Connect with us

कोरबा

पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल की पुण्यतिथि : जयसिंह अग्रवाल ने कहा सरदार पटेल की निर्णय क्षमता अद्भूत थी

Published

on


लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया याद

कोरबा। भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में मनाई गई। यहां कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे´ शत् शत् नमन किया।

भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के भारत में विलय कराने की प्रक्रिया के साहसिक फैसले का स्मरण करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सरदार पटेल की निर्णय क्षमता को अद्भुत बताया। उन्हो´ने बताया कि भारत के हित में काफी अच्छे कार्य सरदार पटेल की ओर से किये गये। इसी के आधार पर उन्हें लौह पुरुष की उपाधि हासिल हुई। वे अपने कार्यों के जरिए सदियों तक भारतीयों के मन मस्तिष्क में बसे रहेंगे।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि इतिहास में कई महापुरूष हुए हैं जिनमे´ वल्लभभाई पटेल का नाम विशेष रूप से लिया जाता है। उन्हो´ने अपने प्रदर्शन से देश को काफी उंचाईयां दी।

पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल ने गृह मंत्री की भूमिका में भारत के लिये अनेक शानदार कार्य किये और विदेशों में हमारे देश का मान बढ़ाया। कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह उन्हो´ने अनेक राजे-रजवाड़ो´ का विलीनीकरण भारतीय परिसंघ में कराया। वह अपने आप में महान कार्य था। इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

पूर्व जिला अध्‍यक्ष यादव ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल के ऐतिहासिक कार्यों में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण गांधी स्‍मारक निधि की स्‍थापना, कमला नेहरू अस्‍पताल की रूपरेखा आदि कार्य सदैव स्‍मरण किए जाते रहेंगे ।

पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी ने सरदार पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल उद्देश्‍य के प्रति स्थिर लक्ष्‍य संगठन कार्य में अप्रतिम, अपने आदर्शों के प्रति अटल थे । उनके चट्टानी व्‍यक्तित्‍व से प्रभावित होकर लोगों ने उन्‍हें लौहपुरूष कहना प्रारंभ किये ।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने बताया कि 31 अक्‍टूबर 1875 का गुजरात में जन्‍में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल का 15 दिसम्‍बर 1950 को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया । सरदार पटेल को 1947 के सितम्‍बर माह में नेहरू सरकार में गृहमंत्री नियुक्‍त किया गया । सरकार में लगभग 4 वर्ष तक गृहमंत्री के रूप में कार्य करते हुए अनेकों रचनात्‍मक कार्य किये जिस कारण उन्‍हें इतिहास अमर बना दिया ।

इस अवसर पर  लक्ष्‍मीनारायण देवांगन, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, पार्षद बद्री किरण, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, बुद्धेश्‍वर चौहान, प्रदीप जायसवाल, पालुराम साहू, अविनाश बंजारे, रथलाल चौहान, लखन चौहान, डॉ.डी आर नेताम, रामगोपाल यादव ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार पटेल द्वारा देश हित में दिये गये योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल की राष्‍ट्र के प्रति की सेवाओं का भारतीय जनमानस पर अमिट प्रभाव है ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677