Connect with us

कोरबा

जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published

on

          कोरबा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष का आयोजन 14 दिसंबर को विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में किया गया। जिसमें जिले के पांचों विकासखण्ड से लोकनृत्य, लोकगीत के चयनित कलाकार शामिल होकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किये। साथ ही कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प में भी प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उपरोक्त प्रत्येक विधा में विजेता प्रथम को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल किया जायेगा।
युवा उत्सव में लोक नृत्य में तमन्ना एक्का एवं साथी, कोरबा, लोकगीत दलीय में साद्य परवीन एवं साथी, कोरबा, लोकगीत एकल में अंजु राठिया, करतला, कहानी लेखन में आयुष पाण्डेय, दीपका, चित्रकला में निष्ठा विश्वकर्मा, कोरबा, तात्कालिक भाषण में ईशा गुप्ता, कोरबा, कविता में डिकेश्वर साहू, कोरबा, विज्ञान मेला में अंशु साहू,कोरबा, विज्ञान मेला एकल में गौरव शर्मा, जैन पब्लिक स्कूल, कोरबा, हस्तशिल्प में वैश्णवी जायसवाल, कोरबा, कृषि उत्पाद में ओदिति वैष्णव, कोरबा ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला को गौरान्वित किया। इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र देवांगन, नेताप्रतिपक्ष, हीतानंद अग्रवाल, डॉ. राजीव सिंह, नारायण महंत, पार्षद, वि.गृ.उ.मा.वि.क्र 01, कोरबा के प्राचार्य, के0आर0 टण्डन, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं निर्णायकगण उपस्थित थे।

जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता सम्पन्न –
विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियागिता का आयोजन 02 आयु वर्ग 9-18 एवं 19-35 वर्ष तक जिला स्तर पर 15 दिसंबर 2024 को विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में किया गया। आयोजन में जिले के पांचों विकासखण्ड से लगभग 350 खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 10 खेलों (एथलेटिक्स में 100 मी, 400 मी, तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकसी) को सम्मिलित किया गया।
जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में 9-18 वर्ष में एथलेटिक्स में आरती श्रीवास, महिमा, खो-खो में कोरबा की टीम, हॉकी में चांदनी एवं साथी, बैडमिंटन में खुशी महंत,, करतला, रिया गीरी, निकिता खुसरो, व्हॉलीबॉल में नंदा सिह कंवर एवं साथी, कोरबा, बास्केटबॉल में अकादमी कोरबा की टीम, फुटबॉल में निर्मला स्कूल, कोसबाड़ी, वेटलिफ्टिंग में दिव्या बरेठ, इशिता एवं रस्साकसी में सरगम मन्नेवार एवं साथी, करतला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  19-35 वर्ष में चांदनी, रीना पटेल, स्नेहा बंजारे, खो खो में करतला की टीम, हॉकी में बीना गुप्ता एवं साथी, बैडमिंटन में चारूलता यादव, यामिनी पटेल , अभिलाषा िंमंज, व्हॉलीबॉल में नित्या एवं साथी, बास्केटबॉल में खेल अकादमी, कोरबा की टीम, फुटबॉल में खेल अकादमी कोरबा, वेटलिफ्टिंग में सानिया साहू, आरती केंवट, रस्साकसी में नीतु यादव एवं साथी ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला को गौरान्वित किया। जिला खेल अधिकारी, दीनू प्रसाद पटेल, खेल एवं युवा कल्याण कोरबा, सहायक खेल अधिकारी, रामकृपाल साहू, सहायक क्रीडा अधिकारी, के0आर0 टण्डन, जिला शिक्षा विभाग, कोरबा द्वारा विजेता कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending