Connect with us

कोरबा

बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े भक्तजन, सीईओ राजेश कुमार ने सपरिवार खींचा रथ

Published

on

बालकोनगर (दिव्य आकाश)। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बालकोनगर उत्कल भारती समिति ने धूमधाम से आयोजित की। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार सहित अनेक बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और नगरवासियों ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेकर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र को रथ पर आसीन किया।
राजेश कुमार की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य अर्जित किया। रथ यात्रा के आगे चल रहे कर्मा नर्तकों के दल ने तालबद्ध नृत्य से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रथयात्रा बालकोनगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान में बनाए गए गुंडिचा मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की स्थापना कर उनकी आराधना की। 7 जुलाई से 15 जुलाई तक गुंडिचा मंदिर रामलीला मैदान में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। बालकोनगर में 43 वर्षों से रथ यात्रा उत्सव आयोजित किए जाने की परंपरा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Published

on

गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस जारी करने और सुधार के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


कलेक्टर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए ईंटों की जोड़ाई, आंतरिक निर्माण और अन्य तकनीकी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य में त्रुटियाँ पाए जाने पर उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा  के इंजीनियर एवं संबंधित ठेकेदार पर नाराज़गी व्यक्त की तथा कार्यों को सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा दीवारों में पाई गई त्रुटियों को तत्काल सुधारते हुए आवश्यक ग्राउटिंग कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अन्य कमियों का पुनः परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण सुधार करने के निर्देश भी प्रदान किए।
निर्माण कार्य में पाई गई गुणवत्ता संबंधी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ठेकेदार राहुल शर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कटघोरा स्थित शासकीय पीजी कॉलेज में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा इसे गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय-सीमा में पूर्ण करें कॉलेज का निर्माण

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्राम उतरदा में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित किए जा रहे ग्राम्य भारती हरदीबाजार कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कॉलेज भवन हेतु बाउंड्रीवाल और छात्रावास की मांग रखे जाने पर उन्होंने संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे 8 किमी लंबी उत्तरदा-रेकी सड़क का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नेशनल हाइवे छुरी-कटघोरा मार्ग का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश


कलेक्टर श्री दुदावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग छुरी-कटघोरा मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने नेशनल हाइवे के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाते हुए इसे शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Continue Reading

कोरबा

ग्राम मुरली में कृषि चौपाल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Published

on

 कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने अपील की

किसानों और महिलाओं से किया संवाद

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज विकासखंड पाली के ग्राम मुरली में आयोजित कृषि चौपाल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एफपीओ के अंतर्गत नए किसानों को जोड़ने, ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का फसलों को प्रोत्साहित करने, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर) के विस्तार, किसान समृद्धि योजना अंतर्गत नलकूप स्थापना, शाकम्भरी योजना के तहत पंप वितरण, कृषि यांत्रिकीकरण योजना, आगामी खरीफ मौसम हेतु दलहन, तिलहन एवं लघुधान्य फसलों के लिए क्लस्टर ग्राम चयन तथा अग्रिम खाद उठाव सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की।

चौपाल के दौरान ग्राम सरपंच द्वारा कलेक्टर श्री दुदावत का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने उपस्थित किसानों एवं महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा फसल उत्पादन, सिंचाई, समर्थन मूल्य, ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों पर सुझाव आमंत्रित किए। प्राप्त सुझावों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

महिलाओं से विशेष चर्चा करते हुए कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में किसान एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Continue Reading

कोरबा

बसाहट में सर्वसुविधायुक्त आदर्श कॉलोनी विकसित करेंः कलेक्टर

Published

on

कलेक्टर दुदावत ने उतरदा में प्रस्तावित हरदीबाजार के बसाहट स्थल का किया निरीक्षण

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज दीपका कोयला खदान विस्तार हेतु भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हरदीबाजार क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रस्तावित बसाहट स्थल ग्राम उतरदा का एसईसीएल अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने एसईसीएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हांकित भूमि में अलग-अलग सेक्टरों में सुव्यवस्थित कॉलोनी विकसित की जाए। इसके लिए चौड़ी सड़कें, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्ट्रीट लाइट सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ।

कलेक्टर ने कॉलोनी तक पहुंच मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा चौड़ी सड़क निर्माण करने के निर्देश देते हुए इस क्षेत्र को आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम उतरदा की सभी सड़कों का सर्वे कर मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने तथा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने जनप्रतिनिधियों से भी बसाहट व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के समय एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक संजय मिश्रा, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending