट लेटर भी भेजे।

एक डॉक्टर ने बेटे का एडमिशन कराने के लिए एजुकेशन लोन लिया और अपना घर तक गिरवी रख दिया। दोनों डॉक्टर करीब दो साल तक एडमिशन और पैसे वापस मिलने का इंतजार करते रहे। आखिरकार उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है।

बेटे को एमडी में सीट दिलाने के नाम पर मांगे 2.30 करोड़

पीड़ित डॉक्टर (55) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा MBBS पास आउट है। उसने 2023 में नीट पीजी की परीक्षा दी थी। नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से जीरो पर्सेंटाइल पर एडमिशन की पात्रता घोषित होने के बाद बेटे ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था।

इसी दौरान अक्टूबर 2023 में गिरोह के एक सदस्य ने फोन कर एमडी रेडियोलॉजी या मेडिसिन में सीट दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए पहले 2.50 करोड़ रुपए मांगे गए। बाद में सौदा 2.30 करोड़ रुपए में तय हुआ।

कैश और ऑनलाइन लिए रकम

इसके बाद आरोपियों ने ऑनलाइन और बैंक के जरिए 74 लाख 37 हजार 801 रुपए और 55 लाख रुपए नकद लिए। इस तरह उनसे कुल 1 करोड़ 29 लाख 37 हजार रुपए ले लिए गए।

फरवरी 2024 में जब एडमिशन की लिस्ट जारी हुई तो उसमें बेटे का नाम नहीं था। इसके बाद डॉक्टर को ठगी का शक हुआ। आरोपियों ने रकम लौटाने का भरोसा देकर उन्हें लंबे समय तक टालते रहे।

फर्जी अलॉटमेंट लेटर भेजकर मैंगलोर बुलाया

आरोपियों ने वॉट्सऐप पर 3.54 लाख रुपए फीस जमा होने का फर्जी सीट अलॉटमेंट लेटर भेजा। इसके बाद डॉक्टर के बेटे को मैंगलोर के एक मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया।

डॉक्टर अपने बेटे के साथ मैंगलोर पहुंचे तो गिरोह के दूसरे सदस्य ने वहां सीट नहीं होने की बात कही। इसके बाद वह उन्हें बेंगलुरु ले गया। वहां एक ऐसे व्यक्ति से मिलवाया, जिसने खुद को डॉक्टर और यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार बताया।

आरोपियों ने असली जैसे दिखने वाले एडमिशन ऑर्डर और रसीदें दिखाईं। इसके बाद 12.68 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाने को कहा।

परिचित दूसरे डॉक्टर से भी 1.45 करोड़ रुपए ठगे

आरोपियों ने इसी तरह पीड़ित डॉक्टर के परिचित रिंग रोड के एक अन्य डॉक्टर को भी पीजी में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया। उससे करीब 1 करोड़ 45 लाख 33 हजार रुपए ले लिए। वह डॉक्टर भी अब अपनी रकम वापस पाने के लिए आरोपियों के चक्कर लगा रहा है।

इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और बिलासपुर से जुड़े पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

BREAKING शराब घोटाला, कारोबारी विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया:1280 करोड़ की गड़बड़ी में था वांटेड, सिंडिकेट के पैसे ठिकाने लगाने का आरोप

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में वांटेड कारोबारी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ समन्वय कर 27 नवंबर को उसे भारत लाया।

विकास अग्रवाल पर साल 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ की शराब वितरण व्यवस्था में हुई कथित अनियमितताओं में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। उसे इस सिंडिकेट का केंद्रीय वित्तीय समन्वयक यानी ‘खजांची’ बताया गया है।

विकास अग्रवाल पर 1280 करोड़ की गड़बड़ी में 'खजांची' बताया गया है। (फाइल इमेज)

विकास अग्रवाल पर 1280 करोड़ की गड़बड़ी में ‘खजांची’ बताया गया है। (फाइल इमेज)

कमीशन के पैसे जुटाने का करता था काम

CBI के मुताबिक, शराब वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं से राज्य के सरकारी खजाने को 1,280 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। आरोप है कि विकास अग्रवाल डिस्टिलरीज से कमीशन की रकम जुटाने, उसे सरकारी अधिकारियों और सिंडिकेट के बाकी सदस्यों तक पहुंचाने का काम करता था।

अपराध से अर्जित रकम को छिपाने के लिए विभिन्न कंपनियों और वित्तीय व्यवस्थाओं के जरिए लेन-देन कराने में भी उसकी भूमिका बताई गई है।

इस मामले में नवंबर 2024 में ही अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। इसके बावजूद विकास अग्रवाल फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी।

इंटरपोल का रेड नोटिस जारी होने के बाद UAE में पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के माध्यम से विकास अग्रवाल के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया गया था। इसके बाद UAE के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस की एस्कॉर्ट टीम UAE पहुंची थी। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आरोपी को भारतीय टीम को सौंप दिया गया है।

टीम उसे लेकर 27 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। मुंबई की सीबीआई कोर्ट में पेश करने के बाद प्रोडक्शन वारंट पर जल्द उसे छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677